राजस्थान विधानसभा में कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब के बाद सेंट्रल हॉल की तैयारी, भवन की सुंदरता को लगेंगे चार चांद
Kamlesh Keshote | Dec 05, 2025, 17:27 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान विधानसभा में संसद की तर्ज पर सेंट्रल हॉल भवन बनेगा। यह हॉल विधानसभा सत्र के दौरान भी कार्यरत रहेगा। कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब के निर्माण के बाद अब सेंट्रल हॉल की तैयारी की जा रही है। अब राजस्थान में संसद की छवि देखने को मिलेगी।
Jaipur. राजस्थान विधानसभा में अब संसद की तर्ज पर एक सेंट्रल हॉल बनेगा। जिसे विधायिका की कार्यवाही के दौरान इस्तेमाल किया जाएगा। यह हॉल विधानसभा भवन के पंचम तल पर स्थित होगा। इस हॉल में विभिन्न प्रकार की बैठकें, चर्चाएं और अन्य प्रकार के आयोजनों के लिए पर्याप्त स्थान प्रदान किया जाएगा।
एक बार जरूर घूमें राजस्थान के ये 10 किले जो पूरी दुनिया में फेमस हैं
विधानसभा के इस नए सेंट्रल हॉल का उद्देश्य यह है कि सत्र के दौरान विधायकगण, विभागीय अधिकारीगण और अन्य आगंतुक अतिथिगण यहां बैठकर चर्चाएं और जलपान कर सकें। इस ऑडिटोरियम का निर्माण विधानसभा की कार्यवाही को सुगम और प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बताया कि भविष्य में यदि विधान परिषद का निर्माण किया जाता है, तो यह ऑडिटोरियम उसमें भी उपयोगी साबित होगा। यह न केवल सत्र के दौरान, बल्कि अन्य सरकारी और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए भी प्रभावी होगा।
पहला प्रवासी राजस्थानी दिवस 10 दिसंबर को, तैयारियों में जुटी भजन सरकार, सीएम ने दिए निर्देश
राजस्थान में शीतलहर का असर : 7 शहरों में पारा 5 डिग्री तक पहुंचा, अगले हफ्ते तक जारी रहेगा अलर्ट
राजस्थान विधानसभा में कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब का निर्माण होने के बाद 22 सितम्बर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका उद्घाटन किया था। लेकिन भाजपा सरकार के गठन के बाद 8 मार्च 2025 को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा इसका भव्य उद्घाटन किया गया। यह क्लब सदन के सदस्यों और विशिष्ट अतिथियों की सुविधा के लिए शुरू कर दिया गया। कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब का निर्माण दिल्ली की तर्ज पर किया गया था।
राजस्थान हाई कोर्ट ने दिए आदेश : धौलपुर MLA शोभारानी कुशवाह के खिलाफ क्रिमिनल केस रद्द किया जाए
राजस्थान विधानसभा के वास्तु को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। विधानसभा में कई वर्षों के वास्तु दोष को खत्म करने के लिए वास्तु में कई बड़े बदलाव भी किए गए हैं। विधानसभा के बजट सत्र में इसका असर भी देखा गया। विधानसभा के वास्तु में बदलाव सकारात्मक ऊर्जा के लिए करवाया गया। राजस्थान विधानसभा में 200 विधायकों की बैठने की व्यवस्था है। सदन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो इसलिए ये बदलाव किए गए।
एक बार जरूर घूमें राजस्थान के ये 10 किले जो पूरी दुनिया में फेमस हैं
अतिथियों को मिलेगी सुविधाएं
पहला प्रवासी राजस्थानी दिवस 10 दिसंबर को, तैयारियों में जुटी भजन सरकार, सीएम ने दिए निर्देश
भवन की सुन्दरता के लिए प्रयास विधानसभा भवन की सुन्दरता बनाए रखने के लिए नियमित प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि विधानसभा भवन का माहौल और भी आकर्षक और सुविधाजनक बने। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अधिकारियों को इस निर्माण कार्य के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि ऑडिटोरियम का निर्माण उच्चतम मानकों पर किया जाए, ताकि इसे उपयोग में लाने के बाद विधानसभा के कार्यों में कोई भी रुकावट न आए।
दिल्ली की तर्ज पर बना कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब
राजस्थान हाई कोर्ट ने दिए आदेश : धौलपुर MLA शोभारानी कुशवाह के खिलाफ क्रिमिनल केस रद्द किया जाए
राजस्थान विधानसभा का वास्तु
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari