RAS 2024 का रिजल्ट जारी, बाड़मेर के दिनेश विश्नोई बने टॉपर, वीरेंद्र चारण दूसरे स्थान पर

thesootr Desk | Apr 18, 2026, 14:30 IST
Share
Ashish Bhardwaj (29)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS-2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें बाड़मेर के दिनेश विश्नोई टॉपर रहे, जबकि वीरेंद्र चारण दूसरे स्थान पर रहे। सीमावर्ती जिलों का प्रदर्शन शानदार रहा। नई भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में संशय है।

News In Short

  • RAS-2024 का रिजल्ट घोषित, दिनेश विश्नोई बने टॉपर।
  • वीरेंद्र चारण ने दूसरे स्थान पर रहे, तीसरा स्थान नवनीत शर्मा को मिला।
  • सीमावर्ती जिलों का दबदबा, टॉप-20 में इन जिलों से 7 अभ्यर्थी।
  • RPSC ने भर्ती प्रक्रिया को 1 साल 7 महीने में पूरा किया।
  • नई RAS भर्ती के लिए अभ्यर्थियों में संशय, नोटिफिकेशन का इंतजार ।

News In Detail

Ajmer: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शनिवार सुबह RAS-2024 परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना लोहा मनवाया है। आयोग ने कुल 2391 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की है, जिससे राज्य को जल्द ही 1096 नए आरएएस अधिकारी मिलेंगे।

टॉपर से ज्यादा वीरेंद्र के इंटरव्यू में नंबर

नतीजों के विश्लेषण में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। टॉपर दिनेश विश्नोई और सेकंड रैंक हासिल करने वाले जैसलमेर के वीरेंद्र चारण के बीच महज 0.50 अंक का अंतर रहा। दिनेश ने लिखित परीक्षा में 800 में से सर्वाधिक 302.50 अंक प्राप्त किए। वर्तमान में वे आरपीएस (RPS) की ट्रेनिंग कर रहे हैं।

जैसलमेर के वीरेंद्र (वर्तमान में तहसीलदार) को इंटरव्यू में टॉपर दिनेश से 9 नंबर ज्यादा मिले, लेकिन लिखित परीक्षा के गैप के कारण वे आधे नंबर से टॉप करने से चूक गए। नौवें स्थान पर रहे भूपेंद्र सिंह ने इंटरव्यू में सबसे ज्यादा 67 अंक हासिल किए, जबकि सातवीं रैंक वाले दिनेश को महज 37 नंबर मिले। वहीं रैंक में नवनीत शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।

बॉर्डर के जिलों का दबदबा

इस बार के नतीजों में सीमावर्ती जिलों का शानदार प्रदर्शन रहा है। टॉप-20 की सूची में बाड़मेर, जैसलमेर, अनूपगढ़, बीकानेर और बालोतरा के 7 अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं, जयपुर और जोधपुर से भी 3-3 उम्मीदवारों ने शीर्ष सूची में जगह बनाई है। आदिवासी क्षेत्र डूंगरपुर और प्रतापगढ़ से भी एक-एक अभ्यर्थी का चयन हुआ है।

भर्ती प्रक्रिया में आई तेजी

आयोग ने इस बार भर्ती प्रक्रिया में खासी रफ्तार दिखाई है। वैकेंसी निकलने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक का सफर महज 1 साल 7 महीने और 17 दिन में पूरा कर लिया गया। कुल 1096 पदों में से 428 राज्य सेवा के और 668 अधीनस्थ सेवा के पद शामिल हैं। कोर्ट केस और अन्य कारणों से 10 कैंडिडेट्स का परिणाम फिलहाल रोका गया है।



नई भर्ती (RAS-2026) पर संशय के बादल

जहां पुरानी भर्ती का परिणाम आ गया है, वहीं नई भर्ती को लेकर अभ्यर्थी असमंजस में हैं। सरकार ने जनवरी में 500 पदों पर भर्ती का ऐलान किया था और कैलेंडर में 3 मई को प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। लेकिन अब तक नोटिफिकेशन जारी न होने से लाखों अभ्यर्थियों में यह संशय है कि परीक्षा तय समय पर होगी या नहीं।

SI भर्ती 2021 में सलेक्टेड आठ बने RAS

आरएएस में सलेक्ट होने वाले आठ कैंडीडेट एसआई भर्ती-2021 में भी सलेक्टेड थे। इनमें मोहम्मद राशिद की 37 वीं रैंक,दीपक सिंह की 118 वीं रैंक,ओमप्रकाश की 167 वीं रैंक,रामनिवास विश्नोई की 193 वीं रैंक आई है। इनके अतिरिक्त पिरागा राम की 463,प्रियंका चौधरी की 585,आरजू ज्यानी 717 और ऋषभ रांका की 798 वीं रैंक आई है।

ये भी पढ़ें:-

क्या खुद को सीएम का साला बताने वाला प्रमोद शर्मा गिरफ्तार होगा या सरकार की छवि चमकाने का इवेंट?

जयपुर में सीवर सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत, बिना सेफ्टी किट उतरे थे, मीथेन गैस ने ली जान

प्रेमानंद महाराज को किस आईपीएस अधिकारी ने बताया अंधविश्वासी, जानिए क्या-क्या कहा

वर्ल्ड हेरिटेज डे पर जानें मांडू-ओरछा जैसे रत्नों के बाद भी राजस्थान से क्यों पिछड़ा मध्यप्रदेश

Tags:
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • RPSC
  • RAS
  • आरएएस अधिकारी
  • RAS-2024 का रिजल्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा