पत्नी के वशीकरण के लिए मासूम की बलि, तांत्रिक ने मंगाई थी बच्चे की कलेजी और खून

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
alwar tantrik
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में तांत्रिकों के खतरनाक खेल का मामला सामने आया, जिसमें छह वर्षीय बच्चे की बलि चढ़ा दी गई। इसके बाद हत्या के आरोपी तांत्रिक और चाचा गिरफ्तार कर लिए गए।

राजस्थान के अलवर में पत्नी के वशीकरण के लिए छह साल के भतीजे की बलि चढ़ाने का मामला सामने आया है। हत्या से पहले मासूम बालक को बेहोश किया गया। फिर उसके शरीर में जगह-जगह इंजेक्शन लगाकर खून निकाला गया। इस खून से वशीकरण की क्रिया को अंजाम देने की कोशिश की गई, लेकिन इस दौरान आरोपी चाचा मनोज पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

तांत्रिक और चाचा हिरासत में

मामला खैरथल-तिजारा जिले में मुंडावर थाना क्षेत्र के सराय कला गांव का है, जहां छह वर्षीय बालक का ब्लाइंड मर्डर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा मनोज को शक के आधार पर हिरासत में लिया। उसने पुलिस के सामने भतीजे की बलि चढ़ाने का अपराध कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि हत्या एक तांत्रिक के कहने पर की। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे खुला बलि का राज

पुलिस के अनुसार, छह वर्षीय लोकेश 19 जुलाई को लापता हो गया था। इसकी रिपोर्ट उसके पिता बिंटु ने दर्ज कराई। उसी रात 8:00 बजे एक सुनसान मकान में तूड़े के ढेर में उस बालक का शव मिला। अगले दिन हत्या का मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर तैनात किए।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद इस मामले में 21 जुलाई को मृत बालक लोकेश के सगे चाचा आरोपी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई की मृतक लोकेश की मां और मनोज की पत्नी दोनों बहने हैं। मनोज की पत्नी पीहर में रह रही थी और वह ससुराल में नहीं आ रही थी, इसलिए आरोपी चाचा ने अपनी पत्नी का वशीकरण करने के लिए तांत्रिक सुनील से संपर्क साधा।
यह खबर भी देखें...

राजस्थान में मुख्य सूचना आयुक्त पर लगे गंभीर आरोप: राजभवन पहुंची शिकायत, पद से हटाने की गुहार

राजस्थान में निजी स्कूलों का प्रवेश के नाम पर फर्जीवाड़ा, शिक्षा विभाग ने भी साधी चुप्पी

राजस्थान में जल्द बढ़ाए जा सकते हैं बिजली के दाम, डिस्कॉम की करंट देने की तैयारी

तांत्रिक ने मंगाई बच्चे की कलेजी और खून

पुलिस ने बताया कि तांत्रिक ने 12,000 रुपए और एक बच्चे की बलि देकर शनिवार को भोग के लिए खून और कलेजी लाने मनोज को कहा था। इस पर आरोपी मनोज ने अपने भतीजे लोकेश को सुनसान मकान में ले जाकर गला दबाया। फिर तांत्रिक सुनील के बताए अनुसार मृतक बालक लोकेश के शरीर से खून निकलने के लिए काफी जगह इंजेक्शन चुभाए गए।

अपराध छुपाने के लिए बालक को ढूंढता रहा

उसके बाद मृतक की डेड बॉडी को तूड़े से भरे कमरे में छुपा दिया, ताकि समय मिलने पर बालक के शरीर में से कलेजी और खून निकालकर तांत्रिक को दे सके। यहां सबसे बड़ी बात यह रही कि आरोपी मनोज अपराध को छुपाने के लिए अपने परिवारजनों के साथ ही बालक को ढूंढता रहा। यह तांत्रिक सुनील पुत्र यादराम निवासी खानपुर अहीर थाना मुंडावर का रहने वाला है।

FAQ

  1. 1. यह घटना कहां हुई थी और इसके आरोपियों का क्या कहना था?
    यह घटना राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र में हुई थी, जहां तांत्रिक और चाचा ने मिलकर छह साल के मासूम की बलि दी। आरोपी ने यह कबूल किया कि यह सब तांत्रिक के कहने पर किया गया था।
  2. 2. तांत्रिक ने क्या आदेश दिया था और किस प्रकार की क्रिया की गई थी?
    तांत्रिक ने 12,000 रुपए और एक बच्चे की बलि की मांग की थी। हत्या के बाद, आरोपी ने बच्चे के शरीर से खून और कलेजी निकालने की कोशिश की थी, ताकि वह तांत्रिक को दे सके।
  3. 3. क्या यह अपराध परिवार के अन्य सदस्यों से छिपाया गया था?
    हां, आरोपी मनोज ने अपने परिवार से छुपाकर इस अपराध को किया था। उसने अपराध को छुपाने के लिए बालक को ढूंढने का नाटक किया था।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राजस्थान
  • हत्या
  • तांत्रिक
  • बलि
  • वशीकरण
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर