दिखा फिल्मों जैसा नजारा, रेतीले तूफान ने शहरों को लिया आगोश में, दिन में हो गई रात

Ashish Bhardwaj | May 30, 2026, 20:12 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-30T201356.547
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के बीकानेर, चूरू, और श्रीगंगानगर में शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। इन जिलों में रेतीले तूफान के हालात हो गए। कई स्थानों पर तूफान के कारण अंधेरा छाया रहा।

News In Short

  • चूरू, बीकानेर और श्रीगंगानगर में दोपहर 2 बजे अचानक रेतीला तूफान आया।
  • 70 किमी/घंटा रफ्तार वाली आंधी और धूल के गुबार ने अंधेरा कर दिया।
  • सड़कों पर वाहनों की गति थम गई, हेडलाइट्स जलानी पड़ी।
  • 30 मिनट बाद तूफान शांत हुआ। इसके बाद कुछ स्थानों पर बारिश हुई।
  • बदले हुए मौसम से तापमान में लगभग 8 डिग्री सेल्सियस गिरावट आई।

News In Detail

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में शनिवार दोपहर बवंडर आ गया। बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू में दोपहर लगभग 2 बजे मौसम अचानक बदल गया। धूल भरी आंधियां चलने से आसमान में धूल का विशाल गुबार उठने लगा। इसने पूरे सूरज को अपने आगोश में ले लिया।

हवाओं की रफ्तार और तूफान की अवधि

मौसम विभाग के अनुसार यह मामूली आंधी नहीं थी। हवाओं की रफ्तार लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटा मापी गई। रेतीले तूफान ने करीब 30 मिनट तक तांडव किया। सड़क पर चल रहे वाहन थम गए और लोग अपने घरों में खिड़कियां और दरवाजे बंद करके सुरक्षित हो गए।

the sootr
the sootr

बारिश से तापमान में गिरावट

धूल का बवंडर शांत होने के तुरंत बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में तेज और हल्की बारिश शुरू हो गई।

आंधी और बारिश की जुगलबंदी ने 45 डिग्री के पार चल रहे तापमान को अचानक नीचे गिरा दिया। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगभग 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय लोगों ने उमस और लू से बड़ी राहत महसूस की।

image-1-1
image-1-1

बाजारों में मची अफरा-तफरी, ठप हुई बिजली

अचानक आए बवंडर के कारण कई स्थानों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उड़ती धूल से बचने के लिए लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।

इस भयंकर बवंडर की वजह से तीनों जिलों में कई शहरों में पेड़ उखड गए। कई स्थानों पर बिजली की पोल उखड़ने क सूचना है। इससे बिजली आपूर्ति ठप कर दी।

dust-storm
dust-storm

अगले 4-5 दिन ऐसा ही रहेगा मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राजस्थान में अगले 4 से 5 दिनों तक आंधी-तूफान और बारिश रहने की संभावना है। बारिश के कारण झुलसाने वाली गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ जाएगा।

ये भी पढे़:-

पैरोल के बाद भी कैदी हिरासत में, सुप्रीम कोर्ट ने दिया 11 लाख के मुआवजे के आदेश

हाई कोर्ट ने पलटा सिंगल बेंच का आदेश, खनिज ब्लॉकों की नीलामी का रास्ता साफ

कौन है आईएएस अदिति वार्ष्णेय, जिनका बदल दिया कैडर, जानें क्या रहे कारण

किसानों ने किया रेलवे ट्रैक को जाम, गेहूं खरीद को लेकर हो रहा है आंदोलन

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

    By Sanjay Dhiman

    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज