कैबिनेट का फैसला : प्रवासी राजस्थानियों के लिए नया विभाग, युवाओं के लिए आएगी नई पॉलिसी

Rakesh Sharma | Nov 19, 2025, 19:52 IST
Share
meeting
Photograph: (the sootr)

राजस्थान सरकार की कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक में दो अहम निर्णय लिए गए, जो आने वाले वर्षों में अर्थव्यवस्था, रोजगार और वैश्विक पहचान को मजबूत करेंगे।

Jaipur. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में राजस्थान सरकार की बुधवार को कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए हैं। बैठक के बाद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और मंत्री जोगाराम ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट बैठक में दो अहम निर्णय लिए गए, जो आने वाले वर्षों में अर्थव्यवस्था, रोजगार और वैश्विक पहचान को मजबूत करेंगे।

बिहार में एनडीए की ताजपोशी के बाद राजस्थान सरकार में हलचल तेज, जल्द बदलेगा मंत्रिमंडल का चेहरा

ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर पॉलिसी

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि कैबिनेट ने राजस्थान ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर पॉलिसी 2025 को मंजूरी को मंजूरी दी। दुनिया तेजी से ग्लोबलाइजेशन और तकनीक की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में राजस्थान की भौगोलिक स्थिति, कम जमीन कीमत, तकनीकी रूप से सक्षम और मेहनती युवा राज्य को एक बड़ी छलांग दिला सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस पॉलिसी को मंजूरी दी गई है।

जोजरी नदी : प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की राजस्थान सरकार को फटकार, 20 लाख प्रभावितों का हवाला

लाखों युवाओं को रोजगार मिलेंगे

राजस्थान में ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर्स (GCCs) स्थापित होंगे। लगभग 1.5 लाख नए रोजगार पैदा होंगे। भारत के 100 अरब डॉलर के GCC मार्केट में राजस्थान अपनी मजबूत हिस्सेदारी बनाएगा। यह निर्णय नौजवानों को वैश्विक अवसरों तक पहुंचाने, राज्य में बेहतर आर्थिक माहौल बनाने और निवेश आकर्षित करने की दिशा में मील का पत्थर होगा।

प्रवासी राजस्थानियों के लिए नया विभाग दूसरा बड़ा फैसला प्रवासी राजस्थानियों के लिए लिया गया। चाहे कोई देश में रहे या विदेश में हर प्रवासी राजस्थानी को अब एक सिंगल प्लेटफॉर्म मिलेगा, जहां उनकी समस्याएं दर्ज होंगी। उद्योग, निवेश, सामाजिक और सांस्कृतिक मामलों में सहायता मिलेगी। राजस्थान से उनका आधिकारिक, नियमित और मजबूत कनेक्शन स्थापित होगा।
दो से अधिक बच्चे होने पर भी लड़ सकेंगे निकाय चुनाव, राजस्थान सरकार ने शुरू की अध्यादेश की प्रक्रिया

युवाओं को वैश्विक मंच मिलेगा

इसके लिए डिपार्टमेंट ऑफ डोमेस्टिक एंड ओवरसीज राजस्थानी अफेयर्स के गठन को मंजूरी दी है। इस विभाग के जरिए राजस्थान के कलाकारों, उद्यमियों और नए अवसर खोज रहे युवाओं को वैश्विक मंच मिलेगा। अभी तक प्रवासी राजस्थानियों को यह समझ नहीं आता था कि किससे संपर्क करें। अब यह दिक्कत खत्म होगी। ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन भी इसमें सहयोग करेगा।

राजस्थान सरकार छात्रों देगी 30 लाख तक का Education Loan, ऐसे करें अप्लाई

ये भी फैसले हुए

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि राज्य विद्युत उत्पादन निगम और एक अन्य कंपनी के बीच ज्वाइंट वेंचर को मंजूरी दी गई, जिसके तहत कोयला आधारित मेगावाट विद्युत परियोजना और 6000 करोड़ की लागत से 1500 मेगावाट सौर परियोजना स्थापित होगी।

RPSC SI Bharti | Highcourt की सरकार को लताड़ ! क्या सुधरेगी राजस्थान सरकार ?

बदलेगा कॉलेज का नाम

मंत्री जोगाराम ने बताया कि कैबिनेट बैठक में सिरोही में एक कॉलेज का नाम बदलने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। वहीं बाड़मेर में 356 केवी सब स्टेशन की स्थापना के लिए स्वीकृति दी गई। इससे सौर ऊर्जा उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों व उद्योगों को बिजली आपूर्ति बेहतर होगी।

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • कैबिनेट बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई