एसआई भर्ती 2021 रहेगी निरस्त, हाई कोर्ट ने एकलपीठ के फैसले को रखा बरकरार

Mukesh Sharma | Apr 04, 2026, 17:01 IST
Share
si esan
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश आया है। उसने इस परीक्षा को निरस्त करने के एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। शाम 4 बजे हाई कोर्ट की खंडपीठ ने सुनाया फैसला

News In Short

  • सब इंस्पेक्टार भर्ती (एसआई) 2021 को रद्द करने का आदेश बहाल।
  • हाई कोर्ट का एकलपीठ के 28 अगस्त के आदेश में दखल से इनकार।
  • मामले में स्व:प्रेरणा से दर्ज जनहित याचिका भी कर दी गई निरस्त।
  • शनिवार को अचानक शाम 4 बजे हाई कोर्ट की खंडपीठ ने सुनाया फैसला।
  • आयु सीमा में छूट देकर 2025 की भर्ती में शामिल करने का निर्देश।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान हाई कोर्ट ने एसआई भर्ती-2021 को रद्ध करने के एकलपीठ के आदेश को बहाल रखा है। एक्टिंग सीजे संजीव प्रकाश शर्मा व जस्टिस संगीता शर्मा की डिविजन बैंच ने शनिवार को एकलपीठ के आदेश के विरुद्ध दायर अपील और याचिका को खारिज कर दिया।

कोर्ट ने एकलपीठ के आदेश में दिए गए निर्देश की पालना में 2021 की भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों को 2025 की भर्ती में आयु सीमा में छूट देकर शामिल करने को कहा है। कोर्ट ने इस मामले में स्व:प्रेरणा से दर्ज जनहित याचिका को भी खारिज कर दिया है।

ढाई महीने से सुरक्षित था फैसला

करीब ढाई महीने पहले 19 जनवरी को डिवीजन बेंच ने सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। एकलपीठ ने 28 अगस्त 2025 को पेपरलीक, धांधली और भारी अनियमितत्ताओं के चलते भर्ती को रद्द कर दिया था। इसके बाद डिवीजन बेंच में अपील की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था मामला

एकलपीठ के भर्ती रद्द करने के फैसले के बाद डिविजन बैंच ने 8 सितंबर 2025 को अंतरिम आदेश देते हुए भर्ती रद्द करने के फैसले पर रोक लगा दी थी। इसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। सुप्रीम कोर्ट ने 24 सितंबर को आदेश देते हुए चयनित अभ्यर्थियों की फील्ड पोस्टिंग पर रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने और डिविजन बैंच तीन महीने में मामले की सुनवाई पूरी करने के निर्देश दिए थे।

5 और 6 अप्रेल को एसआई भर्ती 2025 परीक्षा

आरपीएससी एसआई भर्ती 2025 की परीक्षा इसी 5 और 6 अप्रैल को आयोजित कर रही है। दो पारियों में दो दिन ये एग्जाम होंगे। करीब 7.70 लाख अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश के 41 शहरों में 1174 केंद्र बनाए जा चुके हैं। भर्ती 1015 पदों के लिए है। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

एसआई भर्ती-2025 की परीक्षा से दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने आरपीएससी को राहत दी है। शुक्रवार को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की स्पेशल वेकेशन बेंच ने पहले के आदेश में संशोधन करते हुए ओवरएज अभ्यर्थियों को दी गई राहत के दायरे को मात्र अपीलकर्ता तक सीमित कर दिया था। इससे 2.25 लाख ओवरएज अभ्यर्थियों का इस परीक्षा में बैठने का सपना चकनाचूर हो गया।

एसआई भर्ती 2021

  • 859 पदों के लिए परीक्षा हुई थी।
  • 3.80 लाख लोग लिखित परीक्षा में शामिल हुए।
  • 24 दिसंबर 2021 को परिणाम जारी हुआ था।
  • कंप्यूटर टेस्ट के लिए 20 हजार 359 कैंडिडेट पास हुए थे।
  • कंप्यूटर टेस्ट 12 फरवरी से 18 फरवरी 2022 तक हुआ था और 11 अप्रैल 2022 को इसका रिजल्ट जारी हुआ था।
  • 7.97 लाख लोगों ने आवेदन किया था।
  • 3291 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू के लिए सफल प्रवेश किया था।
  • इंटरव्यू 9 चरणों में 23 जनवरी से 9 मई 2022 तक हुआ, जिसमें 2923 प्रतिभागी उपस्थित हुए।
  • 13 दिसंबर से 15 दिसंबर 2021 तक लिखित परीक्षा हुई थी।
  • 28 अगस्त,2025 को जस्टिस समीर जैन की सिंगल बैंच ने परीक्षा रद्ध कर दी थी

ये भी पढे़:-

चंदन के पेड़ चोरी में ऊपर से नीचे तक मिलीभगत, जेडीए करेगा 90 लाख के नुकसान की भरपाई

RPSC पहली बार रिजल्ट से पहले जांचेगी डॉक्यूमेंट्स, डिप्टी कमांडेंट भर्ती में बिना योग्यता भरे थे फॉर्म, सभी 255 कैंडिडेट्स को बुलाया

एसआई भर्ती परीक्षा में ओवरेज अभ्यर्थियों का मामला, आरपीएससी के आवेदन पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई

नहीं मिले लेक्चरर, सिर्फ 6 कैंडिडेट्स ने की पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा पास, कॉमर्स के भी हाल खराब

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • आरपीएससी
  • एसआई भर्ती 2021
  • एसआई भर्ती 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज