पायलट पर गहलोत के सुर नरम पड़े, क्या कांग्रेस में सचमुच सुलह हो गई?
Mukesh Sharma | Jun 11, 2026, 20:55 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान कांग्रेस में मानेसर कांड के बाद छिड़ी जंग अब नए दिलचस्प मोड़ पर है। पिछले हफ्ते तक अशोक गहलोत के बयान से गुटबाजी की चर्चा गर्म थी। अब सचिन पायलट पर बदले सुर ने सियासी गलियारों में नया संदेश दे दिया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- कांग्रेस में छिड़ी जंग अब सुलह की तरफ बढ़ती दिख रही।
- सुबह पायलट बोले, मैं भी गहलोत के लिए बेटा वैभव जैसा।
- बाद में गहलोत ने कहा, इसमें सचिन ने क्या गलत बोला।
- सचिन के बयान के बाद गहलोत ने एकजुटता का दिया संदेश।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट के गुरुवार को दिए बयान का पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर बड़ा असर नजर आया। पायलट ने दौसा में कहा कि अशोक गहलोत का जितना स्नेह वैभव गहलोत के प्रति है, उतना ही मुझ पर भी है।
इस बयान के कुछ घंटों बाद गहलोत के सुर भी बदले हुए दिखाई दिए। उन्होंने मीडिया से कहा कि इसमें गलत क्या है, पायलट ने बिल्कुल सही बात कही है। उन्होंने यह भी साफ किया कि मानेसर प्रकरण का जिक्र किसी व्यक्ति विशेष पर हमला नहीं था। गहलोत ने पार्टी नेताओं को एकजुट होकर कांग्रेस के लिए काम करने की सलाह दी।
सचिन बोले-मैं भी वैभव जैसा
पायलट ने कहा कि अशोक गहलोत का जितना स्नेह वैभव गहलोत के प्रति है, उतना ही मेरे प्रति भी है। हम सब एकजुट हैं। इस लाइन ने उन अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की, जो पिछले कई दिनों से कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई को लेकर लगाई जा रही थीं।
क्या था मानेसर कांड 2020?
यह घटना जुलाई 2020 में घटित हुई थी, जिसने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार को संकट में डाल दिया था।
राजेश पायलट की पुण्यतिथि से बदला माहौल
इस अवसर पर उनके पुत्र और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने अपने पिता को पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उनके साथ दोनों पुत्र आरान पायलट और विहान पायलट भी मौजूद रहे। इसी प्रार्थना सभा के बाद मीडिया से मुखातिब हुए सचिन पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ अपने रिश्तों पर बयान दिया।
गहलोत का डैमेज कंट्रोल
गहलोत ने सचिन का जिक्र करते हुए कहा कि बचपन में हम उनके घरों में आते-जाते थे, उन्होंने कोई नई बात नहीं कही है। मैंने उस दिन जो बात कही थी वह दिल से कही थी, मेरा किसी पर आरोप नहीं था।
गहलोत पायलट विवाद पर गहलोत ने यह भी दी सफाई
गहलोत के अनुसार मेरे खिलाफ यह परसेप्शन बन गया था। मेरे मिलने वाले भी मुझसे यही बात करने लगे थे। इसीलिए बस उस दौर की परिस्थितियों को समझाने के लिए मैंने दिल से वह बात कही।
उन्होंने कहा कि तब मैंने तमाम नेताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की थी और युवाओं से कहा था कि लोकतंत्र बचाओ। सीनियर नेताओं पर इसकी बड़ी जिम्मेदारी है। मैंने जैसलमेर में ही कह दिया था-भूलो और माफ करो। यदि वह सब समझ जाते हैं तो आज यह स्थिति नहीं बनती।
क्या नरम तेवर डैमेज कंट्रोल की रणनीति
फिलहाल कांग्रेस में टकराव की जगह तालमेल की तस्वीर दिखाने की कोशिश हो रही है। लेकिन राजनीति में कब कौन-सा अध्याय फिर खुल जाए, इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं है।
FAQ
- राजेश पायलट की पुण्यतिथि कब मनाई जाती है?
पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज किसान नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि हर साल 11 जून को मनाई जाती है। 11 जून 2000 को एक सड़क दुर्घटना में उनका निधन हुआ था
ये भी पढे़:-
अचानक सचिन पायलट को क्यों याद आए चंद्रास्वामी, जिन्हें उनके पिता ने भेजा था जेल
राज्यसभा के लिए तीनों निर्विरोध चुने गए, अब राजस्थान में भाजपा -कांग्रेस बराबर
क्यों सचिन पायलट के लिए अशोक गहलोत का दिल नहीं पिघल पा रहा, जानिए सियासत की पूरी कहानी
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj