थप्पड़ कांड से चर्चित दो पत्नियों वाले RAS अफसर छोटू लाल शर्मा का तबादला

Mukesh Sharma | Aug 12, 2026, 19:58 IST
Share
RAS अधिकारी छोटू लाल शर्मा
RAS अधिकारी छोटू लाल शर्मा

RAS अधिकारी छोटू लाल शर्मा का भीलवाड़ा हाईवे स्थित पंपकर्मी को थप्पड़ मारते वीडियो वायरल हुआ था। खुद को एसडीएम बताकर की गई इस मारपीट के बाद राजस्थान सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

समझें क्या है पूरा मामला

  • 183 RAS अफसरों की सूची में थप्पड़ कांड वाले छोटू लाल शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी।
  • दिवाली के दिन सीएनजी भरवाने के दौरान पंपकर्मी से मारपीट पर हुए थे निलंबित।
  • थप्पड़ कांड के बाद कथित पहली पत्नी पूनम ने धोखे से दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था।
  • कथित पहली पत्नी का दावा,RAS बनने के बाद पति ने मारपीट और प्रताड़ित करना शुरू किया।
राजस्थान सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की तबादला सूची में पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आने वाले अफसर का नाम भी है। यह जनाब अपनी पत्नी के साथ कार लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। सीएनजी भरने के दौरान पंप कर्मी से कहासुनी हुई और साहब ने थप्पड़ मार दिया।

यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था। जब साहब की हरकत पर सवाल उठे तो उन्होंने सफाई दी कि पंप कर्मी ने उनकी पत्नी के लिए अश्लील इशारे किए थे। इसलिए थप्पड़ मारा। इस घटना के बाद उनकी एक और कथित पत्नी मीडिया के सामने आई जिसने साहब की करतूतें उजागर कर दी।

यह था मामला

दरअसल प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग में तत्कालीन सहायक निदेशक रहे आरएएस अधिकारी छोटू लाल शर्मा पिछले साल दीवाली के दिन अपनी पत्नी के साथ गांव जा रहे थे। वह रायला थाना क्षेत्र के जसवंतपुरा में एक पंप पर रूके थे।

जहां पहले सीएनजी गैस नहीं भरने से नाराज आरएएस ने पंप कर्मचारी को खुद को एसडीएम बताकर थप्पड़ मार दिया था । इस दौरान उन्होंने एक दूसरे कर्मचारी को भी थप्पड़ मारा था। इससे गुस्साए कर्मचारी ने भी आरएएस को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद शिकायत पर पुलिस ने तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

वीडियो सामने आने पर हुए थे निलंबित

अजमेर-भीलवाड़ा हाईवे पर स्थित सीएनजी पंप पर सीएनजी भरवाने के दौरान हुए इस थप्पड़कांड का वीडियो वायरल होने के बाद छोटूलाल शर्मा का विरोध हुआ था। बाद में सरकार ने छोटू लाल शर्मा को सस्पेंड कर दिया था। थप्पड़कांड के दौरान छोटू लाल शर्मा की कार में उनकी पत्नी (दूसरी) दीपिका व्यास और दो बच्चे भी थे। घटना के बाद यह सफाई दी गई कि पंपकर्मी ने पत्नी को बुरी नजर से देखा और गलत नियत से अश्लील इशारे करके बुलाया।

पहली पत्नी होने का दावा

आरएएस अधिकारी ने जब यह बहाना बनाया तो कथित रुप से उनकी पहली पत्नी पूनम मीडिया के सामने आई। उसने कहा कि छोटू लाल शर्मा ने धोखे से तलाक के कागज बनवा लिए और फिर दूसरी शादी कर ली। तलाक की प्रक्रिया गलत तरीके से की गई जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।

दूसरी बीबी से उसके दो बच्चे भी हैं। पहली पत्नी पूनम के भी दो बच्चे हैं जो अपनी मां के साथ रहते हैं। पूनम ने कहा कि आरएएस की नौकरी लगने के बाद छोटू लाल ने उसे छोड़ दिया और दूसरी लड़की से गैर कानूनी तरीके से विवाह कर लिया।

शादी के 10 साल बाद बना आरएएस

कथित रुप से पहली पत्नी पूनम जखोड़िया का दावा है कि शादी के दस साल बाद छोटू लाल शर्मा का आरएएस में चयन हुआ था। नौकरी लगते ही उसके तेवर बदल गए। बात-बात पर वह झगड़ा करने लगा और मारपीट भी करने लगा। पूनम ने उन दिनों यह भी आरोप लगाया था कि दो बच्चे होने के बावजूद भी छोटू लाल ने उसे धोखा देते हुए चुपके से दूसरी शादी कर ली।

पूनम ने यह भी कहा था कि नौकरी लगने के बाद उसका पति महिलाओं से बातें करता था। देर रात तक बाथरूम में छिपकर महिलाओं से बातें करता रहता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी।

दो महीने सस्पेंड, 6 महीने एपीओ

मामला सामने आने के बाद सरकार ने आरएएस छोटू लाल शर्मा को 27 अक्टूबर 2025 को सस्पेंड कर दिया था। 18 दिसंबर 2025 को बहाल किया,लेकिन पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा हुआ था। करीब छह महीने तक एपीओ रहने के बाद 19 जून को उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग बारां में उप निदेशक के पद पर लगाया गया। पदभार ग्रहण किए हुए पूरे दो महीने ही नहीं हुए। इससे पहले ही उनका तबादला उनके गृह जिले भीलवाड़ा के बिजोलिया में उपखंड अधिकारी के पद पर कर दिया है।

ये खबर भी पढे़:-

वन मंत्री के धरने के बाद 5 को मिले नियुक्ति पत्र, शेष को अमित शाह सौंपेंगे

सिग्नलिंग कार्य के चलते ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई ट्रेनों का बदलेगा रूट

सीकर के कॉलेज में खुलेआम नकल का खेल, फ्लाइंग स्क्वॉड ने खोली पोल; वीडियो वायरल

CM भजनलाल की बड़ी कार्रवाई, कॉलेज प्राचार्य बर्खास्त, 10 अफसरों की पेंशन रोकी

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • भीलवाड़ा
  • थप्पड़ कांड
  • अजमेर
  • आरएएस छोटू लाल शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड