अभी नहीं होंगे थर्ड ग्रेड टीचर के तबादले, विधानसभा में शिक्षा मंत्री का आया जवाब
Ashish Bhardwaj | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों के लिए पॉलिसी नहीं बनने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी को दी शिकायत में शामिल आईएएस का नाम नहीं बताने पर भी विपक्ष ने किया शोर-शराबा।
News In Short
- राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षक का जिले के बाहर तबादले का प्रावधान ही नहीं
- शिक्षा मंत्री बोले, तबादला नीति फाइनल होने के बाद तबादलों पर होगा विचार
- जल जीवन मिशन घोटाले में कांग्रेस ने पूछा, आईएएस अफसर का नाम
- अश्लील इशारा करने वाले विधायक रोहित बोहरा के खिलाफ होगी जांच
- भाजपा विधायक के कांग्रेस नेताओं को डाकू बोलने पर हंगामा
News In Detail
भाजपा विधायक गोविंद प्रसाद के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि तबादला नीति बनने के बाद ही थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों पर विचार होगा। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने सवा दो साल में भी तबादला नीति नहीं बनाने पर सवाल उठाए। शिक्षा मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि 2018 में भाजपा राज में 2200 से ज्यादा तबादले हुए थे, जबकि कांग्रेस राज में तो एक भी ग्रेड थर्ड शिक्षक का तबादला नहीं हुआ।
तबादला नीति बनाने की प्रक्रिया जारी
बाहर तबादले पर होती है वरिष्ठता प्रभावित
जूली का आरोप-रकार शिक्षकों को कर रही है गुमराह
कांग्रेस राज में एक का नहीं हुआ तबादला
जलजीवन मिशन घोटाले पर भी नोकझोंक
जलदाय मंत्री कन्यालाल चौधरी ने कहा कि जल जीवन मिशन में जो भी दोषी हैं, उन सबके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। पूर्व जलदाय मंत्री के खिलाफ कार्रवाई हुई है। तत्कालीन एसीएस के खिलाफ भी एसीबी में मुकदमा दर्ज करवाया है। मंत्री के जवाब के बाद गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष जूली ने आईएएस अफसरा का नाम बताने को कहा। उन्होंने कहा कि केवल गोलमाल किया जा रहा है। इसी बीच स्पीकर ने कहा कि नाम नहीं बताया जाता है और स्पीकर ने दूसरा सवाल पुकार लिया।
डिप्टी सीएम से हुई भूल
इस पर स्पीकर ने टोकते हुए कहा कि आप गलत जवाब पढ़ रहे हैं जवाब यह नहीं है। स्पीकर के आपत्ति जताते ही डिप्टी सीएम ने तत्काल गलती मानते हुए माफी मांगी और फिर मूल सवाल का जवाब पढ़ना शुरू किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तंज कसते हुए कहा कि इन्हें पहले से ही सप्लीमेंट्री सवाल का पता कैसे लगा?
अश्लील इशारा करने वाले विधायक पर स्पीकर करेंगे जांच
शुक्रवार को भाजपा विधायक श्रीचंद कृपलानी ने रोहित बोहरा के अश्लील इशारे का मामला उठाते हुए स्पीकर से कार्रवाई की मांग की। बोहरा से माफी मांगवाने और आगे कार्रवाई करने का मुद्दा उठाया।
एक विधायक 6 हैंडपंप,3 ट्यूबवेल कहां-कहां लगाएगा
कांग्रेस नेताओं को डाकू कहने पर हंगामा
ये भी पढे़:-
मध्य प्रदेश में सर्दी का असर कम, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, ऐसा है छत्तीसगढ़ का मौसम
बजट 2026-27: 'विकसित राजस्थान' का ब्लूप्रिंट; खेती से लेकर तकनीक तक, हर सेक्टर के लिए खुला खजाना
राजस्थान बजट 2026 की वो बड़ी घोषणाएं, जो हो सकती है आपके लिए काम की
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari