कांग्रेस कार्यालय बना अखाड़ा, धारीवाल और गुंजल समर्थकों के बीच जमकर धक्का-मुक्की
Mukesh Sharma | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के कोटा में कांग्रेस की बैठक में शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंज के समर्थकों के बीच जमकर धक्का—मुक्की हुई। भारी हंगामे के बाद बैठक खत्म कर दी गई।
News In Short
- कोटा में कांग्रेस की बैठक हंगामे और आपसी धक्का-मुक्की की भेंट चढ़ी।
- शांति धारीवाल और प्रहलाद गुंजल के समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की।
- बैठक कांग्रस को कोटा में अधिक मजबूत करने पर मंथन के लिए बुलाई थी।
- विवाद स्वागत भाषण में प्रहलाद गुंजल का नाम नहीं लेने से भड़का।
- हंगामे के कारण बैठक को आनन-फानन में किया समाप्त।
News In Detail
क्यों हुआ विवाद
जवाब में शांति धारीवाल के समर्थकों ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों गुटों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि बैठक के मुख्य अतिथि, जिला प्रभारी एवं पीसीसी महासचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज के सामने ही कार्यकर्ता एक-दूसरे से उलझ गए। हंगामे के कारण प्रभारी को अपना संबोधन बीच में ही रोकना पड़ा और बैठक को आनन-फानन में समाप्त कर दिया गया।
भीतर की लड़ाई सड़क तक पहुंची
वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।
बाद में जब अतिथियों को माला पहनाने का कार्यक्रम शुरू हुआ तो प्रहलाद गुंजल को फिर से बुलाया गया, लेकिन उन्होंने यह कहकर इनकार कर दिया कि वे पहले ही माला पहन चुके हैं। इस बात पर फिर नारेबाजी और गर्मागर्मी का माहौल बन गया।
गुटबाजी पर चिंता
कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करते हुए कहा कि कोई गुटबाजी नहीं है, बस कुछ कार्यकर्ताओं के बीच गलतफहमी हो गई थी।
शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने स्पष्ट किया कि सब साथ मिलकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। छोटी-मोटी बातों को तूल नहीं दिया जाना चाहिए।
संगठन की मजबूती पर सवाल
ये भी पढे़:-
मोदी की गारंटी या चुनावी छलावा, गहलोत ने इंतजार शास्त्र के अंतिम चैप्टर से साधा निशाना
कटारिया के खिलाफ असंतोष बढ़ा, फिर लगे गंभीर आरोप, विधायकों के फंड से अपनों का कराया हवाई सफर
सीएमओ में अधिकारियों के कामकाज की नई जमावट, संभागों और विभागों की दी जिम्मेदारी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari