राजस्थान विधानसभा
दुश्मनी जमके करो, लेकिन रिश्तों में गुंजाइश छोड़ो, ऐसा क्यों कहा वसुंधरा ने
Ashish Bhardwaj | Published:
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
राजस्थान विधानसभा ने 75वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इस मौके पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के भाषण ने सभी नेताओं का ध्यान खींचा। उन्होंने नए नेताओं को नसीहत दी कि राजनीति में दुश्मनी ज़रूर करनी चाहिए, लेकिन रिश्तों में थोड़ी गुंजाइश छोड़ देनी चाहिए।
ऐसे समझें पूरा मामला
- राजस्थान विधानसभा ने 75वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है।
- इस मौके पर विधानसभा परिसर में अमृत महोत्सव हुआ।
- अमृत महोत्सव में वसुंधरा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी एकसाथ दिखे।
- वसुंधरा राजे के भाषण ने सभी नेताओं का ध्यान खींचा।
- वसुंधरा बोलीं, दुश्मनी करनी चाहिए, लेकिन रिश्तों में गुंजाइश भी छोड़ो।
Jaipur: राजस्थान विधानसभा के 75वें वर्ष में प्रवेश करने के मौके पर अमृत महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायी गौरव यात्रा - पूर्व एवं वर्तमान सदस्य समागम के विशेष सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का संबोधन सबसे बड़ा आकर्षण रहा।
राजे ने अपने भावुक और प्रेरक भाषण में वर्तमान राजनीति के गिरते स्तर पर गहरी चिंता जताई। साथ ही नए नेताओं को मर्यादा व आपसी सम्मान की बड़ी सीख दी।
उन्होंने कहा कि राजनीति में नेताओं को आपस में दुश्मनी ज़रूर करनी चाहिए, लेकिन रिश्तों में थोड़ी गुंजाइश छोड़ देनी चाहिए। जब कभी हम एक-दूसरे के सामने आएं, तो नजरें मिला सकें और हमें खुद से ही शर्मिंदा न होना पड़े।
उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों का अंतिम लक्ष्य जनता की सेवा ही है। उन्होंने कहा कि भले ही विचारधाराएं न मिलें, लेकिन सदन के बाहर नेताओं को एक-दूसरे से आदरपूर्वक बात करनी चाहिए।
सुखाड़िया और शेखावत के 'पान' का दिलचस्प किस्सा
राजे ने याद करते हुए बताया कि एक दौर था जब सदन के भीतर शेखावत जी और सुखाड़िया जी के बीच बेहद तीखी बहस होती थी। वे एक-दूसरे पर कड़े राजनीतिक हमले करते थे।
लेकिन जैसे ही सदन की कार्यवाही स्थगित होती, दोनों नेता विधानसभा के बाहर एक ही दुकान पर साथ खड़े होकर पान खाते थे। आपस में आत्मीय बातें करते थे। राजे ने कहा कि उनके बीच केवल विचारधारा की लड़ाई थी, कोई व्यक्तिगत मनभेद नहीं था।
गिरते भाषाई स्तर और तैयारी की कमी पर जताई चिंता
वसुंधरा ने अपने भाषण को एक शायरी से विराम दिया। उन्होंने कहा, आपके हाथों से गुलाब की महक आएगी जरूर, किसी की राहों से कांटे हटाकर तो देखो।
इसके साथ ही उन्होंने अपनी सरकारों की अंत्योदय योजना और भामाशाह स्वास्थ्य योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के विकास के लिए हमारा कतरा-कतरा भी देना पड़े तो कम होगा।
अमृत महोत्सव में मंच पर एकजुट दिखे दिग्गज
इस मौके पर दो धुरंधर प्रतिद्वंदी-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे-एक साथ मंच साझा करते नजर आए।
कार्यक्रम में उन वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया गया जो 6 या उससे अधिक बार विधायक चुनकर आए हैं और जिन्होंने राजस्थान के नवनिर्माण में अपना जीवन समर्पित किया है।
राजस्थान विधान सभा
ये खबर भी पढ़े:-
फर्जी सीआईए अधिकारी बनकर की वसूली, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
बॉर्डर पर इनकम टैक्स की नजर, रजिस्ट्रार कार्यालय में हो रही है जांच
दत्तक पुत्र को भी होगा अनुकम्पा का अधिकार, सरकार पर लगा एक लाख का जुर्माना
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari