राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज, बन सकते हैं 6 नए मंत्री
Gyan Chand Patni | Aug 21, 2025, 20:39 IST
raj cabinet
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे के बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के फॉर्मूले के आधार पर नए मंत्रियों के नाम पर विचार हो सकता है।
राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हाल के दिल्ली दौरे और पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ मुलाकातों से यह संभावना मजबूत हुई है कि जल्दी ही राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इस विस्तार में 6 नए मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।
राजस्थान में बीजेपी सरकार को 20 माह हो चुके हैं, और अब मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोर पकड़ रही है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के तीन दौरे किए हैं। इन दौरों के दौरान उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष और अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। इन मुलाकातों में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई है।
क्या टैक्स चोरी करती हैं राजस्थान की डिप्टी सीएम, दीया कुमारी पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा, बड़े लेनदेन के सबूत
रिलीज से पहले विवादों में फिल्म 120 बहादुर, राजस्थान के यादव समाज ने भेजा फरहान अख्तर को नोटिस
राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल विस्तार फॉर्मूले को अपनाए जाने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीन नए मंत्रियों को शामिल किया था और किसी मौजूदा मंत्री को नहीं हटाया था। राजस्थान में भी इस फॉर्मूले को अपनाया जा सकता है।
ऐसा माना जा रहा है कि पहली बार के विधायक या दूसरी बार के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि अब तक दूसरी बार के विधायकों को मौका नहीं मिला था।
राजस्थान की मंडियों में अब यूजर चार्ज : 100 रुपए पर 50 पैसे शुल्क, व्यापारियों में नाराजगी
बीजेपी इस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक संतुलित रणनीति अपनाने की कोशिश कर रही है। पार्टी नेतृत्व चाहती है कि विस्तार में सभी गुटों को उचित प्रतिनिधित्व मिले, खासकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों को।
इस रणनीति का उद्देश्य पार्टी की गुटबाजी को समाप्त करना और प्रदेश के विकास के लिए एकजुट होकर काम करना है।
सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नए चेहरों के चयन में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का भी ध्यान रखा जाएगा। उन नेताओं को प्राथमिकता मिल सकती है जिन्होंने लंबा समय तक संगठन में काम किया है या जिनका जनाधार बेहद मजबूत हो।
माना जा रहा है युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन साधने का भी ध्यान रखा जाएगा।
राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगातार बढ़ रही हैं, विशेष रूप से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दिल्ली यात्राओं और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पीएम मोदी से मुलाकातों के बाद। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह विस्तार और भी महत्वपूर्ण हो गया है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मंत्रिमंडल विस्तार की रणनीति
क्या टैक्स चोरी करती हैं राजस्थान की डिप्टी सीएम, दीया कुमारी पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा, बड़े लेनदेन के सबूत
रिलीज से पहले विवादों में फिल्म 120 बहादुर, राजस्थान के यादव समाज ने भेजा फरहान अख्तर को नोटिस
छत्तीसगढ़ फॉर्मूला अपनाने की संभावना
ऐसा माना जा रहा है कि पहली बार के विधायक या दूसरी बार के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, क्योंकि अब तक दूसरी बार के विधायकों को मौका नहीं मिला था।
राजस्थान की मंडियों में अब यूजर चार्ज : 100 रुपए पर 50 पैसे शुल्क, व्यापारियों में नाराजगी
गुटबाजी को समाप्त करने की रणनीति
इस रणनीति का उद्देश्य पार्टी की गुटबाजी को समाप्त करना और प्रदेश के विकास के लिए एकजुट होकर काम करना है।
क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन
माना जा रहा है युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन साधने का भी ध्यान रखा जाएगा।
मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें
FAQ
- 1. राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा?
राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चल रही हैऔर इसे उपराष्ट्रपति चुनाव और विधानसभा मानसून सत्र से पहले पूरा किया जा सकता है। - 2. छत्तीसगढ़ फॉर्मूले के अनुसार राजस्थान में कैसे मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है?
राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार छत्तीसगढ़ फॉर्मूले के अनुसार किया जा सकता है, जिसमें नए चेहरों को मौका मिलेगा। - 3. मंत्रिमंडल विस्तार में गुटबाजी को कैसे खत्म किया जाएगा?
सभी गुटों खासतौर पर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और वसुंधरा राजे समर्थकों का ध्यान रखा जाएगा।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari