उदयपुर आईजी पर लगे जमीन की जबरन रजिस्ट्री कराने के आरोप, एफआईआर में आया नाम
Mukesh Sharma | Mar 24, 2026, 21:59 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में उदयपुर आईजी गौरव श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगे हैं। इस्तगासे के आधार पर दर्ज एफआईआर हुई है, जिसमें आरोप है कि आईजी श्रीवास्तव और कुछ अन्य पुलिस कर्मियों ने एक जमीन की जबरन रजिस्ट्री करा दी।
News In Short
- उदयपुर आईजी के खिलाफ जमीन की जबरन रजिस्ट्री करवाने के आरोप।
- इस्तगासे के आधार पर कोर्ट आदेश से उदयपुर में दर्ज हुई एफआईआर।
- एफआईआर में कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर भी लगाए गंभीर आरोप।
- आदिवासी की कृषि भूमि में फर्जीवाड़ा करने का लगाया आरोप।
- जांच उदयपुर में एससी-एसटी सेल की डीएसपी नीतू राठौड़ को सौंपी
News In Detail
क्या है पूरा मामला
26 अक्टूबर 2025 को जमीन समतल करवाने के लिए परिवादी ने जेसीबी मंगवाई थी। जेसीबी काम कर रही थी। जब वह किसी काम से गया हुआ था, तब कुछ लोग लाठी व कुल्हाड़ी आदि लेकर आए और गाली-गचौच करने लगे। यह लोग जमीन खरीदने का विरोध कर रहे थे। इन लोगों ने काम रुकवा कर सुखेर थाना पुलिस केा बुलवा लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद परिवादी के मित्रों केा शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
परिवादी ने थाने पहुंचकर जमीन के दस्तावेज दिखाकर कहा कि जमीन उसकी है। लेकिन, पुलिस वालों ने एक नहीं सुनी। आरोपी उसे लगातार धमकियां और गालियां देते रहे और जमीन खरीदने का विरोध करते रहे और जान से मारने की धमकी देते रहे।
इस संबंध में परिवादी ने थानाधिकारी सुखेर और एसपी उदयपुर को रिपोर्ट देकर एफआईआर दर्ज करने की गुहार की, लेकिन हेमंत शर्मा के प्रभाव के कारण कुछ नहीं हुआ। उल्टे 17 नवंबर 2025 को पुलिस ने परिवादी के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया।
बंधक बनाकर रखा
इसके बाद 3 दिसंबर 2025 को परिवादी से उसकी जमीन बेचने के दस्तावेजों पर जबरन दस्तखत करवा लिए। दूसरे दिन 4 दिसंबर,2025 को बड़गांव रजिस्ट्री दफ्तर में ले जाकर डिप्टी रजिस्ट्रार द्वितीय सज्जन सिंह की अनुपस्थिति में फोटो खिंचवा दी। इसी दिन हेमंत शर्मा, सतीश जांगिड़, जयप्रकाश योगी और उनके वकील ने जमीन गुमानाराम के नाम करने के लिए सेल एग्रीमेंट बनवाया। इसमें परिवादी को जबरन गवाह के रुप में दिखाया और गुमानाराम के नाम से रजिस्ट्री करवा दी।
आईजी पर ये लगाए आरोप
डोटासरा ने उठाए सवाल
डोटासरा ने सवाल उठाया कि क्या उदयपुर रेंज में ही जांच होने से निष्पक्षता बनी रहेगी और क्या पीड़ित को न्याय मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि गृह विभाग संभाल रहे सीएम की जिम्मेदारी बनती है कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।
ये भी पढे़:-
नीमराणा में एसी प्लांट में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
15289 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स, 18 साल में 24 गुना बढ़ी वैल्यू!
सड़क की मांग पर वन मंत्री का अजीबोगरीब बयान, बोले- आप चाहो तो भेज दूंगा टाइगर, सांप और बिच्छू
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA