जयपुर की सड़कों पर '2 लाख' का पहरा, 31 मार्च तक हर दिन कटेगी जेब, कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं

Mukesh Sharma | Mar 14, 2026, 17:38 IST
Share
chalan
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आरटीओ ने 31 मार्च तक रोजाना 2 लाख रुपये के चालान का लक्ष्य रखा है। राजस्व वसूली और सड़क सुरक्षा के लिए उड़न दस्ते तैनात हैं। भारी जुर्माने से बचने के लिए नियम मानें और दस्तावेज दुरुस्त रखें।

News In Short

  • आरटीओ का 31 मार्च तक जयपुर में वाहनों के चालान के लिए टारगेट सेट।
  • गलती करने वाले वाहन चालकों से वसूले जाएंगे रोजाना दो लाख रुपए।
  • ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, टैक्स बकाया और हेलमेट-सीट बेल्ट की सघन जांच
  • जयपुर शहर के एग्जिट और एंट्री पॉइंट्स पर विशेष नाकाबंदी की योजना बनी।
  • सड़क पर छोटी सी चूक भी आपके बैंक बैलेंस पर भारी पड़ सकती है।

News In Detail

अगर आप राजस्थान में गुलाबी नगरी की सड़कों पर वाहन लेकर निकलने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी चेतावनी से कम नहीं है। जयपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय यानी आरटीओ ने वित्तीय वर्ष के आखिरी महीने मार्च में एक ऐसा टारगेट सेट किया है, जो नियम तोड़ने वालों की रातों की नींद उड़ा सकता है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि 31 मार्च तक रहम की कोई गुंजाइश नहीं होगी। विभाग ने रोजाना 2 लाख रुपये के चालान काटने का कड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है।

क्यों मचा है हड़कंप

दरअसल, मार्च का महीना सरकारी विभागों के लिए टारगेट क्लोजिंग का समय होता है। जयपुर आरटीओ पर राजस्व वसूली का भारी दबाव है। इसी को देखते हुए आरटीओ की फ्लाइंग स्क्वॉड को मैदान में उतार दिया गया है। विशेषकर ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, टैक्स बकाया और हेलमेट-सीट बेल्ट की सघन जांच होगी। अब सड़क पर छोटी सी चूक भी आपके बैंक बैलेंस पर भारी पड़ सकती है।

इन 5 गलतियों पर है स्पेशल नजर

1.फिटनेस और परमिट: कमर्शियल वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट की गहन जांच।

2.वाहनों की ओवरलोडिंग: ट्रकों और अन्य मालवाहक वाहनों पर पैनी नजर।

3.प्रदूषण और बीमा: एक्सपायर्ड PUC या इंश्योरेंस होने पर तुरंत कार्रवाई।

4.टैक्स डिफॉल्टर: जिन वाहनों का रोड टैक्स बकाया है,उन्हें मौके पर ही ज़ब्त किया जा सकता है।

5.बिना हेलमेट और सीट बेल्ट: दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए सामान्य नियमों में कोई ढील नहीं।

शहर के इन रास्तों पर बढ़ी सख्ती

आरटीओ ने शहर के एग्जिट और एंट्री पॉइंट्स जैसे अजमेर रोड, आगरा रोड और दिल्ली हाईवे के साथ-साथ वीकेआई और सीतापुरा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी की योजना बनाई है।

हालांकि विभाग का कहना है कि इस कवायद का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। विभाग चाहता है कि वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी वाहन चालक अपने दस्तावेज पूरे रखें और नियमों का पालन करें।

ये भी पढे़:-

पूर्व आईएएस की ऑटो वाली फरारी, चुनाव का पेच और दिग्गज नेताओं की खामोशी

जयपुर-अजमेर का सफर होगा 'सुपरफास्ट': 910 करोड़ से बनेगा 90 KM लंबा सिक्स-लेन कॉरिडोर

जोधपुर जेल से रिहा हुए सोनम वांगचुक, 170 दिन बाद सोनम वांगचुक से हटा NSA

बिजली प्लांट के लिए 1.19 लाख पेड़ों की बलि की तैयारी, कूनो से दूरी है मात्र 15 किलोमीटर

Tags:
  • राजस्थान
  • जुर्माना
  • चालान
  • क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय
  • वाहनों की ओवरलोडिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा