सड़क हादसों में मौत में राजस्थान का देश में छठा, हादसों में सातवां स्थान

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
Road Accident
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में बढ़ते सड़क हादसों और मौतों की चिंता बढ़ रही है। बीते साल राजस्थान में कुल 24,838 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 11,790 लोगों की मौत हुई, जबकि 22,927 लोग घायल हुए।

हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि बढ़ते सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह खराब रोड इंजीनियरिंग भी है। हमें हादसों को रोकने के लिए सड़क इंजीनियरिंग को ठीक करना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क हादसों में होने वाली मौतों के मामले में राजस्थान का देश में छठा स्थान है।
वहीं सड़क हादसों के मामले में राजस्थान सातवें नंबर पर आता है। देश में तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए हैं। उसके बाद मध्य प्रदेश, केरल, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और फिर राजस्थान में सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए हैं। वहीं हादसों में मौत के मामले में उत्तर प्रदेश के बाद तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और फिर राजस्थान का नंबर आता है।

राजस्थान के हालात चिंताजनक

इधर, राजस्थान सरकार की ओर से जारी एक रिपोर्ट कहती है कि साल 2023 में प्रदेश में कुल 24,694 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 11,762 लोगों की मौत हुई, जबकि 23,041 लोग घायल हुए। वहीं साल 2024 में 24,838 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 11,790 लोगों की मौत हुई, जबकि 22,927 लोग घायल हुए। प्रदेश में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों में बड़ी तादाद 18 से 25 साल की आयु वर्ग के युवाओं की है। साल 2023 में जान गंवाने वालों में 18 से 25 साल की उम्र के 2,780 युवा थे। यह कुल मौतों का करीब 24 फीसदी है।

देश में रोजाना 1264 सड़क हादसे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, देश में रोजाना करीब 1,264 सड़क हादसे होते हैं, जिसमें हर दिन 462 लोगों की मौत हो जाती है। इनमें ज्यादातर लोग 25 से 35 वर्ष के होते हैं। मंत्रालय का कहना है कि सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है और हर साल 1.7 लाख से अधिक लोगों की मौत दुर्घटनाओं में हो जाती है। यह पूरी दुनिया में होने वाली कुल मौतों का करीब 15 प्रतिशत से अधिक है। मंत्रालय की ओर से यह आंकड़ा वर्ष 2024 तक देश भर में हुए सड़क हादसों व उसमें जान गंवाने वाले लोगों के आधार पर बताया गया है।

लापरवाही और जागरुकता की कमी

वहीं सड़क सुरक्षा पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से जारी रिपोर्ट कहती है कि दुनिया भर में सड़क दुर्घटनाओं के कारण सालाना लगभग 1.19 मिलियन लोगों की मौत होती है और 20 से 50 मिलियन लोग गैर-घातक चोट से प्रभावित होते हैं। सड़क यातायात से होने वाली मौतों और चोटों में से आधे से ज्यादा लोग पैदल यात्री, साइकिल चालक एवं मोटरसाइकिल चालक और उनके सहयात्री होते हैं। रिपोर्ट कहती है कि विकासशील अर्थव्यवस्थाओं में सड़क यातायात से होने वाली चोटों की दर ज्यादा है, जिनमें से 92 प्रतिशत मौतें निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों से होती हैं। डब्ल्यूएचओ सड़क सुरक्षा जागरुकता को बढ़ाने की पैरवी करता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

अन्नपूर्णा भंडार से आई अच्छी खबर, राजस्थान की जनता ​को होगा फायदा

राजस्थान आज का मौसम: इन 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बीकानेर में बाढ़ जैसे हालात

खराब रोड और वाहन इंजीनियरिंग भी जिम्मेदार

सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि हर साल बड़ी संख्या में सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों के प्रमुख कारण खराब रोड इंजीनियरिंग, वाहन इंजीनियरिंग और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता की कमी है। इसके अलावा सही समय पर घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचा पाना भी मौत के आंकड़े में बढ़ोतरी का बड़ा कारण है। एक्सपर्ट कहते हैं कि सरकारी प्रयासों के धरातल पर परिणाम नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों मे सड़क सुरक्षा जागरुकताके प्रयासों में तेजी लाने की दरकार है।

FAQ

  1. 1. राजस्थान में सड़क हादसों का क्या हाल है?
    राजस्थान में सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। 2024 में 24,838 सड़क हादसे हुए, जिनमें 11,790 लोगों की मौत हुई।
  2. 2. सड़क हादसों के बढ़ने के कारण क्या हैं?
    सड़क हादसों के बढ़ने के प्रमुख कारण खराब सड़क और वाहन इंजीनियरिंग, यातायात नियमों के प्रति जागरुकता की कमी और घायलों को समय पर अस्पताल न पहुंचाना है।
  3. 3. सड़क हादसों में मौतों की संख्या के मामले में राजस्थान का क्या स्थान है?
    राजस्थान सड़क हादसों में मौत के मामले में देश में छठे स्थान पर है और हादसों की संख्या के मामले में सातवें स्थान पर है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • सड़क सुरक्षा
  • सड़क हादसों की संख्या
  • सड़क हादसों में मौत
  • खराब रोड इंजीनियरिंग
  • सड़क सुरक्षा जागरुकता
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर