डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलाने वाला पटवारी गिरफ्तार, 5 लाख में हुआ था सौदा
Ashish Bhardwaj | Jul 20, 2026, 17:45 IST
डमी कैंडिडेट से बना पटवारी गिरफ्तार
राजस्थान के पटवार भर्ती परीक्षा 2021 में डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलाकर पटवारी बने दिनेश कुमार विश्नोई को एसओजी ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने 5 लाख रुपए देकर डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाई थी।
समझें क्या है पूरा मामला
- पटवारी भर्ती 2021 फर्जीवाड़े में SOG ने निलंबित पटवारी को गिरफ्तार किया।
- आरोपी ने 5 लाख रुपए देकर एसओजी से परीक्षा दिलवाई थी।
- फर्जी फोटो और हस्ताक्षर से परीक्षा पास कर हासिल की थी नौकरी।
- आरोपी दिनेश विश्नोई सिरोही में पटवारी पद पर तैनात था।
- SOG अब दलाल और डमी अभ्यर्थी की भूमिका की जांच कर रही है।
आरोपी दिनेश कुमार विश्नोई ने खुद परीक्षा देने के बजाय अपनी जगह एक डमी कैंडिडेट को बैठाया था। इस फर्जीवाड़े के जरिए चयन होने के बाद उसने सिरोही जिले में पटवारी के पद पर नौकरी भी हासिल कर ली।
प्रवेश पत्र पर बदली फोटो, जाली हस्ताक्षर का इस्तेमाल
एडीजी एसओजी विशाल बंसल ने बताया कि इस मामले में एसओजी को एक गोपनीय शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के बाद एसओजी थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई।
जांच में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी दिनेश कुमार पुत्र तुलसीराम जालौर जिले की सांचौर तहसील के भादरूणा गांव का रहने वाला है। उसने 23 अक्टूबर 2021 को उदयपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर अपनी जगह डमी अभ्यर्थी से परीक्षा दिलवाई थी। इसके लिए प्रवेश पत्र पर डमी अभ्यर्थी की फोटो लगाई गई और जाली हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किया गया था।
5 लाख रुपए में तय हुआ था पूरा सौदा
एसओजी ने इस मामले में शामिल दलाल की पहचान चौथाराम विश्नोई उर्फ गिला के रूप में की है, जो सांचौर जिले के झाब थाना क्षेत्र के लियादरा गांव का रहने वाला है। वहीं डमी अभ्यर्थी की पहचान विक्रम विश्नोई के रूप में हुई है, जो जालौर जिले के करड़ा रानीवाड़ा थाना क्षेत्र के मीरपुरा गांव का निवासी है। फिलहाल दोनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
निलंबित पटवारी को किया गिरफ्तार
आरोपी फिलहाल निलंबित पटवारी है और गिरफ्तारी से पहले सिरोही जिले के उपखंड अधिकारी कार्यालय, पिंडवाड़ा में पदस्थापित था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस भर्ती परीक्षा से जुड़े पूरे गिरोह की भूमिका की जांच में जुटी है।
ये खबर भी पढे़:-
पंचायत-निकाय चुनाव 15 नवंबर तक, शेड्यूल पर हाई कोर्ट ने लगाई मुहर
भर्तियों के नियम में हुआ बड़ा बदलाव, 10वीं पास के लिए भी अनिवार्य होगा CET
एसएमएस अस्पताल की आग को माना खतरनाक, केंद्र की रिपोर्ट में यह गिनाई खामियां
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava