अधिवक्ता से मारपीट के बाद हेड कांस्टेबल सस्पेंड, कलेक्ट्रेट से पुलिस कमिश्नरेट तक वकीलों का प्रदर्शन

Amit Baijnath Garg | Nov 07, 2025, 10:35 IST
Share
advocate
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जयपुर में अधिवक्ता से की मारपीट। कलेक्ट्रेट से पुलिस कमिश्नरेट तक वकीलों का प्रदर्शन। मामले में हेड कांस्टेबल सस्पेंड, एएसपी करेंगे जांच। आदर्श नगर थाने में वकील को अवैध रूप से हिरासत में रखने और मारपीट का आरोप लगाकर वकीलों ने किया रास्ता जाम।

Jaipur. राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक वकील से मारपीट के मामले ने इतना तूल पकड़ा कि कलेक्ट्रेट सर्किल से पुलिस कमिश्नर ऑफिस तक प्रदर्शन हुए। सुबह से शाम तक चले प्रदर्शन से जाम के हालात हो गए। बाद में पुलिस के आला अधिकारियों और वकीलों के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता के बाद सुलह का रास्ता निकला, जिसमें एक हेड कांस्टेबल को सस्पेंड करने और मामले की जांच एएसपी से किए जाने की सहमति बनी।

जोधपुर-जयपुर में हमने देखी रोड सेफ्टी प्रोटोकॉल की पालना, हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा एक्शन प्लान

प्रदर्शन से जाम के हालात

आदर्श नगर थाने में एक वकील को अवैध रूप से हिरासत में रखने और मारपीट करने का आरोप लगाकर गुरुवार को जयपुर में वकीलों ने प्रदर्शन किया। पहले कलेक्ट्रेट सर्किल पर प्रदर्शन हुआ और वकीलों ने रास्ता जाम कर दिया। वकीलों का एक समूह कमिश्नरेट पहुंचा, जहां जमकर नारेबाजी की गई।

जयपुर की पूर्व मेयर मुनेश गुर्जर पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज, आय से 1.59 करोड़ रुपए अधिक मिले

मुकदमा दर्ज किया जाएगा

शाम को पुलिस के आलाधिकारियों और वकीलों के प्रतिनिधिमंडल के बीच सुलह हुई। अतिरिक्त कमिश्नर डॉ. राजीव पचार ने बताया कि वकील से मारपीट के आरोप में आदर्श नगर थाने के एक हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। इस घटना को लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और एएसपी रैंक के अधिकारी से जांच करवाई जाएगी।

मौत को हरा नहीं पाया अपना राहुल, कजाकिस्तान से जयपुर लाकर इलाज कराने की कोशिश रही नाकाम

यह है मामला एक व्यक्ति ने आदर्श नगर थाने में सरकारी ऑफिस में गाड़ी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने वकील देवेंद्र मीणा को आरोपी बनाया। आरोप है कि मीणा को पुलिस ने अवैध रूप से हिरासत में रखा और मारपीट की। इसकी जानकारी मिलने पर गुरुवार को वकीलों ने कलेक्ट्रेट सर्किल पर रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। इसके बाद वकीलों का एक समूह कमिश्नरेट पहुंचा और यहां भी प्रदर्शन हुआ।
जयपुर में तेज रफ्तार डंपर का कहर : 15 से अधिक वाहनों को मारी टक्कर, अब तक 14 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

आरोपियों को निलंबित करने की मांग

प्रदर्शनकारी वकीलों ने आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और मामले की उच्चाधिकारियों से जांच करवाने की मांग रखी। इसे लेकर पुलिस के आलाधिकारियों और वकीलों के प्रतिनिधिमंडल के बीच देर शाम तक समझौता वार्ता चली। आखिरकार, मारपीट के आरोपी आदर्श नगर थाने के हेड कांस्टेबल रतीराम को निलंबित कर दिया गया है।

जयपुर की नीरजा मोदी स्कूल की छत से गिरी छठी कक्षा की छात्रा, दर्दनाक मौत ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

यातायात करना पड़ा डायवर्ट

मामले को लेकर वकील मीणा की शिकायत पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं इस मामले की जांच भी एएसपी रैंक के अधिकारी से करवाई जाएगी। इसके बाद वकीलों ने अपना आंदोलन खत्म किया। वकीलों के प्रदर्शन के चलते शहर में शाम तक जाम के हालत बने रहे। कई जगहों पर यातायात को डायवर्ट किला गया।

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • पुलिस
  • प्रदर्शन
  • वकील
  • सस्पेंड
  • यातायात
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच