राजस्थान में बालिका पुरस्कार राशि में 15 से 25 हजार रुपए की कटौती, इंदिरा प्रियदर्शिनी का नाम बदलकर पद्माक्षी पुरस्कार किया गया

Gyan Chand Patni | Aug 03, 2025, 17:16 IST
Share
prize rajasthan
prize rajasthan

राजस्थान में बालिका पुरस्कार राशि में 15 से 25 हजार रुपए की कटौती, इंदिरा प्रियदर्शिनी का नाम बदलकर पद्माक्षी पुरस्कार किया गया। अब छात्राओं को स्कूटी भी नहीं दी जाएगी।

राजस्थान की भाजपा सरकार ने कांग्रेस शासनकाल में शुरू इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार का नाम बदलकर पद्माक्षी पुरस्कार कर दिया है। बालिकाओं को मिलने वाली पुरस्कार राशि में भी बड़ी कटौती की गई है। अब 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं को दिए जाने वाले पुरस्कार में 15 से 25 हजार रुपए की कमी की गई है। अब छात्राओं को स्कूटी भी नहीं दी जाएगी। ।

पुरस्कार राशि में कितनी कटौती की गई है

राजस्थान शिक्षा विभागके नए आदेश के अनुसार, अब 8वीं कक्षा की छात्रा को 25 हजार रुपए मिलेंगे। 10वीं कक्षा की छात्रा को 50 हजार रुपए और 12वीं कक्षा की छात्रा को 75 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में मिलेंगे। पहले इन कक्षाओं के लिए पुरस्कार राशि क्रमशः 40 हजार रुपए, 75 हजार रुपए और 1 लाख रुपए थी। पुरस्कार में स्कूटी भी दी जाती थी। अब स्कूटी नहीं दी जाएगी।।

मनमर्जी की ड्राइविंग करने में युवा सबसे आगे, पिछले साल 650 करोड़ रुपए के चालान काटे

राजस्थान में डॉग बाइट के बढ़ते मामले और निराश्रित पशुओं से सड़क हादसे, हाईकोर्ट ने कहा सड़कें आमजन के लिए असुरक्षित

इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार का नाम बदला

इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार, जिसे अब पद्माक्षी पुरस्कार कहा जाएगा। इस पुरस्कार का उद्देश्य बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करना था। पुरस्कार का नाम बदलने से कांग्रेस पार्टी में असंतोष हो सकता है। असल में पहले भी कई योजनाओं के नाम बदलन दिया गया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया था। बालिका पुरस्कार राशि में कटौती का एक वर्ग विरोध कर रहा है।

क्या है चयन प्रक्रिया

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को यह पुरस्कार दिया जाता है। संस्कृत शिक्षा विभाग की कक्षा आठवीं, प्रवेशिका एवं वरिष्ठ उपाध्याय की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी यह पुरस्कार मिलेगा। यह पुरस्कार कक्षा 10वीं और 12वीं (व्यावसायिक शिक्षा) में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी मिलेगा। राजस्थान बालिका पुरस्कार कटौती से बालिकाओं में उत्साह कम होगा।

राजस्थान में PTI भर्ती फर्जीवाड़ा : 2,000 से अधिक लोगों की नियुक्ति संदेह के दायरे में, शिक्षा विभाग की भर्ती शाखा पर भी सवाल

चतुर्वेदी की सियासी नियुक्ति के बाद कई नेताओं की बढ़ी उम्मीदें, दिल्ली से लगेगी नामों पर मुहर

8 कैटेगरी में पुरस्कार वितरण

इस योजना के तहत पुरस्कार 8 अलग-अलग श्रेणी में दिए जाते हैं। इनमें सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, बीपीएल और निशक्त वर्ग की छात्राओं शामिल हैं। यह पुरस्कार राजस्थान की मूल निवासी बालिकाओं के लिए ही है।

FAQ

  1. 1. राजस्थान में इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार का नाम अब क्या है?
    इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार का नाम बदलकर सरकार ने योजना पद्माक्षी पुरस्कार कर दिया है।
  2. 2. पुरस्कार राशि में कितनी कटौती की गई है?
    पुरस्कार राशि में 15 से 25 हजार रुपए की कटौती की गई है। अब 8वीं कक्षा की छात्रा को 25 हजार रुपए और 10वीं कक्षा की छात्रा का 50 हजार रुपए मिलेंगे। 12वीं कक्षा की छात्रा 75 हजार रुपए पुरस्कार मिलेंगा।
  3. 3. कौन-कौन सी बालिकाओं को पद्माक्षी पुरस्कार मिलेगा?
    यह पुरस्कार कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की प्रतिभावान छात्राओं को दिया जाएगा।

Tags:
  • राजस्थान शिक्षा विभाग
  • बालिका पुरस्कार राशि
  • पद्माक्षी पुरस्कार
  • इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार
  • राजस्थान बालिका पुरस्कार कटौती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि