राजस्थान नगरीय निकाय परिसीमन का काम हुआ पूरा, अब राज्य में दस हजार से ज्यादा हो गए हैं वार्ड

Gyan Chand Patni | Aug 02, 2025, 13:11 IST
Share
nagar jigam rajasthan
nagar jigam rajasthan

राजस्थान में नगरीय निकायों के परिसीमन और पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिसमें 10,175 वार्ड होंगे। परिसीमन और वार्डों के प्रारूप का नोटिफिकेशन शीघ्र जारी होने की संभावना है।

राजस्थान में नगरीय निकायों के परिसीमन और पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब राज्य में कुल 10,175 वार्ड होंगे, जबकि 2019 में ये संख्या केवल 7,475 थी।

इसके साथ ही राज्य में अब 309 नगरीय निकाय होंगे, जबकि पहले यह संख्या 196 थी। यह बदलाव प्रदेश की शहरी सरकारों को एक नया रूप देने वाला है। इस प्रक्रिया के बाद अब चुनाव भी होने वाले हैं।

2019 में कितने थे नगरीय निकाय?

वर्ष 2019 में राजस्थान में 196 नगरीय निकाय थे, जो अब बढ़कर 309 हो गए हैं। इसमें 2,700 नए वार्डों का प्रस्ताव है, जिनकी संख्या 2025 में 10,175 तक पहुंच जाएगी। यह कदम राज्य की शहरी व्यवस्था को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है।

राजस्थान पत्थर उद्योग हड़ताल : 2200 क्रेशर और 10 हजार खानें बंद, जानें सरकार और आम लोगों पर असर

राजस्थान में 215 शिक्षकों को थमाए शो कॉज नोटिस, जानिए किस गलती का मिल रहा दंड

राज्य में कितने निगम होंगे?

राजस्थान में अब कुल 10 नगर निगम होंगे। पहले जिन नगर निगमों की संख्या 13 थी, उनमें अब जयपुर, जोधपुर और कोटा में एक-एक निगम बनेगा। इसके अलावा, स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति ने इसे अंतिम रूप दे दिया है।

चुनाव की तैयारी

राजस्थान में नगरीय निकायों का परिसीमनहो गया है। राज्य सरकार ने दिसंबर में चुनाव कराने की योजना बनाई है। राजस्थान चुनाव के लिए तैयार नजर आ रहा है। परिसीमन और वार्डों की जुड़ी अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। राजस्थान में91 निकाय ऐसे हैं जिनका कार्यकाल जनवरी और फरवरी में पूरा होगा, लेकिन इनका बोर्ड भंग किए बिना चुनाव कराने की योजना है।

राजस्थान में फर्जीवाड़े से सरकारी नौकरी चाहिए तो पधारो म्हारे देस... जानें पूरा मामला और कैसे हुआ खुलासा

राजस्थान की बारिश ने तोड़ा 60 साल का रिकॉर्ड, 260 बांध ओवर फ्लो, अगस्त में भी जोरदार बारिश की उम्मीद

वार्डों की संख्या में कमी कहां - कहां

जयपुर, जोधपुर और कोटा में कुल मिलाकर 210 वार्डों की संख्या कम होगी। जयपुर में 100, जोधपुर में 60 और कोटा में 50 वार्ड कम होंगे।

न्यायालय का स्टे और चुनाव

राज्य में चार ऐसे निकाय हैं जिनमें परिसीमन पर न्यायालय ने स्टे दिया है। इन निकायों में बोरावड (डीडवाना-कुचामन), तारानगर (चूरू), बड़ी सादड़ी (चितौड़गढ़) और देवगढ़ (राजसमंद) शामिल हैं। हालांकि, चुनाव पर कोई रोक नहीं है, इसलिए चुनाव पुराने वार्डों के आधार पर कराए जाएंगे।

संभागवार निकाय

संभागप्रस्तावितअभी
अजमेर5232
भरतपुर3218
बीकानेर3730
जयपुर9147
जोधपुर4126
कोटा2821
उदयपुर2822

FAQ

  1. 1. राजस्थान में कितने नगरीय निकाय होंगे ?
    राजस्थान में कुल 10,175 वार्ड होंगे, और नगरीय निकायों की संख्या 309 हो जाएगी।
  2. 2. क्या जयपुर, जोधपुर और कोटा में वार्डों की संख्या में कमी आएगी?
    हां, जयपुर में 100, जोधपुर में 60 और कोटा में 50 वार्ड कम होंगे।
  3. 3. क्या परिसीमन पर कोर्ट का स्टे चुनाव पर असर डाल सकता है?
    नहीं, कोर्ट का स्टे केवल परिसीमन पर है, लेकिन चुनावों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। चुनाव पुराने वार्डों के आधार पर कराए जाएंगे।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान चुनाव
  • परिसीमन
  • नगरीय निकाय
  • अधिसूचना
  • वार्ड
  • राजस्थान में नगरीय निकायों का परिसीमन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड