सीएम भजनलाल की पीएम मोदी और अध्यक्ष नबीन से मुलाकात, बदला राजस्थान का सियासी मौसम
Mukesh Sharma | Jun 01, 2026, 20:36 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान भाजपा में संगठन महामंत्री की नियुक्ति, राज्यसभा अधिसूचना, सीएम भजनलाल की पीएम और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात ने बड़े सियासी संकेत दिए हैं। हाईकमान ने गुटबाजी खत्म कर सीएम को मजबूत करने और चुनावों के लिए सत्ता-संगठन को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है।
News In Short
- सीएम भजनलाल की दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात।
- संगठन महामंत्री की नियुक्ति, सीएम की दिल्ली दौड़ और राज्यसभा चुनाव का शंखनाद।
- वसुंधरा बनाम विरोधी गुट के बीच सीएम भजनलाल शर्मा को और मजबूत करने की तैयारी।
- बची हुई राजनीतिक नियुक्तियों में आएगी तेजी, नए सारथी अजेय कुमार संभालेंगे कमान।
- वन स्टेट वन इलेक्शन की रणनीति और निकाय-पंचायत चुनावों पर हाईकमान से अंतिम मुहर।
News In Detail
भाजपा में इसे केवल संयोग नहीं कहा जा सकता है कि सीएम भजनलाल ने सोमवार को दिल्ली में पीएम और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की। इस बीच, राजस्थान भाजपा को ढ़ाई साल बाद अजेय कुमार के रूप में न केवल संगठन महामंत्री मिल गया, बल्कि राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव के लिए अधिसूचना भी जारी हो गई। राजनीतिक विश्लेषकों की राय में भाजपा में ऐसे पॉवर-प्ले के गहरे और दूरगामी राजनीतिक संदेश होते हैं।
आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से भेंट कर विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
युवा, महिला, किसान एवं अंत्योदय के प्रति उनका समर्पण तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का उनका स्पष्ट विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के… pic.twitter.com/WHU4CnWqZ3
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) June 1, 2026
चार घटनाक्रम के राजनीतिक मतलब
सोमवार एक जून को जिस समय सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर रहे थे उसी दौरान अजेय कुमार का नियुक्ति पत्र जारी हुआ। इसी दिन राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना भी जारी हो गई।
इस दौरान सीएम की पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात होने से यह माना जा सकता है कि पार्टी अब आगामी चुनाव की रणनीति पर काम शुरु करेगी। फिर चाहे यह पंचायत चुनाव हों या निकाय चुनाव। इसके अतिरिक्त अब आगामी चुनाव के द्ष्टिकोण से ही सरकारी फैसले होंगे और सत्ता का काम सरकार के फैसलों को ज्यादा से ज्यादा आमजन तक ले जाने का होगा।
आज नई दिल्ली स्थित भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों, आगामी कार्ययोजनाओं तथा जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। pic.twitter.com/KN79MHtmcv
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) June 1, 2026
सीएम को बनाया जाएगा ज्यादा मजबूत
संगठन महामंत्री की नियुक्ति के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व की पहली प्राथमिकता गुटबाजी को समाप्त करके पार्टी पर कमांड कंट्रोल और सीएम भजनलाल शर्मा को और ज्यादा मजबूत बनाना होगा। एक ही दिन में सीएम भजनलाल की पीएम मोदी और अध्यक्ष नबीन से मुलाकात व संगठन महामंत्री की नियुक्ति से संकेत साफ है कि अब सरकार व संगठन केंद्रीय नेतृत्व के ऐजेंडे पर ही काम करेंगे।
राजनीतिक नियुक्तियों में आएगी तेजी
राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन पर मुहर
पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पीएम से मिलने से संकेत यह मिलते हैं कि राजस्थान से राज्यसभा के उम्मीदवार चयन का काम हो चुका है। इस संबंध में विभिन्न पहलुओं पर जो भी चर्चा करनी थी, वह हो गई है। संगठन महामंत्री की नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा व नामांकन की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
भविष्य के रोडमैप की तैयारी
भाजपा के काम करने के तरीके से साफ है कि पार्टी अभी से ही अगले विधानसभा चुनावों के अनुसार काम करना शुरु करेगी। इसलिए यह तय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात में आने वाले चुनावों के रोडमैप तैयार करने के द्ष्टिकोण से भी विचार-विमर्श हुआ होगा।
सीधे व स्पष्ट तौर कहा जाए तो चारों कड़ियों के एक साथ जुड़ने का मतलब है-फैसले का वक्त आ चुका है। भाजपा हाईकमान ने राजस्थान को नया संगठन महामंत्री अजेय कुमार दे दिया है। राज्यसभा चुनाव की बिसात बिछ चुकी है और सीएम भजनलाल शर्मा दिल्ली से अंतिम हरी झंडी लेकर राजस्थान में सत्ता और संगठन को पूरी आक्रामकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
ये खबर भी पढे़:-
अजेय कुमार बने राजस्थान भाजपा में संगठन महामंत्री, ढाई साल से खाली था यह पद
राहुल गांधी पहुंचे पुष्कर, चिंतन शिविर में कांग्रेसियों को देंगे जीत का मंत्र
25 लाख लेकर फरार, शौक पूरे किए, 15 साल बाद अब गिरफ्तार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA