विजिलेंस की सख्ती, 56 पुलिस अफसरों की फील्ड पोस्टिंग खत्म
Jageshwar prasad | Updated:
PHQ ने विभागीय जांच के घेरे में 56 अधिकारियों को फील्ड से हटाया
राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने विभागीय जांच झेल रहे 56 पुलिस अधिकारियों को फील्ड से हटाकर नॉन-फील्ड किया। इनमें 34 निरीक्षक और 22 उप निरीक्षक शामिल हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा 12 अफसर हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- PHQ ने विभागीय जांच के घेरे में 56 अधिकारियों को फील्ड से हटाया।
- 34 निरीक्षक और 22 उप-निरीक्षकों पर चल रही है विभागीय जांच।
- जयपुर में सबसे ज्यादा 12 अधिकारी जांच के घेरे में।
- जांच पूरी होने तक अधिकारी नहीं संभाल पाएंगे थाना संचालन।
- सभी जिला एसपी से पालना रिपोर्ट मांगी गई है।
PHQ की विभागीय जांच प्रकोष्ठ ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों (SP) और पुलिस आयुक्तालयों को ऐसे अफसरों की सूची भेजी थी जिन पर विभागीय जांच चल रही है और उन्हें फील्ड पर तैनात रखा गया था।
इनमें 34 पुलिस निरीक्षक और 22 उप निरीक्षक शामिल हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा 12 अफसर इस दायरे में हैं। ADG (Additional Director General) विजिलेंस एस. सेंगाथिर ने कहा कि जांच लंबित रहने तक इन्हें फील्ड पर नहीं रखा जा सकता।
जांच लंबित तो फील्ड नहीं
फील्ड का मतलब है - थाना प्रभारी का थाना संभालना, कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी और फील्ड निगरानी जैसे संवेदनशील पद। इन पदों पर दागी अफसरों की मौजूदगी से जांच की निष्पक्षता और पुलिस की छवि दोनों पर असर पड़ता है।
PHQ ने सभी जिला SP को तत्काल इन अफसरों को नॉन-फील्ड करने और वर्तमान पदस्थापन की जानकारी देने को कहा। ADG विजिलेंस एस. सेंगाथिर ने बताया कि अधिकतर को नॉन-फील्ड कर दिया गया है और पालना रिपोर्ट मांगी गई है।
जयपुर में सबसे ज्यादा
मेट्रो थाना प्रभारी भी जांच के घेरे में
एक मामले में तबादला हुआ, जांच नहीं रुकी
सीमा कुमारी का कहना है कि उनके खिलाफ कोई जांच नहीं चल रही। लेकिन PHQ की सूची में उनका नाम शामिल है। यह सूचना की विसंगति अपने आप में जांच का विषय बन गई है।
ADG विजिलेंस की साफ बात
FAQ
- विभागीय जांच में घिरे पुलिस अफसर को फील्ड में क्यों नहीं रखा जा सकता?
राजस्थान पुलिस के नियमों के अनुसार 16 CCA के तहत जिन अधिकारियों पर अनुशासनिक जांच लंबित हो, उन्हें कानून-व्यवस्था, थाना संचालन और फील्ड निगरानी जैसी संवेदनशील जिम्मेदारियों पर नहीं रखा जा सकता। इससे जांच की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है।
ये भी पढ़ें:-
राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 84 एडिशनल SP के हुए ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट
राजस्थान पुलिस की नई पहल, अब परिवादी के सामने ही शिकायत होगी ऑनलाइन अपलोड
अवैध खनन पर बेबस राजस्थान पुलिस, थानाधिकारी ने सुनाई बेबसी की कहानी
MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी
By Amresh Kushwaha
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
By Umeshwari Baghel
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA