राजस्थान में नीट-पीजी की 1122 सीटें अब भी खाली, निजी मेडिकल कॉलेजों का बुरा हाल

Ashish Bhardwaj | Feb 10, 2026, 13:25 IST
Share
niet
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में दूसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद नीट—पीजी की 1122 सीटें खाली रह गई हैं। इसमें प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों का बुरा हाल है। प्राइवेट मेडिकल में 980 सीटें रह गई खाली

News In Short

  • राजस्थान में दूसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद नीट-पीजी की 1122 सीटें खाली
  • प्राइवेट मेडिकल में 980 सीटें रह गई खाली, कारण मोटी फीस तो नहीं
  • अभ्यर्थियों की नजरें अब 13 फरवरी को तीसरी राउंड की काउंसलिंग पर टिकी
  • प्राइवेट कॉलेज में सीटें रिक्त रहना बड़े आर्थिक संकट की ओर इशारा
  • यह स्थिति देशभर के मेडिकल एजुकेशन सिस्टम के लिए एक चेतावनी

News In Detail

Jaipur: राजस्थान में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। नीट पीजी (NEET-PG) की काउंसलिंग के दो राउंड पूरे होने के बावजूद प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 1122 सीटें खाली पड़ी हैं। इनमें निजी मेडिकल कॉलेजों की 980 सीटें शामिल हैं।

​खाली सीटों का गणित

कुल खाली सीटों में से बड़ा हिस्सा निजी मेडिकल कॉलेजों का है। आंकड़ों पर नजर डालें तो-

​कुल खाली सीटें: 1122

निजी मेडिकल कॉलेज: 980 सीटें

​सरकारी मेडिकल कॉलेज: 142 सीटें

इसलिए तो सरकारी कॉलेजों में सीटें रिक्त नहीं

नीट-पीजी स्टेट काउंसलिंग के दो चरणों के बाद भी सरकारी कॉलेजों में 142 सीटों का खाली रहना इस बात का संकेत है कि छात्र अपनी पसंद के विशेष विषयों को लेकर समझौता नहीं करना चाहते। वहीं, निजी कॉलेजों में लगभग एक हजार सीटों का रिक्त होना एक बड़े आर्थिक संकट की ओर इशारा करता है।

निजी कॉलेज का अर्थ मोटी फीस

निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस आज इतनी अधिक हो चुकी है कि एक मध्यमवर्गीय परिवार का मेधावी छात्र, जिसने नीट परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त किए हैं, वह भी इन कॉलेजों की चौखट तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। अच्छे अंक लाने वाला मध्यमवर्गीय अभ्यर्थी आज फीस के बोझ के कारण दौड़ से बाहर खड़ा है, जबकि कम अंक लाने वाला लेकिन आर्थिक रूप से संपन्न (फाइनेंशियल फिट) छात्र आसानी से प्रवेश पाकर डॉक्टर बनने की राह पर है। यह स्थिति चिकित्सा जैसे सेवाभावी पेशे में योग्यता के साथ एक बड़ा समझौता है।

​अब तीसरे चरण से उम्मीद

अब इन खाली सीटों को भरने के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग होगी। वर्तमान में चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया जारी है। चिकित्सा विभाग और अभ्यर्थियों की नजरें अब 13 फरवरी पर टिकी हैं, जब इस राउंड के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
​विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तीसरे राउंड के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो यह मेडिकल कॉलेजों के प्रबंधन और सरकार के लिए आत्ममंथन का विषय होगा। क्या फीस का निर्धारण इतना अधिक होना चाहिए कि सीटें खाली रह जाएं ?

प्रतिभा बनाम पैसा

​राजस्थान की यह स्थिति देशभर के मेडिकल एजुकेशन सिस्टम के लिए एक चेतावनी है। एक तरफ जहां देश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी है, वहीं दूसरी तरफ 1100 से ज्यादा सीटों का खाली रहना संसाधनों की बर्बादी है। अगर प्रतिभा को पैसे की तराजू में तौला जाता रहा, तो भविष्य में चिकित्सा जगत की गुणवत्ता पर इसका गंभीर असर पड़ना तय है।

ये भी पढे़:-

एमपी, सीजी और राजस्थान में बदला मौसम, सर्दी का असर कम, बढ़ी गर्मी!

तीन साल में दोगुना हुआ कर्ज, 8 लाख करोड़ पार जाने की है संभावना, बुधवार को पेश होने वाले बजट में क्या होंगी चुनौतियां

आसाराम की अपीलों पर 16 फरवरी से नियमित सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद लिया गया फैसला

प्यासा राजस्थान! पाताल से पानी खत्म, क्या अगली पीढ़ी को मिलेगा सिर्फ सूखा

Tags:
  • राजस्थान
  • आर्थिक संकट
  • मेडिकल एजुकेशन
  • निजी मेडिकल कॉलेज
  • नीट-पीजी स्टेट काउंसलिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई