राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी परीक्षा : ब्लूटूथ से नकल कर बने कर्मचारी, अब आए SOG के शिकंजे में
Nitin Kumar Bhal | Sept 12, 2025, 14:22 IST
Photograph: (TheSootr)
राजस्थान हाईकोर्ट की एलडीसी परीक्षा में ब्लूटूथ नकल केस में दो कर्मचारियों को SOG ने गिरफ्तार किया। दोनों मजे से कर रहे थे नौकरी। TheSootr में जानें पूरा मामला।
राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) एलडीसी परीक्षा-2022 (LDC Exam-2022) में ब्लूटूथ के जरिए नकल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (Special Operation Group - SOG Rajasthan) ने दो ऐसे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया, जो परीक्षा पास कर विभिन्न अदालतों में नियुक्त थे। यह गिरफ्तारी छह महीने से फरार चल रहे आरोपी सुनील बिश्नोई (Sunil Bishnoi) और रामप्रकाश जाट (Ramprakash Jat) की हुई है।
यह खबर भी देखें ...
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 19-21 सितंबर तक, आज से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र, 24.75 लाख युवा लेंगे भाग
जांच में सामने आया कि रामप्रकाश ने 19 मार्च 2023 को नागौर के श्रीविजयन डी. सुरी जैन विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा दी। वहीं, सुनील बिश्नोई ने 12 मार्च 2023 को हनुमानगढ़ के नेहरू मेमोरियल चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी परीक्षा 2022 दी।
दोनों ने ब्लूटूथ के माध्यम (Through Bluetooth) से नकल करवाने वाले गिरोह के सरगना पोरव कालेर की मदद ली। पोरव सालासर में रहकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों में बैठे परीक्षार्थियों को नकल करवा रहा था।
यह खबर भी देखें ...
शराब तस्करों पर राजस्थान सरकार की नजर-ए-इनायत, हो जाएगी बल्ले-बल्ले, जानें पूरा मामला
यह खबर भी देखें ...
राजस्थान भाजपा में क्यों मची खलबली! अचानक कार्यशाला छोड़ चले गए नाराज प्रदेश प्रभारी
पुलिस ने बताया कि पोरव कालेर के पास ब्लूटूथ डिवाइस थे, जिन्हें परीक्षार्थियों के कान में फिट किया जाता था। यह डिवाइस सीधे उसे जुड़कर सवालों के उत्तर प्राप्त करता था।
कानून मंत्री के किस बयान से नाराज हुए वकील, आज जयपुर-जोधपुर में कार्य बहिष्कार
rajasthan-high-court-ldc-exam-cheating-sog-arrest
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 19-21 सितंबर तक, आज से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र, 24.75 लाख युवा लेंगे भाग
एसओजी ने इन्हें किया गिरफ्तार
- सुनील बिश्नोई: हनुमानगढ़ (Hanumangarh) के रावतसर (Rawatsar) निवासी। जिला एवं सत्र न्यायालय हनुमानगढ़ में कार्यरत।
- रामप्रकाश जाट: नागौर (Nagaur) के कुचेरा स्थित निम्बड़ी चान्दावता निवासी। उदयपुर (Udaipur) की पोक्सो कोर्ट क्रमांक एक (POCSO Court No.1) में पदस्थ।
ब्लूटूथ से नकर कर की परीक्षा पास
दोनों ने ब्लूटूथ के माध्यम (Through Bluetooth) से नकल करवाने वाले गिरोह के सरगना पोरव कालेर की मदद ली। पोरव सालासर में रहकर विभिन्न परीक्षा केंद्रों में बैठे परीक्षार्थियों को नकल करवा रहा था।
यह खबर भी देखें ...
शराब तस्करों पर राजस्थान सरकार की नजर-ए-इनायत, हो जाएगी बल्ले-बल्ले, जानें पूरा मामला
SOG की कार्रवाई और गिरफ्तारी
राजस्थान पुलिस के ADG IPS वी.के. सिंह (ADG IPS V.K. Singh) ने बताया कि अब तक इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें नकल कर नौकरी पाने वाले 9 अन्य कर्मचारी और गिरोह का सरगना शामिल हैं। SOG की सक्रियता और जांच ने यह स्पष्ट किया कि उच्च पदों पर नियुक्त ये कर्मचारी ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर नियुक्त हुए थे।
राजस्थान भाजपा में क्यों मची खलबली! अचानक कार्यशाला छोड़ चले गए नाराज प्रदेश प्रभारी
राजस्थान में नकल के आरोपी कैसे पकड़ में आए?
| |
नकल गिरोह का modus operandi क्या है
- गिरोह विभिन्न शहरों के परीक्षा केंद्रों में सक्रिय था।
- पोरव कालेर ने अपने नेटवर्क के जरिए कम से कम 9 कर्मचारियों को नौकरी दिलवाई।
- पुलिस के अनुसार, पूरे राज्य में ब्लूटूथ नकल गिरोह का नेटवर्क पहले से सक्रिय था।
भर्ती परीक्षाओं में नकल कैसे रोकी जा सकती है
- बायोमैट्रिक सत्यापन (Biometric Verification): प्रत्येक परीक्षार्थी को सख्त पहचान प्रक्रिया से गुजरना होगा।
- फेस स्कैनिंग (Face Scanning): परीक्षा केंद्र में उपस्थित सभी उम्मीदवारों का फेस स्कैन किया जाएगा।
- तकनीकी निगरानी (Technical Surveillance): ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जाएगी।
कानून मंत्री के किस बयान से नाराज हुए वकील, आज जयपुर-जोधपुर में कार्य बहिष्कार
FAQ
- 1. राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी परीक्षा में नकल कैसे हुई?
दोनों आरोपी ब्लूटूथ (Bluetooth) का इस्तेमाल करके परीक्षा में उत्तर प्राप्त कर नियुक्त हुए थे। - 2. राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी परीक्षा में नकल के गिरफ्तार आरोपी कौन हैं और कहां कार्यरत थे?
सुनील बिश्नोई - जिला एवं सत्र न्यायालय हनुमानगढ़, रामप्रकाश जाट - उदयपुर पोक्सो कोर्ट क्रमांक 1। - 3. राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी परीक्षा में नकल गिरोह का सरगना कौन था और कैसे काम करता था?
गिरोह का सरगना पोरव कालेर (Porav Kaler) था। वह सालासर में रहकर परीक्षा केंद्रों में नकल करवाता था। - 4. राजस्थान की परीक्षाओं में भविष्य में नकल रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
बायोमैट्रिक सत्यापन, फेस स्कैनिंग और तकनीकी निगरानी (Technical Surveillance) लागू की गई हैं। - 5. राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी परीक्षा में नकल मामले में अब तक कितने आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं?
इस मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें 9 कर्मचारियों और गिरोह का सरगना शामिल हैं।
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava