राहुल गांधी ने दिए संगठन मजबूत और जीत के टिप्स, बोले-खींचतान कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप नहीं

Ashish Bhardwaj | Jun 01, 2026, 21:15 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-06-01T211402.121
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के पुष्कर में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने का मंत्र दिया।

News In Short

  • राहुल गांधी ने पुष्कर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर का समापन किया।
  • शिविर में उन्होंने संगठन को मजबूत करने और गुटबाजी खत्म करने पर जोर दिया।
  • एयरपोर्ट पर अशोक गहलोत, सचिन पायलट, डोटासरा और जूली से मुलाकात हुई।
  • डोटासरा और जूली को उनके अच्छे काम के लिए राहुल गांधी ने शाबाशी दी।
  • जिलाध्यक्षों से राज्यसभा उम्मीदवार और आगामी कांग्रेस आंदोलनों पर भी चर्चा हुई।

News In Detail

कांग्रेस नेता राहुल ने सोमवार को पुष्कर में प्रशिक्षण शिविर के समापन पर जिलाध्यक्षों को संबोधित किया। यह शिविर पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण के लिए था। इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर राहुल के संबोधन के साथ खत्म हो गया। राहुल ने सभी जिलाध्यक्षों से संवाद किया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

शिविर में राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों के साथ दो सत्र आयोजित किए। उन्होंने पार्टी के अंदर चल रही कुर्सी की खींचतान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मैं मानता हूं कि पार्टी में मेरे कुछ विरोधी भी हैं। आपसी खींचतान में व्यक्तिगत शक्ति का जो उपयोग किया जा रहा है, वह कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप नहीं है।

एयरपोर्ट से पुष्कर तक का स्वागत

राहुल गांधी विशेष विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से पुष्कर स्थित रिज़ॉर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली के साथ उनकी मुलाकात की।

डोटासरा और जूली को मिली सराहना

राहुल ने शिविर को सफल बनाने के लिए डोटासरा और जूली को शाबाशी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं, जो अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सभी जिलाध्यक्षों को निचले स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए जुटना होगा। इसका सीधा फायदा आगामी चुनाव में मिलेगा।

नेताओं की अनौपचारिक चर्चा

कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट, सीपी जोशी, दिव्या मदेरणा, हरीश चौधरी और धीरज गुर्जर ने लंबी अनौपचारिक चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने राजस्थान प्रभारी सुरजिंदर सिंह रंधावा के साथ भी महत्वपूर्ण चर्चा की, जिसमें राज्यसभा उम्मीदवार और भविष्य की कांग्रेस गतिविधियों पर विचार किया गया।

ये खबर भी पढे़:-

राहुल गांधी पहुंचे पुष्कर, प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेसियों को देंगे जीत का मंत्र

सीएम भजनलाल की पीएम मोदी और अध्यक्ष नबीन से मुलाकात, बदला राजस्थान का सियासी मौसम

अफसरों पर क्यों भड़कते हैं बेनीवाल, आदत है या सियासत में धाकड़ दिखने की मजबूरी!

अजेय कुमार बने राजस्थान भाजपा में संगठन महामंत्री, ढाई साल से खाली था यह पद

Tags:
  • सचिन पायलट
  • राहुल गांधी
  • अशोक गहलोत
  • टीकाराम जूली
  • गोविन्द सिंह डोटासरा
  • पुष्कर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं