मुख्य सचिव क्यों आए विपक्ष के निशाने पर, कांग्रेस ने कहा - पद की गरिमा से समझौता

Mukesh Sharma | Apr 28, 2026, 18:47 IST
Share
Ashish Bhardwaj (85)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करने पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाते हुए इसे पद की गरिमा और ब्यूरोक्रेसी की कमजोर रीढ़ से जोड़ते हुए तंज कसा है।

News In Short

  • मुख्य सचिव द्वारा भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करने पर विवाद खड़ा हुआ।
  • सीएस ने नितिन नवीन के स्वागत करने की तस्वीरें खुद की थी सोशल मीडिया पर शेयर।
  • कांग्रेस ने कहा कि सवाल सिर्फ प्रोटोकॉल का नहीं, संविधान के प्रति निष्ठा का।
  • डोटासरा ने कहा कि ये कैसा प्रोटोकॉल है या फिर राजनीतिक निष्ठा का प्रदर्शन?

News In Detail

Jaipur: राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को गुलदस्ता देकर स्वागत करने वाली तस्वीर को लेकर तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर लिखा है कि जब राजस्थान का शीर्ष नौकरशाह एक सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष के सामने इस अंदाज में खड़ा दिखे, तो सवाल सिर्फ प्रोटोकॉल का नहीं, संविधान के प्रति निष्ठा और पूरी ब्यूरोक्रेसी की रीढ़ का है।

प्रशासनिक तंत्र में क्या संदेश जाएगा ?

डोटासरा ने कहा कि दलगत प्रभाव का प्रतीक और पद की गरिमा के साथ समझौता करती शीर्ष अफसर की इस तस्वीर से नीचे के प्रशासनिक तंत्र में क्या संदेश जाएगा। अतिशय उत्सुकता और निकटता के गुलदस्तों में संविधान की महक नहीं दबनी चाहिए। इसलिए मुख्य सचिव के इस अंदाज़ में अगवानी पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि अधिकारी की निष्ठा संविधान से होती है, सत्ताधारी दल से नहीं। फिर ये कैसा प्रोटोकॉल है या फिर राजनीतिक निष्ठा का प्रदर्शन है?

मुख्य सचिव ने खुद शेयर की तस्वीरें

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने नितिन नवीन के राजस्थान दौरे पर उनका स्वागत करते हुए खुद अपने एक्स हंडल पर तस्वीरें शेयर की थी। मुख्य सचिव ने तस्वीरों के साथ यह लिखा कि आज जयपुर में ग्राम रथ अभियान के शुभारंभ समारोह में राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ माननीय नितिन नवीन और माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।

​सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे थे नवीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर में ओटीएस से हरी झंडी दिखाकर ग्राम रथों को रवाना किया था। नितिन नवीन ने एयरपोर्ट से बीजेपी दफ्तर जाते वक्त ग्राम रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। राजस्थान सरकार 25 से 27 मई तक जयपुर ग्राम टेक समिट कर रही है। इस समिट के प्रचार के लिए ग्राम रथ रवाना किए थे। सरकारी कार्यक्रम में जब सीएम के साथ नितिन नवीन पहुंचे, तब मुख्य सचिव ने उस कार्यक्रम में नितिन नवीन का गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया था। स्वागत की इन तस्वीरों के एक्स पर शेयर करने के बाद अब बहस छिड़ गई है।

यूजर्स ने भी उठाए सवाल

मुख्य सचिव के बीजेपी अध्यक्ष का स्वागत करने पर सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने तल्ख कमेंट किए हैं। कई यूजर्स ने इस पर सवाल उठाते हुए इसे ब्यूरोक्रेसी की निष्पक्षता पर सवाल उठाने वाला कदम बताया है।

ये भी पढे़:-

आसाराम ने जेल जाने से बचने के लिए फिर लगाई हाई कोर्ट में गुहार, अंतरिम जमानत हो रही कल खत्म

आखिर कब तक हिरासत बनी रहेगी 'कब्रगाह', खाकी पर गहराते खून के दाग

धैर्य, आत्मबल और निरंतर मेहनत, आईएएस कानाराम सीरवी की शून्य से शिखर तक पहुंचने की गाथा

शिक्षा विभाग ने किया बड़ा बदलाव, बच्चों की गर्मी की छुट्टियां का घटा दिया समय

Tags:
  • सीएम भजनलाल शर्मा
  • राजस्थान सरकार
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • नितिन नवीन
  • मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा