हाई कोर्ट की सख्ती, RAT में 2 सदस्य नियुक्त, जल्द मिलेगा नया चेयरमैन

Mukesh Sharma | Aug 11, 2026, 18:44 IST
Share
हाईकोर्ट की सख्ती पर सरकार ने RAT में 2 सदस्य नियुक्त किए, जल्द मिलेगा नया चेयरमैन
हाईकोर्ट की सख्ती पर सरकार ने RAT में 2 सदस्य नियुक्त किए, जल्द मिलेगा नया चेयरमैन

राजस्थान हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद सरकार ने RAT यानि सिविल सेवा अपीलीय ट्रिब्यूनल में दो नए सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। चेयरमैन पद जल्द भरने का आश्वासन मिलने पर कोर्ट ने सुनवाई 15 सितंबर तक टाल दी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • हाई कोर्ट के सख्त रुख के बाद सरकार ने ट्रिब्यूनल में की दो सदस्यों की नियुक्ति।
  • सेवानिवृत्त RAS अधिकारी अतर सिंह नेहरा और वीरेंद्र सिंह बांकावत जयपुर पीठ में नियुक्त।
  • सरकार ने कोर्ट को दिया भरोसा, RAT में जल्द होगी नए अध्यक्ष की नियुक्ति।
  • एक्टिंग चीफ जस्टिस की बैंच ने मामले की सुनवाई 15 सितंबर तक टाली।
राजस्थान हाई कोर्ट की सख्ती के बाद सरकार ने राजस्थान सिविल सेवा अपील ट्रिब्यूनल (RAT) में दो सदस्यों की नियुक्ति कर दी हैं।

इसकी जानकारी सरकार की ओर से कोर्ट में दी गई। सरकार ने कहा कि सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी अतर सिंह नेहरा और वीरेंद्र सिंह बांकावत को रेट जयपुर पीठ में सदस्य नियुक्त कर दिया है और रेट चैयरमेन की नियुक्ति भी जल्दी ही होगी फिलहाल नियुक्ति प्रक्रियाधीन है। इस पर एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा की बैंच ने सुनवाई 15 सितंबर तक टाल दी।

गौरतलब है कि पिछली सुनवाई पर हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए सरकार को निर्देश दिए थे कि वह 7 दिन में रेट के खाली पदों पर नियुक्तियां कर दे अन्यथा डीओपी सचिव हाजिर होकर कारण बताएं।

अगर ट्रिब्यूनल नहीं चला सकते हो तो इसको बंद कर दो

एडवोकेट दिलीप सिंह कुरका व एडवोकेट संदीप कलवानिया सहित अन्य एडवोकेट की ओर से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर करके रेट में अध्यक्ष व सदस्यों के नहीं होने पर सुनवाई प्रभावित होने का मुद्दा उठाया था।

इस पर सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कोर्ट ने मौखिक रुप से कहा था कि अगर ट्रिब्यूनल नहीं चला सकते हो तो इसको बंद कर दो। कोर्ट का कहना था कि सरकार ने इतनी बड़ी तादाद में ट्रांसफर कर दिए, कर्मचारी अपनी शिकायत लेकर कहां जाएंगे।

पिछले 4 महीने से चैयरमेन का पद खाली

रेट चैयरमेन के रूप में विकास सीताराम भले का 19 मार्च 2026 को तबादला होने के बाद से यह पद खाली चल रहा है। इसके अलावा रेट में चार सदस्यों के पद भी हैं। इसमें से दो पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं।

एक सदस्य के पद पर पूर्व आईएएस अधिकारी प्रकाश शर्मा को अध्यक्ष का कार्यभार दे रखा है। जबकि न्यायिक सदस्य पूनम दरगन बीमारी के नियमित रुप से सुनवाई नहीं कर पा रही हैं।

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान हाई कोर्ट ने लगाई राज्य भूमि नगर निकायों को देने के आदेश पर अंतरिम रोक

पूर्व विधायक बलजीत यादव को राजस्थान हाई कोर्ट से झटका, कोर्ट ने नहीं दी जमानत

आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से मिली राहत, जेल में उचित चिकित्सा सुविधा के आदेश

आसाराम के इस मामले की सुनवाई राजस्थान हाई कोर्ट में रही अधूरी, कल आ सकता है फैसला

Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • हाई कोर्ट
  • नियुक्ति
  • जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा
  • राजस्थान सिविल सेवा अपील ट्रिब्यूनल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान