इस्तीफे से नहीं, सिस्टम बदलने से होगा सुधार, RAS पंकज ओझा की पोस्ट से हलचल
Ashish Bhardwaj | Jul 22, 2026, 13:34 IST
RAS पंकज ओझा की पोस्ट
भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक को लेकर राजस्थान के आरएएस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इसमें अधिकारी ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से नहीं, सिस्टम बदलने से सुधार होगा।
ऐसे समझें पूरा मामला
- भर्ती परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक को लेकर आरएएस पंकज ओझा की पोस्ट।
- ओझा ने लिखा कि समस्या में सुधार शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से नहीं, सिस्टम बदलने से होगा।
- अधिकारी ने लिखा कि बच्चों के विरोध प्रदर्शन को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए।
- ओझा ने बताया कि जब वे आरएएस बने, तब भी इसी तरह पेपर आउट हुए थे।
प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली, पेपर लीक और छात्रों के भविष्य को लेकर लिखी गई उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
इस संवेदनशील मुद्दे पर एक सेवारत अधिकारी की टिप्पणी के बाद यह बहस छिड़ गई है कि क्या यह सरकार के खिलाफ असंतोष है या फिर एक चिंतित पिता की वास्तविक पुकार?
क्या लिखा है पोस्ट में?
उन्होंने लिखा, हमारे बच्चे बहुत सीधे हैं, विचारों को तो सही ढंग से अपनी मांग रखनी भी नहीं आती। वे सिर्फ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से संतुष्ट होना चाहते हैं, जबकि इससे कोई स्थायी समाधान नहीं निकलेगा... कोई और आएगा और स्थिति फिर वैठी ही बनी रहेगी।
अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए ओझा ने खुलासा किया कि जब वे खुद आरएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, तब भी इसी तरह पेपर आउट हुए थे। उनकी दो साल की कड़ी मेहनत पर पानी फिर गया था। उस समय वे एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में तत्कालीन आरपीएससी अध्यक्ष से मिले भी थे।
कड़े कानूनों और त्वरित न्याय की मांग
फूलप्रूफ सिस्टम: एक ऐसा अभेद्य सिस्टम बनाया जाए, जिससे भविष्य में कभी कोई पेपर लीक न हो सके।
7 दिन में फांसी की सजा: पेपर लीक या धांधली करने वालों और इसमें शामिल सभी दोषियों को 7 दिनों के भीतर फांसी की सजा दी जाए।
पीड़ित परिवारों को राहत: मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता और उनके घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
प्रतिभा का सही मूल्यांकन: बच्चों की मेहनत बेकार न जाए, उनके टैलेंट का सही मूल्यांकन हो ताकि वे देश के निर्माण में योगदान दे सकें।
एक पिता का दर्द या सरकार विरोधी सुर?
आलोचकों और जानकारों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह पोस्ट सरकारी व्यवस्था और नीतियों के खिलाफ सीधा सवाल है?
हालांकि, इस तरह की किसी भी प्रशासनिक या राजनीतिक कंट्रोवर्सी से बचने के लिए ओझा ने अपनी पोस्ट के अंत में एक भावुक डिस्क्लेमर भी जोड़ा है।
डिस्क्लेमर में उन्होंने लिखा कि इस पोस्ट का न तो किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध है और न ही किसी विरोध से। इसका सीधा संबंध मेरी छोटी प्यारी सी बेटी से है, जो इन सब घटनाओं से बेहद आहत और चिंतित है। इसका संबंध उस बाप से है, जो अपनी बेटी को अपनी जान से भी ज्यादा चाहता है।
RAS पंकज ओझा
भविष्य के भारत का सपना
फिलहाल, ओझा की इस पोस्ट को एक तरफ जहां प्रतियोगी परीक्षार्थियों का समर्थन मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक और राजनीतिक खेमे में इसके दूरगामी असर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
ये खबर भी पढे़:-
अंधेरे में डूबी स्वास्थ्य सेवा, 80 से ज्यादा PHC-CHC पर नहीं है बिजली कनेक्शन
अलग-अलग राज्यों से चुराए पांच करोड़ के वाहन, 6 सदस्य गिरफ्तार
बिना तैयारी कोर्ट पहुंचे अफसर पर भड़के जज, बोले पेंशन केस में ऐसी घोर लापरवाही
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA