राजस्थान में 123 RPS अधिकारियों के तबादले, 48 ट्रेनी अफसरों को मिली पोस्टिंग
Ashish Bhardwaj | Aug 11, 2026, 23:50 IST
RPS के तबादले
राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में 123 RPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने यह आदेश जारी किया। कई अफसरों को जिलों से रेंज, मुख्यालय और अन्य विशेष इकाइयों में भेजा गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, 123 RPS के तबादले।
- DGP राजीव शर्मा ने तबादला आदेश जारी किए।
- कई डिप्टी एसपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी।
- अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय, रेंज और जिलों में भेजा गया।
- सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश।
राजस्थान पुलिस में बड़े स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के आदेश के बाद कई एडिश्नल एसपी, डीएसपी और समान पदों परर तैनात पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया । इनमें कुछ अधिकारियों को दूसरे जिलों में भेजा गया है
जबकि कुछ अफसरों को रेंज, पुलिस हेडक्वार्टर, विजिलेंस, क्राइम ब्रान्च और दूसरी पुलिस यूनिट की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस महकमे में हुए तबादलों का असर जयपुर कमिश्नरेट पर भी हुआ है। बड़े स्तर पर एसीपी स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। अशोक नगर, मालवीय नगर, आमेर समेत कई सर्किल के एसीपी बदले गए हैं।
ट्रांसफर ऑर्डर जारी होते ही लागू हो गए हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द नई जगह पहुंचकर अपनी ड्यूटी जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल के बाद कई जिलों और पुलिस यूनिट में अफसरों की जिम्मेदारियां बदलेंगी।
इससे पहले, मंगलवार शाम को राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 183 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था। इनमें तीन साल से ही एक ही स्थान पर जमे और गृह जिले में लगे अधिकारियों को बदला गया था। बीते दिनों स्टेट इलेक्शन कमीशन ने एक ही जगह पर तीन साल से तैनात अफसरों को ट्रांसफर करने का आदेश दिया था।
48 ट्रेनी RPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
ये खबर भी पढे़:-
8 साल, 2 अफसर, ACB से अरेस्ट के बाद भी देवस्थान में वही म्यूजिकल चेयर
मेवाराम-हरीश चौधरी खेमे में टकराव, कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा बोले- मनमुटाव करेंगे ठीक
नरेश मीणा की जमानत याचिका खारिज, कहा-हाई कोर्ट जाएंगे
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta