समझें क्या है पूरा मामला
- प्रदेश भर के स्थानीय निकायों में शाम 6 बजे तक कुल 76.04% मतदान दर्ज।
- अर्णोद नगर पालिका में सर्वाधिक 91.98% वोट पड़े, ग्रामीणों में दिखा भारी उत्साह।
- बड़े नगर निगमों की रफ्तार धीमी, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में सबसे कम 61.49% मतदान।
- छोटे निकायों में मतदाताओं की लंबी कतारें, अधिकांश क्षेत्रों में 80% से अधिक पोलिंग।
राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो गया। इस दौरान छोटे नगर निकायों में भारी मतदान दर्ज किया गया, जबकि बड़े नगर निगमों में मतदान प्रतिशत तुलनात्मक रूप से कम रहा।
प्रतापगढ़ जिले की अर्णोद नगर पालिका में सर्वाधिक 91.98 फीसदी और चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में सबसे कम 61.49 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकडों के अनुसार शाम 6 बजे तक कुल 72 .09 फीसदी मतदान हुआ।
कहां कितना हुआ मतदान
अजमेर और अलवर जिला
अजमेर जिले में केकड़ी नगर पालिका में 77.64% मतदान हुआ। नसीराबाद में 89.22%, पीसांगन में 86.73% और सरवाड़ में 85.96% मतदान दर्ज किया गया। सावर में 80.64% जबकि तंतोटी में 75.24% वोट पड़े। अलवर जिले में अलवर नगर निगम में 64.60% मतदान दर्ज किया गया। बहादुरपुर में 89.23%, मालाखेड़ा में 84.44%, नौगावां में 86.57% और रामगढ़ में 84.51% मतदान रहा।
बालोतरा, बांसवाड़ा और बारां जिला
बालोतरा जिले में गुड़ामालानी में 87.16%, जसोल में 81.13% और समदड़ी में 70.07% मतदान दर्ज किया गया। बांसवाड़ा नगर परिषद में कुल 67.01% मतदान हुआ। बारां जिले में अंता में 77.04%, बारां नगर परिषद में 75.97% और सीसमवाली में 78.57% वोट पड़े।
बाड़मेर, ब्यावर और भरतपुर जिला
बाड़मेर नगर परिषद में 81.07% मतदान हुआ। ब्यावर जिले में ब्यावर नगर परिषद में 72.20%, मसूदा में 84.67% और विजयनगर में 81.35% मतदान दर्ज किया गया। भरतपुर जिले में भरतपुर नगर निगम में 73.13%, भुसावर में 84.11% और रूपवास में 88.66% मतदान रहा।
भीलवाड़ा, बीकानेर और बूंदी जिला
भीलवाड़ा नगर निगम में 62.71% मतदान दर्ज किया गया, जबकि बिगौद में 91.49% मतदान हुआ। बीकानेर नगर निगम में 68.20% मतदान रहा। बूंदी जिले में बूंदी नगर परिषद में 73.01%, देई में 80.93%, इंदरगढ़ में 87.29% और केशोरायपाटन में 83.17% मतदान दर्ज किया गया।
चित्तौड़गढ़, चूरू और दौसा जिला
चित्तौड़गढ़ जिले में बेगू में 84.37%, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में 61.49% और रावतभाटा में 66.82% मतदान हुआ। चूरू जिले में छापर में 75.04%, चूरू नगर परिषद में 67.04%, राजगढ़ में 77.98%, रतन नगर में 75.99% और सुजानगढ़ नगर परिषद में 68.91% वोट पड़े। दौसा जिले में बांदीकुई में 80.50%, बसवा में 88.00%, भांडारेज में 88.72%, महुआ में 82.71%, मंडावर में 81.79% और सिकराय में 82.88% मतदान रहा।
डीडवाना-कुचामन, डीग और धौलपुर जिला
डीडवाना-कुचामन जिले में बोरावड़ में 80.48%, डीडवाना नगर परिषद में 75.33%, कुचामन सिटी नगर परिषद में 76.20% और लाडनूं में 67.86% मतदान दर्ज किया गया। डीग जिले में कामां में 83.01%, पहाड़ी में 90.32% और सीकरी में 89.00% मतदान हुआ। धौलपुर जिले में धौलपुर नगर परिषद में 74.46%, मनियां में 85.13%, राजाखेड़ा में 81.28% और सैंपऊ में 90.77% वोट पड़े।
डूंगरपुर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिला
डूंगरपुर नगर परिषद में 65.00% मतदान दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़ में 80.49%, घड़साना में 80.41%, रायसिंहनगर में 74.56%, श्रीविजयनगर में 81.45% और सूरतगढ़ में 78.38% मतदान हुआ। हनुमानगढ़ जिले में भादरा में 85.88%, नोहर में 77.35%, रावतसर में 85.50%, संगरिया में 87.00% और टिब्बी में 86.87% मतदान रहा।
जयपुर और जैसलमेर जिला
जयपुर जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा: बगरू (88.14%), बस्सी (88.92%), चाकसू (88.75%), चौमूं नगर परिषद (86.57%), दूदू (89.04%), जमवारामगढ़ (88.44%), जोबनेर (87.65%), कालाडेरा (89.20%), कानोता (87.99%), खजरोली (87.65%), किशनगढ़ रेनवाल (83.41%), मनोहरपुर (88.66%), नारायणा (87.41%), फागी (86.45%), फुलेरा (80.99%), सांभर (80.65%), शाहपुरा नगर परिषद (85.37%) और वाटिका (87.19%)। जैसलमेर में जैसलमेर नगर परिषद में 79.66% मतदान दर्ज किया गया।
जालौर, झालावाड़ और झुंझुनूं जिला
जालौर जिले में आहोर में 69.64%, जालौर नगर परिषद में 76.21% और सायला में 66.78% मतदान हुआ। झालावाड़ जिले में भवानी मंडी में 79.63%, डग में 83.94%, झालावाड़ नगर परिषद में 78.16% और झालरापाटन में 78.92% मतदान दर्ज किया गया। झुंझुनूं जिले में बगड़ में 75.97%, ढूंढलोद में 74.32%, जाखल में 79.97%, झुंझुनूं नगर परिषद में 74.70%, खेतड़ी में 83.53%, मुकुंदगढ़ में 75.56%, नवलगढ़ में 71.10%, सुल्ताना में 81.09% और उदयपुरवाटी में 80.69% वोट पड़े।
जोधपुर, करौली और खैरथल-तिजारा जिला
जोधपुर जिले में बालेसर सत्ता में 89.24%, भोपालगढ़ में 86.69%, बिलाड़ा में 77.59%, मथानिया में 88.84%, पीपाड़ शहर में 88.34% और तिंवरी में 89.30% मतदान दर्ज हुआ। करौली जिले में करौली नगर परिषद में 74.26%, मंडरायल में 76.50% और सपोटरा में 80.47% मतदान रहा। खैरथल-तिजारा जिले में भिवाड़ी नगर परिषद में 73.49%, खैरथल नगर परिषद में 85.38% और तिजारा नगर परिषद में 88.95% वोट पड़े।
कोटा, कोटपूतली-बहरोड़ और नागौर जिला
कोटा जिले के इटावा में 82.10%, रामगंजमंडी में 83.45%, सांगोद में 83.00%, सुकेत में 83.79% और सुल्तानपुर में 83.35% मतदान दर्ज किया गया। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बानसूर में 84.23%, कोटपूतली नगर परिषद में 84.47%, नारायणपुर में 86.81%, पावटा प्रागपुरा में 82.66% और विराटनगर में 86.26% मतदान हुआ। नागौर जिले में बासनी में 66.91%, जायल में 83.55%, कुचेरा में 81.80%, मूंडवा में 84.58% और नागौर नगर परिषद में 83.89% मतदान दर्ज किया गया।
पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर और सीकर जिला
पाली जिले में मारवाड़ जंक्शन में 71.79%, रानी खुर्द में 76.15%, सोजत रोड में 70.57% और सोजत सिटी में 79.92% मतदान हुआ। प्रतापगढ़ जिले के अरनोद में 91.98% और प्रतापगढ़ नगर परिषद में 78.81% मतदान रहा। राजसमंद जिले में आमेट में 76.16% और नाथद्वारा में 86.38% मतदान दर्ज किया गया। सवाई माधोपुर जिले में बौंली में 79.51%, खंडार में 85.09% और सवाई माधोपुर नगर परिषद में 65.24% वोट पड़े। सीकर जिले में अजीतगढ़ (82.21%), दांता (77.25%), फतेहपुर नगर परिषद (66.72%), खंडेला (76.30%), खाटूश्यामजी (85.38%), लक्ष्मणगढ़ (74.07%), नीमकाथाना (79.16%), पलसाना (83.31%), रींगस (85.67%) और श्रीमाधोपुर (82.31%) मतदान दर्ज किया गया।
सिरोही, टोंक और उदयपुर जिला
सिरोही जिले में आबूरोड में 75.74%, मंदार में 77.88% और शिवगंज में 69.45% मतदान हुआ। टोंक जिले में देवली में 85.32%, दूनी में 86.63%, निवाई में 80.51%, पीपलू में 85.22% और उनियारा में 86.44% मतदान दर्ज किया गया। उदयपुर जिले में भिंडर में 81.92%, फतेहनगर सनवाड़ में 88.91% और वल्लभनगर में 82.74% मतदान रहा।
ये खबर भी पढे़:-
वेस्टर्न डेडिकेटेट फ्रेट कॉरिडोर पूरा, जानें राजस्थान को इसका कैसे होगा फायदा?राजस्थान हाई कोर्ट ने लगाई असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी भर्ती के रिजल्ट पर रोककर्मचारी की सरकारी मकान से बेदखली और 14 साल के दोगुने किराये की वसूली पर रोकराजस्थान निकाय चुनाव: वोट डालने के बाद बुजुर्ग की मौत, घर लौटते समय बिगड़ी तबीयत