राजस्थान में मावठ और ओलावृष्टि, जयपुर में बढ़ी सर्दी, घने कोहरे कारण फ्लाइट लेट

Anjali Dwivedi | Published:
Share
rajasthan-hailstorm-rain-cold-2026
rajasthan-hailstorm-rain-cold-2026

राजस्थान में एक जनवरी को मावठ और ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश हुई। बीकानेर, जयपुर, कोटा, और अलवर में सर्दी बढ़ी, जबकि जोधपुर में घना कोहरा रहा।

पांच प्वाइंट में जानें राजस्थान मौसम अपडेट

  • राजस्थान में नए साल के पहले दिन तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई।
  • बीकानेर और सीकर में ओलावृष्टि से सर्दी का असर बढ़ा।
  • घने कोहरे के कारण जोधपुर में फ्लाइट्स लेट हुईं।
  • अलवर, कोटा और जालोर में कोहरे का असर बढ़ा।
  • मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे की चेतावनी जारी की।
Rajsthan weather update. राजस्थान में नए साल के पहले दिन तेज बारिश और ओलावृष्टि ने सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। जयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस दौरान बीकानेर में देर रात हुई ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट ला दी और सर्दी का दौर फिर से लौट आया।

f5705eed-486
f5705eed-486


बीकानेर में ओलावृष्टि से बढ़ा सर्दी का असर

बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में 31 दिसंबर बुधवार देर रात ओलावृष्टि हुई, जिससे ठंडी का असर बढ़ गया। ओले गिरने से कड़ाके की सर्दी महसूस होने लगी है। साथ ही सीकर के रामगढ़ में भी आज सुबह तेज बारिश हुई। बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आई है।

19e13435-25f
19e13435-25f


घने कोहरे ने बढ़ाई परेशानी

राजस्थान के अधिकांश हिस्से में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। जोधपुर में कोहरे के कारण फ्लाइट्स भी लेट हो गईं। बुधवार रात हल्की बूंदाबांदी के बाद एक जनवरी गुरुवार सुबह शहर में धुंध फैल गई। इससे विजिबिलिटी कम हो गई और दिल्ली से आने वाली कई फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से देर से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंची।

87e18411-0b3
87e18411-0b3


अलवर और कोटा में घना कोहरा, बारिश का असर

अलवर में चौथे दिन भी घना कोहरा रहा, जहां गुरुवार यानी आज सुबह विजिबिलिटी सिर्फ 50 मीटर के करीब थी। अलवर का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, कोटा में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है और गलन बढ़ गई है।

01d04ec4-ca4
01d04ec4-ca4


जालोर और सीमा क्षेत्र में कोहरे का असर

जालोर में आज सुबह घना कोहरा छाया था, जिससे विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही। इसके अलावा, जैसलमेर और बीकानेर के बॉर्डर एरिया में भी घना कोहरा देखने को मिला। यहां के सोनार फोर्ट से पूरे शहर को धुंध में ढका हुआ देखा गया।

टोंक और शेखावाटी में बदला मौसम

टोंक जिले में कल रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जबकि शेखावाटी के कई क्षेत्रों में भी तेज बारिश के कारण सर्दी बढ़ गई है। सीकर में भी मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे सर्दी बढ़ गई है।

सीजन का सबसे ठंडा दिन, तापमान में गिरावट

नए साल के पहले दिन, 1 जनवरी 2026 को राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मौसम ने ठंडक बढ़ा दी। बारिश और बादल के असर से दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। जयपुर में 23.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।rajasthan weather news

ये खबरें भी पढ़ें...

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बदलेगा मौसम, नए साल में छाएगा घना कोहरा

पश्चिमी विक्षोभ से बदल सकता है मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट, दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना

MP Weather Update : प्रदेश में बारिश का अलर्ट, इन जिले में ओलावृष्टि गिरने का अनुमान, जानें मौसम का हाल

मौसम विभाग का शीतलहर का अलर्ट, तापमान 2 डिग्री तक गिरने का अनुमान, बादल छाए रहने की संभावना

Tags:
  • राजस्थान
  • rajasthan weather news
  • मौसम अपडेट
  • राजस्थान मौसम अपडेट
  • बीकानेर
  • ओलावृष्टि
  • Rajsthan weather update
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर