6 आईपीएस अधिकारियों को मिली हरी झंडी, केंद्र में IG पद के लिए हुए एम्पैनल
Ashish Bhardwaj | May 27, 2026, 12:15 IST
6 IPS Photograph: (The sootr)
राजस्थान के छह आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी या इसके समकक्ष पद पर डेपुटेशन के लिए एम्पैनल किया है। साथ ही केंद्र सरकार ने प्रदेश के छह आईपीस अधिकारियों के नामों को मंजूरी नहीं दी है।
News In Short
- 6 आईपीएस अधिकारी केंद्र में आईजी या इसके समकक्ष पद पर डेपुटेशन के लिए एम्पैनल।
- देश भर के 68 आईपीएस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के लिए एम्पैनल (सूचीबद्ध) किया।
- ट्रैक रिकॉर्ड, विजीलेंस क्लीयरेंस और परफॉर्मेंस की समीक्षा के बाद होते हैं अफसरों का एम्पैनल।
- केंद्र सरकार ने प्रदेश के छह आईपीस अधिकारियों के नामों को नहीं दी मंजूरी।
News In Detail
इस सूची में राजस्थान कैडर के 6 वरिष्ठ और अनुभवी आईपीएस अधिकारियों को भी जगह मिली है। इन अधिकारियों का केंद्र में एम्पैनलमेंट होने के बाद अब केंद्रीय मंत्रालयों, अर्धसैनिक बलों (जैसे BSF, CRPF, CISF) या केंद्रीय जांच एजेंसियों में आईजी या इसके समान रैंक पर पोस्टिंग का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
इन 6 आईपीएस अधिकारियों को मिली हरी झंडी
विकास कुमार (2004 बैच): अपनी बेहतरीन कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ आईपीएस विकास कुमार को इस सूची में शामिल किया गया है।
अमनदीप सिंह कपूर (2007 बैच): सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मोर्चे पर शानदार अनुभव रखने वाले अमनदीप सिंह कपूर को भी हरी झंडी मिली है।
ममता राहुल (2007 बैच): 2007 बैच की ही तेजतर्रार महिला आईपीएस ममता राहुल भीअब केंद्र में सेवाएं देने के लिए एम्पैनल हो चुकी हैं।
विकास पाठक (2008 बैच): राजस्थान के विभिन्न जिलों में कप्तानी का अनुभव रखने वाले आईपीएस विकास पाठक को आईजी पद के योग्य माना गया है।
राहुल जैन (2008 बैच): कानून व्यवस्था और पुलिसिंग में नवाचारों के लिए जाने जाने वाले आईएएस राहुल जैन का नाम भी इस सूची में शामिल है।
लवली कटियार (2008 बैच): 2008 बैच की एक और वरिष्ठ महिला आईपीएस अधिकारी लवली कटियार को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
क्या होता है एम्पैनलमेंट?
एसीसी कमेटी ने 55 नामों को नहीं दी मंजूरी
कमेटी द्वारा राजस्थान के जिन अधिकारियों के नामों को इस बार मंजूरी नहीं दी गई है, उनमें 2004 बैच के दीपक कुमार, 2007 बैच के रवि, 2008 बैच के ओमप्रकाश, प्रीति चन्द्रा, हरेन्द्र कुमार महावर व राहुल कोटोकी शामिल हैं। इन अधिकारियों को केंद्र में आईजी पद पर एम्पैनल होने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
FAQ
- राजस्थान के कितने IPS अधिकारियों को केंद्र में IG पद पर एम्पैनल किया गया है?
राजस्थान कैडर के 6 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को केंद्र में IG या समकक्ष पद पर एम्पैनल किया गया है। - एम्पैनलमेंट का क्या मतलब है?
एम्पैनलमेंट का मतलब है कि अधिकारी को केंद्र में deputation पर IG या उससे ऊपर के पदों पर पोस्टिंग के लिए योग्य माना जाना। - क्या सभी राजस्थान कैडर के अधिकारियों को मंजूरी मिली?
नहीं, इस बार ACC ने राजस्थान कैडर के 6 अधिकारियों के नाम को मंजूरी नहीं दी, उन्हें आगे इंतजार करना होगा।
ये खबर भी पढे़:-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत
SI पेपर लीक मामले में SOG का एक्शन, मैनेजर गिरफ्तार, 50 लाख में खरीदा था पेपर
मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने की बीज फैक्ट्री पर छापेमारी, नकली बीज का भंडार मिला
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA