इंडस्ट्री की जगह जमीन का खेल, छूट लेकर बेच दिया इंडस्ट्रियल प्लॉट, कैग ने पकड़ी एक करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चोरी

Ashish Bhardwaj | Mar 10, 2026, 15:38 IST
Share
istamp dutty
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में इंडस्ट्रियल भूखंडों के पंजीकरण में स्टाम्प ड्यूटी और सरचार्ज की छूट में अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। CAG रिपोर्ट में कहा गया कि राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, 2019 के तहत गलत तरीके से 1.05 करोड़ रुपये की छूट दी गई।

News In Short

  • इंडस्ट्रियल भूखंडों के पंजीकरण में दी गई छूट का हो रहा दुरूपयोग।
  • कैग की रिपोर्ट में माना, लगभग 1.05 करोड़ रुपये की छूट दे दी गलत।
  • 5 मामलों में पाया गया कि जमीन का उपयोग अन्य उद्देश्यों के लिए किया गया।
  • छूट केवल नई औद्योगिक इकाइयों या विस्तार परियोजनाओं के लिए।
  • दुरुपयोग रोकने के लिए परियोजनाओं की सख्त निगरानी की आवश्यकता।

News In Detail

राजस्थान में इंडस्ट्रियल भूखंडों के पंजीकरण में स्टाम्प ड्यूटी और सरचार्ज में दी गई छूट में अनियमितताओं का बड़ा खुलासा हुआ है। यह खुलासा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में कहा है कि यह अनियमितता राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (RIPS), 2019 में हुई है। इसमें पंजीकरण और स्टाम्प ड्यूटी में लगभग 1.05 करोड़ रुपये की छूट गलत तरीके से दे दी गई।

अगस्त 2023 से मार्च 2024 के दस्तावेजों की जांच

ऑडिट के दौरान अगस्त 2023 से मार्च 2024 के बीच चार उप-पंजीयक कार्यालयों के रिकॉर्ड की जांच की गई। इसमें 5 मामलों में पाया गया कि औद्योगिक भूखंडों की खरीद पर 75% से 100% तक स्टाम्प ड्यूटी छूट दी गई, लेकिन बाद में जमीन का उपयोग अन्य उद्देश्यों के लिए किया गया।

औद्योगिक इकाई ही नहीं की स्थापित

कैग रिपोर्ट के अनुसार भीलवाड़ा और नीमराना में तीन मामलों में रीको (RIICO) ने सार्वजनिक नीलामी से आवंटित औद्योगिक भूखंडों पर पूरी स्टाम्प ड्यूटी छूट दी। हालांकि, भूखंड लेने वालों ने वहां कोई औद्योगिक इकाई स्थापित नहीं की। बाद में उन्हें बेच दिया। इन मामलों में दी गई 22.23 लाख रुपये की छूट को अनुचित बताते हुए इसे ब्याज सहित वसूलने की बात कही गई है।

छूट मिले भूखंड को चार हिस्सों में बांटकर बेच दिया

एक अन्य मामले में जयपुर में एक कंपनी को औद्योगिक भूखंड के लिए 74.21 लाख रुपये की पूर्ण छूट दी गई, लेकिन बाद में कंपनी ने उस भूखंड को चार हिस्सों में बांटकर बेच दिया। ऑडिट में कहा गया कि उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए दी गई यह रियायत जमीन के व्यापार के लिए इस्तेमाल की गई।

इसी तरह पाली में एक बिक्री विलेख को 75 प्रतिशत छूट दी गई, जबकि पंजीकरण के समय वहां औद्योगिक इकाई पहले से संचालित थी। ऐसे में वह इस लाभ के लिए पात्र नहीं थी।

ऐसी परियोजनाओं के लिए है यह योजना

ऑडिट में कहा गया कि योजना के तहत दी जाने वाली छूट केवल नई औद्योगिक इकाइयों या विस्तार परियोजनाओं के लिए है। यदि शर्तों का उल्लंघन होता है तो छूट वापस ली जानी चाहिए। कुल मिलाकर 1.05 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी व सरचार्ज, और लगभग 32 लाख रुपये ब्याज सहित वसूलने योग्य पाए गए।

सख्त निगरानी जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के दुरुपयोग को रोकने के लिए परियोजनाओं की सख्त निगरानी जरूरी है। औद्योगिक भूखंडों के पुनर्विक्रय या विभाजन पर निश्चित अवधि तक रोक लगाई जानी चाहिए और उद्योग विभाग, रीको तथा पंजीयन विभाग के बीच बेहतर समन्वय होना चाहिए।

अधिकारियों ने यह भी सुझाव दिया कि समय-समय पर इकाइयों का सत्यापन किया जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आवंटित जमीन का उपयोग वास्तव में औद्योगिक उत्पादन के लिए ही किया जा रहा है।

ये भी पढ़े:-

​अमूल ब्रांड के नाम पर 'जहर' परोसने की साजिश, 12 हजार कार्टन एक्सपायरी माल जब्त, सोशल मीडिया से सीखा तारीख बदलने का खेल

मुकेश भाकर कुंवारे विधायकों की सूची से बाहर, आरजेएस कोमल मीणा के संग लिए सात फेरे, शाही शादी में आए दिग्गज

9 बार असफल रही, फिर भी नहीं मानी हार, रिशिना शर्मा बनी वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर

MSP पर सरसों-चना की खरीद 25 मार्च से, इस तारीख से होंगे किसानों के रजिस्ट्रेशन

Tags:
  • नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
  • कैग रिपोर्ट
  • स्टाम्प ड्यूटी
  • रीको
  • इंडस्ट्रियल भूखंडों
  • राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज