भजनलाल ने आरजीएचएस की खोली पोल, बोले— फर्जीवाड़ा कर एक ही व्यक्ति ले रहा 75 डिब्बे च्यवनप्राश

Ashish Bhardwaj | Feb 09, 2026, 18:25 IST
Share
CM RGHS
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक कार्यक्रम में आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) में हो रही गड़बड़ी की पोल खोल के रख दी है। यह पोल केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव की मौजूदगी में खोली गई।

News In Short

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आरजीएचएस में हो रही गड़बड़ियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया।
  • उन्होंने सरकारी योजना में हो रही हेराफेरी का खुलासा किया, सीएम ने कहा कि कुछ लोग मुफ्त इलाज का दुरुपयोग कर रहे हैं।
  • मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद को 'जीवन जीने की कला' बताया और कहा कि यह बीमार न होने का तरीका सिखाता है।
  • उन्होंने जयपुर में एनआईए के विस्तार के लिए नई जमीन आवंटन की घोषणा की।
  • केंद्रीय आयुष मंत्री ने एनआईए को वैश्विक स्तर का आयुर्वेद केंद्र बनाने का विजन साझा किया।

News In Detail

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) के स्वर्ण जयंती समारोह एक तरह से स्वास्थ्य योजना राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) की पोल खोल दी। उन्होंने यहां राज्य कर्मियों के उपचार की योजना आरजीएचएस में हो रही धांधलियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अब प्रशासन और जनता दोनों को कड़ी निगरानी रखनी होगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव भी उपस्थित थे।

75 डिब्बे च्यवनप्राश और फर्जी पंचकर्म

मुख्यमंत्री ने आरजीएचएस का हवाला देते हुए कहा कि कुछ लोग मुफ्त इलाज की सुविधा का गलत फायदा उठा रहे हैं। एक व्यक्ति 75 डिब्बे च्यवनप्राश ले रहा है, 25-30 साल के युवक हर साल 3-4 बार पंचकर्म करवा रहे हैं, जो कि योजना का एक प्रकार का दुरुपयोग है।

आयुर्वेद और स्वास्थ्य योजनाओं की पवित्रता

समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आयुर्वेद को 'जीवन जीने की कला' बताया। सीएम ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि अब इस दिशा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने आयुर्वेद चिकित्सकों से अपील की कि वे ऐसे मामलों में सतर्क रहें और केवल जरूरत के आधार पर ही उपचार और दवाएं लिखें।

गड़बड़ी करने वालों पर 'जीरो टॉलरेंस' नीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हर स्तर पर डिजिटल मॉनिटरिंग और ऑडिट किया जा रहा है। गड़बड़ी करने वालों को यह नहीं समझना चाहिए कि वे छिपे हुए हैं। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि सरकार का उद्देश्य हर गरीब और पात्र व्यक्ति को मुफ्त इलाज देना है, और इसमें कोई रुकावट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आखिर क्यों उठाए भजनलाल ने सवाल

आरजीएचएस योजना शुरुआत से ही फर्जीवाड़े को लेकर विवादों में रही है। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट ने हाल ही में आरजीएचएस में हेराफेरी को लेकर 34 हॉस्पिटलों और 431 फार्मा स्टोर को योजना से बाहर कर दिया है। साथ ही 28 सरकारी कर्मचारियों को योजना के दुरुपयोग के मामलों में सस्पेंड किया गया है।

एनआईए के लिए बड़ी घोषणा: नई जमीन का आवंटन

मुख्यमंत्री ने स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान एनआईए के विस्तार के लिए नई भूमि आवंटन की घोषणा की। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव द्वारा इस मुद्दे को उठाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही आवश्यकतानुसार जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू करेगी।

आयुर्वेद का महत्व: केवल चिकित्सा नहीं, जीवन दर्शन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आयुर्वेद के महत्व को बढ़ाते हुए कहा कि यह पद्धति हमें बीमारियों से लड़ने का तरीका नहीं, बल्कि बीमार न होने का तरीका सिखाती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की मिट्टी और जड़ी-बूटियां आयुर्वेद के प्राचीन ज्ञान की गवाह हैं, जो हमें मौसम के हिसाब से बीमारी से बचने के उपाय बताते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने की एनआईए की सराहना

स्वर्ण जयंती समारोह में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने एनआईए की उपलब्धियों की सराहना की और इसे वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद का उत्कृष्ट केंद्र बनाने का विजन साझा किया। उन्होंने राज्य सरकार के सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

ये भी पढे़:-

प्यासा राजस्थान! पाताल से पानी खत्म, क्या अगली पीढ़ी को मिलेगा सिर्फ सूखा

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: जिम्बाब्वे की ओमान पर 8 विकेट धमाकेदार जीत

एमपी, सीजी और राजस्थान में थमा घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का सितम, बढ़ेगा तापमान

मौत के जबड़े से लौट आया राजस्थान का यह 'बाहुबली' किसान, 15 मिनट तक लेपर्ड से चला खूनी संघर्ष

Tags:
  • भजनलाल शर्मा
  • फर्जीवाड़े
  • मुफ्त इलाज
  • राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान
  • आरजीएचएस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग