पुणे मर्डर का जोधपुर कनेक्शन, प्यार के चक्कर में कातिल बना 4 बहनों का इकलौता भाई

Mukesh Sharma | Jun 27, 2026, 15:26 IST
Share
पुणे मर्डर केस का जोधपुर कनेक्शन, चार बहनों का इकलौता भाई बना कातिल
पुणे मर्डर केस का जोधपुर कनेक्शन, चार बहनों का इकलौता भाई बना कातिल

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड का राजस्थान कनेक्शन सामने आया है। सिया गोयल के साथ केतन की हत्या करने वाला उसका बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी जोधपुर का रहने वाला है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • पुणे मर्डर केस का जोधपुर कनेक्शन, चार बहनों का इकलौता भाई बना कातिल।
  • सिया और चेतन की लव स्टोरी ने खौफनाक मोड़ तब लिया जब केतन को खाई में धकेला।
  • 18 जून को 640 मिनट तक ऑफलाइन रहा आरोपी चेतन, बनाई थी पूरी साजिश।
  • सगाई तोड़कर भागना नहीं चाहती थी सिया, इसलिए उठाया खूनी कदम।
  • अब केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया-चेतन 7 दिन की पुलिस रिमांड पर।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस का राजस्थान से भी कनेक्शन होने का खुलासा हुआ है। दरअसल सिया गोयल के साथ केतन की हत्या करने वाला उसका बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी राजस्थान के जोधपुर जिले का रहने वाला है। उसके पिता महाराष्ट्र के पुणे में ड्राई फ्रूट्स का कारोबार चलाते है और चेतन भी साथ में पिता के साथ ही काम कर रहा था।

बिलाड़ा के पलासनी का है चेतन

हत्या के आरोप में गिरफ्तार सिया गोयल का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। उसका पैतृक गांव पलासनी है। उसका अपने गांव आना-जाना लगा रहता था।

आरोपी चेतन के पिता बाबूलाल सीरवी अपने भाई देवाराम व उदाराम के साथ कई साल से पुणे में ही रहकर काम करते हैं। उनका एक भाई गुणेशराम पलासनी गांव में ही खेती-बाड़ी करता है।

चेतन चार बहनों का इकलौता भाई

कोविड के दौरान बाबूलाल सीरवी को व्यापार में काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे चेतन को भी पुणे बुला लिया था। चेतन पुणे में ही पढ़ाई के साथ पिता के व्यापार में हाथ बंटाता था।

चेतन चार बहनों का इकलौता भाई है और उसकी चारों बहनें भी पुणे में ही अपने परिवार के साथ रहती हैं। पलासनी गांव के लोगों ने बताया कि चेतन शांत स्वभाव का है। वह ऐसा कदम नहीं उठा सकता।

ऐसे शुरू हुई थी चेतन की लव स्टोरी

जांच में सामने आया है कि राजस्थान के चेतन की सिया गोयल से पहली बार मुलाकात पुणे में दिवाली पार्टी के दौरान हुई थी। सिया बेकरी चलाती थी और चेतन ड्राई फ्रूट्स का कारोबार करता था।

ऐसे में अक्सर दोनों के बीच मुलाकात होने लगी और यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों कई बार पुणे से बाहर घूमने भी गए थे। यह भी माना जा रहा है कि चेतन सिया को राजस्थान भी घुमाने लाया था।

640 मिनट ऑफलाइन रहा था आरोपी चेतन

जांच में पता चला है कि सिया का प्रेमी चेतन चौधरी घटना वाले दिन करीब 640 मिनट (10 घंटे 40 मिनट) तक जानबूझकर ऑनलाइन नहीं रहा। उसने 18 जून की सुबह करीब 7 बजे फोन का इंटरनेट बंद कर दिया था और शाम 5:40 बजे तक वह डिजिटल नेटवर्क से पूरी तरह गायब रहा।

चेतन का दावा - भागकर शादी नहीं करना चाहती थी सिया

चेतन से पूछा कि उसने और सिया ने भागकर शादी करने की बजाय हत्या का रास्ता क्यों चुना? इस पर चेतन ने बताया कि सिया बदनामी के डर से सगाई तोड़कर भागने के पक्ष में नहीं थी।

चेतन ने दावा किया है कि वह सिया के साथ भागकर नई जिंदगी शुरू करना चाहता था, लेकिन सिया ने केतन को खत्म करने पर जोर दिया। उसकी हत्या की मंशा नहीं थी। दूसरी ओर, सिया का कहना है कि वह खुद इस साजिश में शामिल नहीं होना चाहती थी, चेतन के दबाव में मजबूर हुई।

सिया और चेतन अभी पुलिस रिमांड पर

पुलिस के मुताबिक सिया और चेतन एक-दूसरे को तीन साल से जानते थे। सिया केतन से शादी करना नहीं चाहती थी। इसलिए उसने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची और अपने बर्थडे से एक दिन पहले 18 जून को ट्रैकिंग के बहाने केतन को अपने साथ लोहागढ़ किले लेकर गई।

जहां पर सिया और चेतन ने केतन को खाई में धक्का दे दिया, जिससे केतन की मौत हो गई थी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। सिया और चेतन अभी सात दिन की पुलिस रिमांड पर है। जहां पर दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें:-

केतन-सिया की राजस्थान में होनी थी वेडिंग, 17 करोड़ का था भारी-भरकम बजट

पंचायत में पिता ने कहा - बेटियां चंबल नदी में गिर गईं, धक्का देने की आशंका

जयपुर में छिपा बैठा था दुष्कर्म का आरोपी, 5 साल की बच्ची से की थी घिनौनी करतूत

अलवर में स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंकी आरोपियों की गाड़ी



Tags:
  • जोधपुर
  • लोहागढ़ किले
  • केतन अग्रवाल
  • सिया गोयल
  • चेतन चौधरी
  • केतन अग्रवाल मर्डर केस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज