तृतीय श्रेणी शिक्षकों का जयपुर में प्रदर्शन, तबादलों की मांग
Mukesh Sharma | Aug 06, 2026, 15:22 IST
राजस्थान शिक्षक प्रदर्शन
राजस्थान में जयपुर के शहीद स्मारक पर तृतीय श्रेणी शिक्षक तबादला नीति की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। शिक्षक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और मुख्यमंत्री से सीधी वार्ता की मांग पर अड़े हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- शिक्षकों की शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और मुख्यमंत्री से वार्ता की मांग ।
- जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों शिक्षकों का धरना जारी है।
- साल 2018 के बाद से तबादले न होने के कारण शिक्षकों में भारी आक्रोश है।
- प्रशासन पर धरना स्थल की बिजली और पानी की आपूर्ति बंद करने का आरोप है।
बता दें कि शहीद स्मारक पर जब बुधवार देर शाम पुलिस बल धरना खत्म कराने और भीड़ को हटाने पहुंची तो शिक्षकों ने अचानक खड़े होकर राष्ट्रगान गाना शुरू कर दिया। राष्ट्रगान के सम्मान में पुलिसकर्मियों को भी सावधान की मुद्रा में रुकना पड़ा। शिक्षकों ने यह तरीका हाल ही में युवाओं द्वारा किए गए आंदोलनों से सीखी है। ताकि पुलिस बल प्रयोग न कर सके।
धरना स्थल पर बिजली-पानी बंद करने के आरोप
शिक्षा मंत्री का आश्वासन खारिज, इस्तीफे पर अड़े
उनका कहना है कि वे कई साल से सिर्फ और सिर्फ दिलासा सुनते आ रहे हैं। अब उन्हें कागजों पर ठोस निर्णय चाहिए। प्रदर्शनकारियों की स्पष्ट मांग है कि जब तक मुख्यमंत्री स्तर पर सीधी वार्ता नहीं होती और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं आता, तब तक शहीद स्मारक से धरना समाप्त नहीं होगा।
बताते चलें, राजस्थान में साल 2018 के बाद से तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर न होने से शिक्षकों का आक्रोश फूट पड़ा है। ट्रांसफर नीति लागू करने और तबादले शुरू करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। इस प्रदर्शन में राज्यभर से आए हजारों शिक्षकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिला और दिव्यांग शिक्षक भी अपनी आवाज उठाने पहुंचे।
700 किमी दूर पदस्थापित दिव्यांग शिक्षकों की गुहार
ये खबर भी पढे़:-
राजस्थान में ओल्ड पेंशन योजना का विकल्प चुनने की डेडलाइन बढ़ी, जानें नई तारीख
मेडिकल डिपार्टमेंट के 200 से ज्यादा सवाल-जवाब पेंडिंग, स्पीकर ने जताई नाराजगी
अब तबादलों के मामलों की होगी जल्द सुनवाई, कोर्ट ने दिए आदेश
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman