राजस्थान विधानसभा में गूंजा पत्रकार हितों का मुद्दा, जानें पूरी खबर

Ashish Bhardwaj | Feb 20, 2026, 20:49 IST
Share
repoter
Photograph: (the sootr)

राजस्थान विधान सभा में शुक्रवार को पत्रकारों के हितों का मुद्दा उठाया गया। इस मुद्दे पर उन्हें भाजपा विधायक का भी साथ मिला। पत्रकार और सैनिक दोनों राष्ट्रसेवा को समर्पित

News In Short

  • विधायक कोठारी ने उठाए सुरक्षा व अन्य मुद्धे,भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने किया समर्थन
  • पत्रकारों के हितों के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठन करने की मांग
  • पत्रकार और सैनिक दोनों राष्ट्रसेवा को समर्पित
  • संविधान में ही है व्यवस्था

News In Detail

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को पत्रकारों के हित के कई मुद्दों को जोरशोर से उठाया गया। भीलवाड़ा से निर्दलीय विधायक अशोक कुमार कोठारी ने पर्ची के माध्यम से पत्रकारों की सुरक्षा,सम्मान और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। इस पर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने भी इसका पुरजोर समर्थन किया।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ है

कोठारी ने कहा कि पत्रकार समाज में महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में जनहित के मुद्दों को सामने लाते हैं। इसलिए उनके लिए प्रोटेक्शन एक्ट, सम्मान निधि में बढोतरी,आरजीएचएस में ओपीडी सुविधा तथा आवासीय भूखंड या कॉलोनी योजना लागू की जानी चाहिए।

उच्च स्तरीय कमेटी हो गठित

सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने अशोक कोठारी के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण और जनहित से जुड़ा विषय है। उन्होंने पत्रकारों के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने और आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। शर्मा ने कहा कि अधिस्वीकृत और गैर-अधिस्वीकृत पत्रकारों के बीच बनी खाई को समाप्त किया जाना चाहिए। साथ ही, फर्जी अधिस्वीकृति की प्रवृत्ति पर भी रोक लगनी चाहिए।

पत्रकार और सैनिक दोनों राष्ट्रसेवा में समर्पित

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि पत्रकार और सैनिक दोनों ही राष्ट्र सेवा में समर्पित हैं। सैनिक जहां सीमा पर देश की रक्षा करता है, वहीं पत्रकार समाज के बीच रहकर सत्य और जनहित की रक्षा करता है। इसलिए चिकित्सा सुविधाओं या अन्य कल्याणकारी योजनाओं में दोनों के बीच भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार मजबूत होंगे, मीडिया संस्थान मजबूत होंगे और मीडिया संस्थान मजबूत होंगे तो भारत भी मजबूत होगा।

योग्य पत्रकारों को मिले अधिकार

विधायक शर्मा ने समर्पित पत्रकार मुक्ति नाथ का उदाहरण देते हुए कहा कि कई योग्य पत्रकार वर्षों से सक्रिय होने के बावजूद अधिस्वीकृति से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में ऐसी गौरवशाली परंपरा रही है जब लगभग 18 पत्रकारों ने भूमि के लिए आवेदन नहीं किया था,फिर भी तत्कालीन सरकार ने उनकी पात्रता को मानते हुए उन्हें लाभ प्रदान किया था। ऐसी संवेदनशीलता फिर से दिखाई जानी चाहिए।

संविधान में ही है व्यवस्था

शर्मा ने कहा कि संविधान ने 1950 में ही मीडिया संस्थानों और पत्रकारों के हितों की रक्षा की भावना व्यक्त की है। जब संविधान संस्थानों को पत्रकारों के हितों का ध्यान रखने का निर्देश देता है तो यह सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि वह स्पष्ट नीति और ठोस व्यवस्था के माध्यम से इसका समाधान सुनिश्चित करे।

ये भी पढे़:-

कांग्रेस विधायक का भाजपा सरकार में मंत्री किरोड़ीलाल के लिए सीट छोड़ने का ऐलान

गोलमा का छलका दर्द: ईश्वर ने कोख खाली रखी, पर राजस्थान के लाडलों ने कभी कमी महसूस नहीं होने दी

विनोद जाखड़ बने NSUI के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान से पहला प्रतिनिधित्व

त्योहार पर रेलवे ने शुरू की होली स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के इन स्टेशन पर हैं ठहराव

Tags:
  • राजस्थान विधानसभा
  • पत्रकार
  • विधायक गोपाल शर्मा
  • विधायक अशोक कुमार कोठारी
  • लोकतंत्र के चौथे स्तंभ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा