बजट सत्र से पहले मंगलवार को होगी सर्वदलीय बैठक, बुलेटिन के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध

Ashish Bhardwaj | Published:
Share
vidhan sabha
Photograph: (the sootr)

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र से पहले मंगलवार 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक होगी। बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो रहा है। कांग्रेस ने विधायकों को दिए गए बुलेटिन पर आपत्ति जताई है।

News In Short

  • बजट सत्र के लिए 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक होगी, सत्र शुरू होगा 28 जनवरी से
  • विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सभी दलों से सदन को सुचारू चलाने के लिए मांगेंगे सुझाव
  • कांग्रेस ने बुलेटिन के दिशा-निर्देशों पर आपत्ति जताई, जिसमें विधायकों के सवाल पूछने के अधिकार को सीमित किया गया था।
  • 2020 के बुलेटिन में भी वही निर्देश थे, जो अब उठाए जा रहे हैं, विधानसभा अध्यक्ष ने इसका स्पष्ट किया।
  • विपक्ष ने कहा कि बुलेटिन लोकतंत्र का अपमान है, जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने इसे पहले से लागू नियम बताया।

News In Detail

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के लिए तैयारी पूरी हो गई हैं। यह सत्र 28 फरवरी से शुरू हो रहा है। इससे पहले मंगलवार 27 जनवरी 2026 को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक योगेश्वर गर्ग, विपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान और कई अन्य विधायक शामिल होंगे।

बजट 11 फरवरी को होगा पेश

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि यह बैठक बजट सत्र को बेहतर चलाने के उद्देश्य से मंगलवार
दोपहर बाद 3 बजे उनके चेंबर में होगी। भजन लाल सरकार 11 फरवरी को विधान सभा में राज्य का बजट पेश करेगी। हालांकि, यह सत्र हंगामेदार होने की संभावना है। कांग्रेस ने सरकार को घेरने के लिए रणनीति अपनाएगा। वहीं, सत्ता पक्ष ने भी विपक्ष के हमलों का आक्रामक जवाब देने का निश्चय किया है।

बुलेटिन के दिशा-निर्देशों पर विवाद

विधानसभा सचिवालय की ओर से बुलेटिन के लिए जारी किए दिशा—निर्देशों पर विवाद खड़ा हो गया है। इस बार विधायकों को 5 साल से पुराने विषयों पर सवाल न पूछने का सुझाव दिया गया है। ऐसे विषयों पर सवाल न पूछने की सलाह दी गई है, जिनके जवाब विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। साथ ही राज्य स्तरीय की बजाय तहसील और विधानसभा क्षेत्र के सवाल पूछने को कहा गया है। बुलेटिन में यह भी स्पष्ट किया गया कि बड़े और समय खपत करने वाले सवालों से बचने की सलाह दी गई है।

विपक्ष की आपत्ति और लोकतंत्र पर हमला

कांग्रेस ने इस बुलेटिन पर अपनी आपत्ति जताई है और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली और अन्य कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस तरह के दिशा-निर्देश विधायकों के सवाल पूछने के अधिकार को सीमित कर रहे हैं, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन है। उनका कहना है कि इस प्रकार के नियम लोकतंत्र के मूल अधिकारों पर हमला करते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष का स्पष्टीकरण

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि यह बुलेटिन नया नहीं है। उन्होंने 2020 के बुलेटिन का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय भी ऐसे ही निर्देश दिए गए थे। उनका कहना था कि बुलेटिन में यह निर्देश पहले से लागू थे और इसमें कोई नया नियम नहीं जोड़ा गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यह बुलेटिन 2020 से लागू था, तो 2026 में इसे मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है।

बजट 2026 से क्या उम्मीदें हैं

प्रदेश की भजनलाल सरकार अपना तीसरा बजट 11 फरवरी को पेश करेगी। इस बजट से प्रदेश के युवाओं, किसानों और महिलाओं को बड़ी उम्मीदें हैं। सरकार इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, रोजगार सृजन, और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर बड़ा दांव खेल सकती है। मंत्री पटेल के अनुसार, यह बजट राज्य को 'विकसित राजस्थान' की ओर बढ़ाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ले रहें हैं फीडबैक

फिलहाल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बजट को लेकर लगातार संभाग स्तर के राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं, ताकि बजट में जनता की सबसे जरूरी समस्याओं और जरूरतों का ध्यान रखा जा सके। इन बैठकों की शुरुआत जोधपुर संभाग से की गई थी। सीएम ने जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने का काम किया है।

ये भी पढ़े:-

BCCI के पूर्व अध्यक्ष आईएस बिंद्रा का निधन, जय शाह ने X पर किया पोस्ट

मध्यप्रदेश और राजस्थान में सर्दी, कोहरे और बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क

राजस्थान की इन तीन हस्तियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, जानिए कौन हैं यह

केंद्र के प्रगति मॉडल पर शुरू हुआ परफॉर्मेंस रिव्यू पोर्टल, ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य

Tags:
  • राजस्थान
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • सर्वदलीय बैठक
  • विधानसभा
  • बजट सत्र
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर