राजस्थान सरकार की कैबिनेट में फेरबदल संभव, कई मंत्रियों को संगठन में लाने की तैयारी!

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
madan rathore
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की भाजपा सरकार की कैबिनेट में फेरबदल के संकेत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की संगठन में मंत्रियों-विधायकों को जिम्मेदारी देने की तैयारी, सियासी हलचल बढ़ी।

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश कार्यकारिणी में जल्द ही बदलाव होने वाला है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संकेत दिए हैं कि इस फेरबदल में संगठन में और सरकार में बड़ी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

पार्टी में इस बदलाव के चलते जयपुर से दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। संगठन में कार्यरत पुराने कार्यकर्ता नए पदों की उम्मीद कर रहे हैं, तो वहीं मंत्री और विधायक भी संगठन में अपनी जगह बनाने की कवायद में जुटे हैं।

भाजपा विधायक अशोक रोहाणी पर अपने ही कार्यकर्ता को पिटवाने का आरोप, कोर्ट ने जारी किया समन

संगठन और सरकार में गहरा संबंध

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से कहा कि संगठन और सरकार के बीच गहरा संबंध होता है। उन्होंने इस बात का भी संकेत दिया कि मंत्री और विधायकों को संगठन में भी जिम्मेदारी दी जा सकती है। राठौड़ का यह बयान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है। उनके मुताबिक, सत्ता से संगठन में और संगठन से सत्ता में बदलाव संभव है। इस बयान ने भाजपा के अंदर यह अटकलें तेज कर दी हैं कि कुछ मंत्री और विधायक अब संगठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

किसे क्या जिम्मेदारी मिलेगी, यह तय करेगा नेतृत्व मदन राठौड़ ने स्पष्ट किया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी का निष्ठावान सिपाही है और जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व और संगठन के शीर्ष स्तर द्वारा तय की जाएगी। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ सेवा का अवसर देती है। यहां न तो गुटबाजी होती है और न ही प्राथमिकताएं बदलती हैं।
राजस्थान भाजपा में सभी गुटों को ​साधने की कवायद, हाशिए पर चल रहे परनामी को बनाया तिरंगा यात्रा का संयोजक

भोपाल ड्रग्स और यौन शोषण कांड: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शहरयार अहमद ने दिया इस्तीफा

चतुर्वेदी की नियुक्ति से बढ़ी नेताओं की उम्मीदें

राज्य सरकार ने हाल ही में अरुण चतुर्वेदी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है और उन्हें मंत्री का दर्जा भी दिया गया। चतुर्वेदी की यह नियुक्ति पार्टी के अन्य नेताओं के लिए उम्मीदों का कारण बन गई है। राज्य सरकार में अब भी कई बोर्ड और निगमों में चेयरमैन और सदस्य नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। किसान आयोग सहित अन्य आयोगों में नियुक्तियां पहले ही की जा चुकी हैं, जबकि एक दर्जन से अधिक आयोगों और बोर्डों में नियुक्तियां अभी बाकी हैं।

राजस्थान भाजपा में सियासी उबाल! जानिए क्या हैं भजनलाल शर्मा और वसुंधरा राजे की दिल्ली यात्रा के मायने

मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावनाएं

राज्य सरकार में मंत्रिमंडल फेरबदल की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। जल्द ही कुछ सीनियर विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इस फेरबदल से सरकार में और संगठन में नई जिम्मेदारियां बांटी जाएंगी। साथ ही यह राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है। बड़ा सवाल यह है कि राजस्थान भाजपा का संगठन में फेरबदल का काम कब तक पूरा हो पाएगा?

मुख्य बिंदु

राजस्थान भाजपा में बड़े फेरबदल के संकेत
मदन राठौड़ का बयान, संगठन और सरकार में गहरा संबंध
चतुर्वेदी की नियुक्ति से अन्य नेताओं की उम्मीदें बढ़ीं
मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावना
कार्यकारिणी में नियुक्तियों से सरकार-संगठन के बीच संतुलन

FAQ

  1. 1. क्या मदन राठौड़ ने कहा कि मंत्रियों और विधायकों को संगठन में जिम्मेदारी दी जा सकती है?
    हां, मदन राठौड़ ने कहा कि संगठन और सरकार के बीच गहरा संबंध होता है, और मंत्रियों एवं विधायकों को संगठन में भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
  2. 2. अरुण चतुर्वेदी की नियुक्ति का क्या असर हुआ है?
    अरुण चतुर्वेदी को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी के अन्य नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई हैं, जो अब अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।
  3. 3. क्या राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल होने की संभावना है?
    हां, राजस्थान में मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावनाएं जताई जा रही हैं, और कुछ सीनियर विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राजस्थान
  • BJP
  • भारतीय जनता पार्टी
  • राजस्थान भाजपा
  • प्रदेश कार्यकारिणी
  • मदन राठौड़
  • संगठन में फेरबदल
  • राजस्थान भाजपा का संगठन में फेरबदल का काम कब तक पूरा हो पाएगा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर