सीनियर IAS अफसरों की ड्यूटी हेल्पलाइन पर, आम जनता की समस्याओं का करेंगे समाधान

Ashish Bhardwaj | Feb 20, 2026, 19:05 IST
Share
call center
Photograph: (the sootr)

राजस्थान सरकार ने आम जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान के लिए 35 सीनियर IAS अफसरों की ड्यूटी हेल्पलाइन के कॉल सेंटर पर लगाई है। ये ड्यूटी 4 मार्च से 28 अप्रैल तक चलेगी।

News In Short

  • राजस्थान सरकार ने 35 सीनियर IAS अफसरों को हेल्पलाइन पर ड्यूटी पर लगाया।
  • अफसर रोज कम से कम 10 कॉल रिसीव करेंगे और आमजन की समस्याओं के समाधान का करेंगे प्रयास
  • 4 मार्च से 28 अप्रैल तक चलेगा अभियान,सीनियर अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका
  • मुख्यमंत्री भजनलाल स्वयं कई बार कर चुके हैं कॉल सेंटर का दौरा
  • अधिकारी 10-10 पेंडिंग शिकायतों का भी करेंगे निपटारा

News In Detail

राजस्थान में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए 35 आईएएस अफसरों को राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन पर ड्यूटी पर लगाया है। यह अफसर हर दिन आमजन की 10 नई शिकायतों के समाधान के साथ ही पेडिंग शिकायतों का भी समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।

एसीएस रैंक तक के अफसर सुनेंगे शिकायत

सरकार ने विभिन्न रैंक के सीनियर अफसरों को cm हेल्पलाइन ड्यूटी पर नियुक्त किया है। इनमें एसीएस से सेक्रेटरी रैंक तक के अफसर शामिल हैं। सभी अफसर अलग-अलग दिनों में सचिवालय स्थित 181 कॉल सेंटर पर बैठेंगे और हर दिन कम से कम 10 कॉल रिसीव करके आमजन की शिकायत सुनकर समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन ने शुक्रवार को इस अभियान की घोषणा करते हुए आदेश जारी किए ।

मुख्यमंत्री ने भी किया है दौरा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं 181 कॉल सेंटर का दौरा कर चुके हैं और इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनने के लिए सीधे कॉल भी रिसीव किया है। इसके अतिरिक्त वह मुख्यमंत्री निवास पर नियमित रुप से जनता की सुनवाई करते हैं।

अभियान की अवधि

यह अभियान 4 मार्च से शुरू होगा और 28 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार सिंह, अपर्णा अरोड़ा, शिखर अग्रवाल, संदीप वर्मा, और कुलदीप रांका समेत कई सीनियर अधिकारी इस अभियान का हिस्सा होंगे।
यह अधिकारी आसानी से निपटने वाली लेकिन पेडिंग चल रही 10-10 समस्याओं का समाधान भी करेंगे। ये समस्याएं आमतौर पर प्रमाण पत्र बनाने, बिजली-पानी और सफाई से संबंधित होती हैं।

शिकायतों का समाधान और रिपोर्टिंग

कॉल सेंटर पर ड्यूटी करने वाले अधिकारी अपने काम की रिपोर्ट मुख्य सचिव को देंगे। इस रिपोर्ट बताना होगा कि उन्होंने कितनी शिकायतों का समाधान किया। साथ ही अधिकारियों को संपर्क पोर्टल की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के सुझाव देने को भी कहा है।

ये भी पढे़:-

विनोद जाखड़ बने NSUI के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान से पहला प्रतिनिधित्व

गोलमा का छलका दर्द: ईश्वर ने कोख खाली रखी, पर राजस्थान के लाडलों ने कभी कमी महसूस नहीं होने दी

राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

त्योहार पर रेलवे ने शुरू की होली स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के इन स्टेशन पर हैं ठहराव

JEE मेन 2026 रिजल्ट: टॉप 12 में राजस्थान के तीन छात्रों को जगह, प्राप्त किए 100 पर्सेंटाइल

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • आईएएस अफसर
  • कॉल सेंटर
  • cm हेल्पलाइन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर