अमित शाह ने दिया साफ संदेश, राजस्थान में सिर्फ भजनलाल शर्मा
Nitin Kumar Bhal | Jul 17, 2025, 16:18 IST
Photograph: (The Sootr)
गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान सरकार की उपलब्धियों को सराहा। वे यहां सहकार एवं रोजगार उत्सव में भाग लेने आए।
गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने राजस्थान (Jaipur) में जयपुर के दादिया गांव में आयोजित ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव’ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में राजस्थान में सहकारिता क्षेत्र के विकास के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के मंच से अमित शाह पार्टी के भीतर और विपक्ष दोनों को संदेश दे गए कि राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ही काम होगा। अमित शाह ने राज्य में पेपर लीक की समस्या का भी जिक्र किया और बताया कि राजस्थान सरकार ने इस मुद्दे पर एसआईटी गठित की है और पेपर माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से आए 8000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से आए 8000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 100 वर्षों में सहकारिता ने भारतीय समाज और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका मानना था कि अगले 100 साल सहकारिता के लिए और भी महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि आज 99 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता सक्रिय रूप से काम कर रही है, और 8 लाख 50 हजार को-ऑपरेटिव्स के माध्यम से 31 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं।
यह खबर भी देखें ... अमित शाह के दौरे से पहले भजनलाल शर्मा की डिनर पॉलिटिक्स, छिपा हुआ है यह बड़ा राज
अमित शाह ने राजस्थान के कृषि क्षेत्र की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य ने मूंगफली, ज्वार, चना और तिलहन की पैदावार में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इसके साथ ही, ऊंटनी के दूध पर रिसर्च की शुरुआत भी की गई है, ताकि आने वाले समय में ऊंटों के अस्तित्व को खतरा न हो।
यह खबर भी देखें ... एमपी की महिला ने अमित शाह को बताया कुछ ऐसा कि गृहमंत्री ने लोन देने की बात कर दी...
गृह मंत्री ने राजस्थान सरकार के कामकाज की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि राजस्थान ने केंद्र सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन बहुत अच्छे तरीके से किया है। खासतौर पर सहकारिता के क्षेत्र में, जहां राज्य ने देश में शीर्ष पांच स्थानों में अपनी जगह बनाई है।
यह खबर भी देखें ... Amit Shah Jaipur visit के पीछे क्या छिपा है सियासी सन्देश, जानिए क्यों सरकार और भाजपा संगठन ने झोंकी ताकत
उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की सुरक्षा और समृद्धि पर भी जोर दिया। विशेषकर ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का संदेश दिया है।
यह खबर भी देखें ... Amit Shah का रिटायरमेंट प्लान तैयार ! Ahemdabad में क्या बोले शाह ?
अमित शाह ने यह भी कहा कि भारत सरकार और राजस्थान सरकार मिलकर राज्य के सहकारिता आंदोलन को और मजबूत करेंगे। उनका लक्ष्य 2047 तक राजस्थान को सहकारिता के क्षेत्र में नंबर-1 बनाना है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शाह के दौरे को देखते भजनलाल सरकार पर हमला बोला है। जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने शाह के जयपुर दौरे को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि शाह आ रहे हैं तो जनता को बताएं कि कन्हैयालाल के परिवार को न्याय कब मिलेगा। गहलोत ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार पूरी तरह नाकारा और निकम्मी साबित हुई है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार दावे करते हैं लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और है। कानून-व्यवस्था का हाल खराब है और संवेदनशील मामलों में सरकार पूरी तरह फेल रही है।
उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एक्स पर लिखा कि राजस्थान 'अपराधिस्थान' की ओर अग्रसर हो रहा है। आज प्रदेश में बदमाश, बजरी माफिया और अपराधी हावी है। ऐसे में सरकार आम आदमी की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़कर गृह मंत्री की सुरक्षा में भारी पुलिसबल कैसे लगा सकती है? मुख्यमंत्री जी.. अगर दिल्ली से गृह मंत्री जी के हाथों #पर्ची मिल गई हो, तो महीनों से लंबित IPS की सूची जा कर दीजिए, ताकि प्रदेश में कानून का राज इकबाल हो सके।
🔃🤝💬
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा | राजस्थान सीएम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
यह खबर भी देखें ... अमित शाह के दौरे से पहले भजनलाल शर्मा की डिनर पॉलिटिक्स, छिपा हुआ है यह बड़ा राज
बचाएंगे ऊंटों का अस्तित्व
यह खबर भी देखें ... एमपी की महिला ने अमित शाह को बताया कुछ ऐसा कि गृहमंत्री ने लोन देने की बात कर दी...
टॉप पांच में आया राजस्थान
यह खबर भी देखें ... Amit Shah Jaipur visit के पीछे क्या छिपा है सियासी सन्देश, जानिए क्यों सरकार और भाजपा संगठन ने झोंकी ताकत
ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
यह खबर भी देखें ... Amit Shah का रिटायरमेंट प्लान तैयार ! Ahemdabad में क्या बोले शाह ?
राजस्थान बनेगा नम्बर वन
गहलोत ने बोला सरकार पर हमला
आज अखबार में मुख्यमंत्री जी का आर्टिकल प्रकाशित होने और प्रदेश के हालातों पर :
दूसरा जो है, आज आर्टिकल आया है मुख्यमंत्री महोदय का, आर्टिकल आया अच्छी बात है। पांच साल बनाम डेढ़ साल, कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं पूरे प्रदेशवासियों और प्रदेश के गांव गांव में तो ऐसी सरकार का… pic.twitter.com/wK15iNKuYc
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 17, 2025
RGHS की स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर :
बहुत दुर्भाग्य है, मैं कल बैंगलोर में था परसों मैं बॉम्बे में था, जहां मैं जा रहा हूं देश के अंदर,दिल्ली जाते हैं , दिल्ली में पूरे देश के लोग आते हैं सब जगह चर्चा ये है कि राजस्थान सरकार ने जो स्कीमें बनाई थीं अपने वक्त में कांग्रेस… pic.twitter.com/7c2rn8GJSt
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 17, 2025
डोटासरा बोले राजस्थान बन रहा अपराधिस्थान
क्या देश का गृह मंत्री ख़तरे में है?
क्योंकि.. आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के जयपुर दौरे पर राजस्थान की पूरी पुलिस को उनकी सुरक्षा में झोंक दिया गया।
जिनके हवाले देश की सुरक्षा है, उनको क्या ख़तरा हो सकता है कि भाजपा सरकार ने 15 IPS समेत करीब 4000 पुलिसकर्मियों को अमित…
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) July 17, 2025
मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र सांगानेर हो या फिर उनका गृह जिला भरतपुर हर तरफ जलभराव से कॉलोनियां डूबी हुई हैं।
सड़कों पर सीवरेज का पानी जमा है, तो कहीं कॉलोनियां टापू बन चुकी हैं और जनता घरों में कैद है।
लेकिन सत्ता मद में चूर मुख्ममंत्री को कोई परवाह नहीं। जनता डूबे तो डूबे… pic.twitter.com/L72s0WYSlz
— Govind Singh Dotasra (@GovindDotasra) July 17, 2025
FAQ
- 1. गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में सहकारिता के क्षेत्र में क्या प्रमुख बातें कहीं?
गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के सहकारिता क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना की और इसे आने वाले वर्षों में और भी मजबूत बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगले 100 वर्षों में सहकारिता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। - 2. भारत मेंसहकारिता क्षेत्र के तहत कितने लोग जुड़े हैं?
भारत में 8 लाख 50 हजार सहकारी संस्थाओं के माध्यम से 31 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं, जो कि इस क्षेत्र की सफलता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। - 3. क्या राजस्थान में पेपर लीक के खिलाफ सरकार ने कोई कदम उठाए हैं?
हां, राजस्थान सरकार ने पेपर लीक के खिलाफ एसआईटी गठित की है और पेपर माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। यह कदम राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
🔃🤝💬
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा | राजस्थान सीएम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari