राजस्थान विधानसभा में कानून-व्यवस्था पर घमासान, टीकाराम जूली और जवाहर बेढ़म भिड़े

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
congress
Photograph: (the sootr)

राजस्थान विधानसभा में कानून-व्यवस्था पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के बीच विवाद हुआ। अपराध के आंकड़ों पर बहस के दौरान सदन में जोरदार हंगामा मचा।

राजस्थान विधानसभा में सोमवार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। विपक्षी दलों ने प्रदेश में बढ़ते अपराध, महिला दुष्कर्म और खनन माफिया के खिलाफ ताजे मामलों को उठाया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली (Tikarama Julie) ने सरकार से कानून-व्यवस्था (Law and Order) पर एक दिन की चर्चा की मांग की।

गहलोत-पायलट के बीच चली भंवर जितेंद्र सिंह की, उनके नजदीकी माने जाने वाले टीकाराम जूली बने नेता प्रतिपक्ष

सदन में हंगामा और नारेबाजी

जब कांग्रेस के विधायक सुरेश मोदी (Suresh Modi) ने अपने क्षेत्र में दुष्कर्म के एक मामले में कार्रवाई की मांग की, तो कांग्रेस विधायक (Congress MLAs) वेल में आ गए और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म (Jawar Singh Bedham) से इस्तीफे की मांग की। इस हंगामे के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Vasudev Devanani) ने कार्यवाही स्थगित कर दी।

फिर उजागर हुई राजस्थान बीजेपी की फूट, MLA नौक्षम ने मंत्री बेढ़म को सीएम के सामने घेरा

जूली-बेढ़म के बीच आरोप-प्रत्यारोप

सदन से बाहर आते ही जूली और बेढ़म दोनों पत्रकारों से बात करने लगे। बेढ़म ने जूली पर आरोप लगाया कि वे गलत आंकड़े देकर सदन को गुमराह कर रहे हैं। इस पर जूली ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार के आंकड़े और भैंस को खिला दो कांकड़े, दोनों बराबर हैं।

बेढ़म के आंकड़ों पर सवाल बेढ़म ने अपने जवाब में कहा कि कांग्रेस के राज में जंगलराज (Jungle Raj) था। आज के आंकड़े बताते हैं कि हत्या, डकैती और महिला अत्याचार के मामलों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में हत्या (Murder) के मामलों में 13%, हत्या के प्रयास (Attempted Murder) में 6%, और रेप (Rape) के मामलों में 7.85% की कमी आई है।
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष बने वासुदेव देवनानी, निर्विरोध चुने गए, बोले- निष्पक्ष रहूंगा

जूली ने किया पलटवार

जूली ने सरकार पर आंकड़ों में हेर-फेर (Manipulation of Data) का आरोप लगाया। जूली ने दावा किया कि 1 जनवरी से 30 जून, 2024 के बीच राजस्थान में दुष्कर्म (Rape) के 2966 मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि आंकड़े बनाने में माहिर ये लोग हैं। जब आपके सांसद, विधायक को मुकदमे दर्ज कराने के लिए धरना देना पड़े, तो समझिए स्थिति कितनी खराब है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, लेकिन नए विधायकों को शपथ दिलाएंगे कालीचरण सराफ

क्या है आंकड़ों का खेल?

जूली ने सरकार को सदन में आंकड़ों की सच्चाई बताने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि जो आंकड़े आप यहां देते हैं, वही आंकड़े आप सदन में बोलकर दिखाइए। हम आपको बताएंगे कि हकीकत क्या है। जूली ने बेढ़म से कहा कि सदन में आप डिबेट करा लीजिए, हकीकत का पता चल जाएगा।

FAQ

  1. Q1: राजस्थान में दुष्कर्म के मामले कितने बढ़े हैं?
    राजस्थान में 1 जनवरी से 30 जून 2024 के बीच दुष्कर्म के 2966 मामले दर्ज किए गए हैं, जो राज्य सरकार के आंकड़ों से एक बड़ी संख्या है।
  2. Q2: टीकाराम जूली ने बेढ़म पर क्या आरोप लगाए?
    टीकाराम जूली ने जवाहर सिंह बेढ़म पर आरोप लगाया कि वे सदन में गलत आंकड़े पेश करके विपक्ष को गुमराह कर रहे हैं।
  3. Q3: बेढ़म के अनुसार, अपराधों में कितनी कमी आई है?
    बेढ़म के अनुसार, हत्या, डकैती, और रेप के मामलों में क्रमशः 13%, 25.45%, और 7.85% की कमी आई है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • राजस्थान विधानसभा
  • विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी
  • Law and Order
  • नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
  • गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर