ACB की बड़ी कार्रवाई, 1300 रुपए की रिश्वत लेते डॉक्टर को किया गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Jul 20, 2026, 18:56 IST
Share
ACB के हत्थे चढ़ा डॉक्टर
ACB के हत्थे चढ़ा डॉक्टर

राजस्थान में राजसमंद के आरके जिला चिकित्सालय में 1300 रुपए रिश्वत लेते डॉक्टर पंकज जैन को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। ये रिश्वत ऑपरेशन के लिए मांगी जा रही थी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजसमंद के आरके जिला चिकित्सालय में ACB ने डॉक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
  • जूनियर सर्जन डॉ. पंकज जैन पर आंख के ऑपरेशन के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
  • डॉक्टर ने 1800 रुपए की रिश्वत तय की थी, जिसमें 500 रुपए पहले लिए थे।
  • ACB ने 1300 रुपए लेते समय डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
  • अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर का सर्विस रिकॉर्ड मांगा है, मामले की जांच जारी है।
राजसमंद के आरके जिला चिकित्सालय में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ऑपरेशन की एवज में 1300 रुपए की रिश्वत लेते डॉक्टर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी (ACB – Anti Corruption Bureau) की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

एसीबी राजसमंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह चारण ने इस पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरके जिला चिकित्सालय में कार्यरत जूनियर सर्जन डॉ. पंकज जैन के खिलाफ एक शिकायत मिली थी।

आंख के ऑपरेशन के लिए मांगी थी रिश्वत

शिकायत के मुताबिक डॉ. पंकज जैन ने आंख के पास होने वाले एक ऑपरेशन के बदले मरीज के परिजनों से 2 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद आखिरकार 1800 रुपए पर सहमति बनी, जिसमें से डॉक्टर ने पहले ही 500 रुपए एडवांस के तौर पर ले लिए थे।

इसके बाद एसीबी ने पूरा प्लान तैयार किया। इसी योजना के तहत पीड़ित बाकी बचे 1300 रुपए लेकर डॉक्टर के पास पहुंचा और डॉक्टर ने रिश्वत की यह रकम भी ले ली।

हाथ धुलवाए तो निकला रिश्वत का रंग

पीड़ित का इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉ. पंकज जैन को पकड़ लिया। जब डॉक्टर के हाथ धुलवाए गए, तो उनमें रिश्वत की रकम पर लगा रंग साफ नजर आया।
इस तरह एसीबी की टीम ने रिश्वत की पूरी राशि जब्त करते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उनके दफ्तर की भी तलाशी ली गई।

अस्पताल प्रशासन ने मांगा सर्विस रिकॉर्ड

गिरफ्तारी के बाद आरके जिला चिकित्सालय प्रशासन ने भी सक्रियता दिखाई है। अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर का पूरा सर्विस रिकॉर्ड मांगा है। अब आरोपी डॉक्टर को मंगलवार को एसीबी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पहले भी आ चुकी थीं शिकायतें

आरके चिकित्सालय में ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायतें इससे पहले भी सामने आ चुकी हैं। डॉक्टर के निजी एजेंट के सरकारी अस्पताल में घूमने की शिकायत पर राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने पहले अस्पताल का निरीक्षण भी किया था।

विधायक ने उस दौरान ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को खास निर्देश भी दिए थे। अब एक डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया है। इसके साथ ही एसीबी अस्पताल के अन्य डॉक्टरों और पीएमओ (PMO – Principal Medical Officer) की संभावित भूमिका की भी जांच कर रही है।

ये खबर भी पढे़:-

एक और बालिका सैनिक स्कूल, 30 एकड़ में होगा निर्माण, स्विमिंग पूल-जिम भी

डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलाने वाला पटवारी गिरफ्तार, 5 लाख में हुआ था सौदा

भारत-पाक सीमा पर फिर ड्रोन से हेरोइन, इस साल अब तक 45 किलो बरामद

पंचायत-निकाय चुनाव 15 नवंबर तक, शेड्यूल पर हाई कोर्ट ने लगाई मुहर

Tags:
  • acb
  • कार्रवाई
  • डॉक्टर
  • पीएमओ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज