आईपीएस पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ को माना अवमानना का दोषी, अगले महीने तय होगी सजा

Mukesh Sharma | Mar 24, 2026, 23:21 IST
Share
IPS pus
Photograph: (the sootr)

राजस्थान हाई कोर्ट ने आईपीएस पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को अवमानना का दोषी माना है। हाईकोर्ट अब 6 अप्रैल को सजा का निर्धारण करेगा। व्हाट्सएप पर नोटिस भेजकर की थी गिरफ्तारी

News In Short

  • राजस्थान में आईपीएस पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को माना अवमानना का दोषी
  • हाई कोर्ट अब अगले महीने 6 अप्रेल को तय करेगा सजा
  • सजा के लिए आईपीएस को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश
  • व्हाट्सएप पर नोटिस भेजकर की थी गिरफ्तारी
  • सुनवाई में हाई कोर्ट ने आईपीएस राठौड़ को पाया अवमानना का दोषी

News In Detail

राजस्थान हाई कोर्ट ने व्हाट्सएप पर नोटिस भेजकर आरोपी को गिरफ्तार करने के मामले में आईपीएस अधिकारी और एसीबी के तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ को अवमानना का दोषी माना हैं। जस्टिस प्रवीर भटनागर की अदालत ने उन्हें 6 अप्रैल को सजा के बिंदू पर सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने यह आदेश रवि मीणा की अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।

ऐसी कार्रवाई पर कोर्ट की नाराजगी

अदालत ने पुलिस की इस तरह की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए व्हाट्सएप पर नोटिस भेजने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई को अवैध ठहराया है। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि केवल व्हाट्सएप के जरिए भेजा नोटिस कानूनी तौर पर सीआरपीसी की धारा 41-ए के तहत वैध नहीं है। वहीं ऐसे नोटिस के आधार पर की गई गिरफ्तारी व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन है।

नोटिस की व्यक्तिगत तामील हो

अदालत ने कहा कि नोटिस की तामील कानून में निर्धारित प्रक्रिया यानी व्यक्तिगत तामील, चस्पा और स्पीड पोस्ट आदि से ही होनी चाहिए। यदि आरोपी नोटिस का पालन करता है, तो उसे बिना ठोस कारण गिरफ्तार नहीं करना चाहिए।

पुलिस की कार्रवाई अदालत की अवमानना

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता मोहित खंडेलवाल ने बताया कि आरएसएलडीसी में हुए घूसकांड से जुडे मामले में एसीबी ने याचिकाकर्ता को एक फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था। इससे पहले एसीबी के जांच अधिकारी ने 25 जनवरी, 2023 को उसे व्हाट्सएप के जरिए नोटिस भेजा और 31 जनवरी को पेश होने के लिए कहा। इस पर उसने एसीबी के नोटिस का जवाब देते हुए अपनी पत्नी की बीमारी के कारण समय मांगा था, लेकिन पुलिस ने बिना विधिक प्रक्रिया अपनाए ही उसे सीधे ही गिरफ्तार कर लिया। इसे चुनौती देते हुए कहा गया कि यह कार्रवाई सीआरपीसी की धारा 41 ए की अवहेलना है और मामले में कानूनी प्रक्रिया का अनुसरण नहीं किया है। ऐसे में एसीबी की कार्रवाई कानून और अदालत की अवमानना हैं।

एसीबी ने कहा-दवाब बनाने के लिए याचिका

इसके जवाब में एसीबी की ओर से कहा गया कि उन्होंने आरोपी को नोटिस दिया था, लेकिन उसने जवाब में टालमटोल रवैया रखा। इसके अलावा याचिकाकर्ता एफआईआर को रद्द करवाने के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जा चुके हैं और असफल रहे हैं। इसके बाद ही अनुसंधान एजेंसी पर दबाव बनाने के लिए उसने यह अवमानना याचिका दायर की है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनकर एसीबी की गिरफ्तारी की कार्रवाई को गलत मानते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को तलब किया है।

ये भी पढे़:-

उदयपुर आईजी पर लगे जमीन की जबरन रजिस्ट्री कराने के आरोप, एफआईआर में आया नाम

देश में अनिवार्य वोटिंग पर कानून बनाने का प्रस्ताव नहीं, सरकार का संसद में आया जवाब

15289 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, 18 साल में 24 गुना बढ़ी वैल्यू!

सड़क की मांग पर वन मंत्री का अजीबोगरीब बयान, बोले- आप चाहो तो भेज दूंगा टाइगर, सांप और बिच्छू

Tags:
  • राजस्थान
  • हाई कोर्ट
  • एसीबी
  • नोटिस
  • आईपीएस पुष्पेंद्र सिंह राठौड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज