राजस्थान विधानसभा में हो सकते हैं लोकसभा की तरह तीन सत्र, स्पीकर देवनानी की चाहत

Amit Baijnath Garg | Jul 11, 2025, 18:17 IST
Share
Rajasthan Assembly
Photograph: (the sootr)

राजस्थान विधानसभा में अभी दो सत्र होते हैं। इस बार दूसरा सत्र सितंबर से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सितंबर सत्र से पहले हम एक और सत्र कराना चाहते हैं।

राजस्थान विधानसभा में लोकसभा की तरह तीन सत्र हो सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस तरह के संकेत दिए हैं। बताया जा रहा है कि इसके लिए देवनानी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात कर चुके हैं। राजस्थान विधानसभा में अभी दो सत्र होते हैं। इस बार दूसरा सत्र सितंबर से शुरू होगा।
स्पीकर देवनानी ने जोधपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा के सितंबर सत्र से पहले हम एक और सत्र कराना चाहते हैं। इसके लिए सरकार बिजनेस लाए। इस संबंध में मैंने सीएम भजनलाल शर्मा से बात भी की है।

संविधान की प्रस्तावना की समीक्षा हो

संविधान की प्रस्तावना में जोड़े धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद शब्द को लेकर विपक्ष के हमले पर देवनानी बोले कि मूल प्रस्तावना में ये दोनों शब्द नहीं थे। उसके बाद ये शब्द जोड़े गए। अब समय आ गया कि इनकी प्रस्तावना में समीक्षा अलग-अलग मंचों पर होनी चाहिए। इसके बाद निकले निष्कर्ष पर आगे बढ़ना चाहिए। देवनानी ने जोधपुर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निवास पर जाकर उनके पिता के निधन पर संवेदनाएं जताईं।

आपातकाल में खतरे में संविधान अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष संविधान पर खतरा बता रहा है। यदि संविधान खतरे में होता, तो विपक्षी देश और विदेश में जाकर बोल नहीं पाते। यहां संविधान में दी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के कारण ही बोल पा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि संविधान इस समय सर्वाधिक सुरक्षित है। खतरे में संविधान आपतकाल में था, जब इसमें छेड़छाड़ की थी।


यह खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान में खुलेगा पहला गर्ल्स मिलिट्री स्कूल, व्यापारी ने दान की 100 करोड़ की प्रॉपर्टी!

राजस्थान समरावता थप्पड़कांड : आरोपी नरेश मीणा 8 महीने बाद आएंगे जेल से बाहर

लोकसभा में होते हैं तीन नियमित सत्र

गौरतलब है कि संसद में हर साल नियमित रूप से तीन लोकसभा सत्र होते हैं। बजट, मानसून व शीतकालीन सत्र। राजस्थान विधानसभा में अभी केवल बजट और शीत सत्र ही होता है। इस वर्ष 24 मार्च को बजट सत्रावसान हुआ। 6 माह में दूसरा विधानसभा सत्र आहूत करना होता है। इसके तहत सितंबर मध्य में सत्र होगा। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष इससे पहले एक सत्र करना चाहते हैं, जो संभवतः मानसून सत्र हो सकता है।

FAQ

  1. 1. राजस्थान विधानसभा में कितने सत्र होते हैं?
    राजस्थान विधानसभा में अब तक दो सत्र होते थे, लेकिन अब यह संभावना है कि लोकसभा की तरह तीन सत्र हों, जिनमें बजट, मानसून और शीतकालीन सत्र शामिल होंगे।
  2. 2. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने क्या बयान दिया है?
    वासुदेव देवनानी ने कहा कि वे सितंबर सत्र से पहले एक और सत्र कराने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बातचीत की गई है।
  3. 3. संविधान की प्रस्तावना में जोड़े गए शब्दों पर क्या कहा गया?
    देवनानी ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्ष और समाजवाद शब्द पहले नहीं थे, लेकिन अब समय आ गया है कि इन शब्दों की समीक्षा की जाए।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Businessपर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राजस्थान विधानसभा
  • वासुदेव देवनानी
  • विधानसभा सत्र
  • विधानसभा अध्यक्ष
  • संविधान की प्रस्तावना
  • लोकसभा सत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज