सहायक आयुक्त रतिराम मीणा के बैंक लॉकर्स ने उगला काला धन, 75 लाख की नगदी और 1200 ग्राम सोना मिला
Amit Baijnath Garg | Nov 02, 2025, 10:17 IST
Photograph: (the sootr)
सीबीआई ने राजस्थान में सहायक आयुक्त रतिराम मीणा के तीन ठिकानों पर की थी छापेमारी, करोड़ों की प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले। दो बैंक लॉकर्स में 75 लाख की नगदी, 1200 ग्राम सोने के जेवर मिले। आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई।
Jaipur. आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में केन्द्रीय अंवेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कस्टम विभाग जैसलमेर में कार्यरत सहायक आयुक्त के ठिकानों पर शुक्रवार को रेड डाली थी। छापेमारी में सीबीआई को दो बैंक लॉकर्स की चाबियां भी मिलीं। शनिवार को दोनों बैंक लॉकर्स खोले गए, तो सीबीआई टीम के होश उड़ गए।
लॉकर्स में 75 लाख रुपए की नगदी मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा 1200 ग्राम सोने के जेवरात भी मिले हैं। लॉकर्स में निवेश और संपत्ति के और भी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सीबीआई टीम इन दस्तावेज की पड़ताल कर रही है। जांच में और भी अवैध संपत्ति की जानकारी के खुलासे होने की उम्मीद है।
हजारों यात्रियों के लिए बड़ा झटका, एमपी से राजस्थान जाने वाली स्लीपर बसें बंद, जानें वजह
गौरतलब है कि शुक्रवार को सहायक आयुक्त रतिराम के राजस्थान के जयपुर, अहमदाबाद और अंकलेश्वर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान सीबीआई टीम को करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी के दस्तावेज, निवेश दस्तावेज, सोने-चांदी के आभूषण मिले हैं। सीबीआई अन्य दस्तावेज भी खंगाल रही है।
सीबीआई बैंक लॉकर्स की पड़ताल में लगी हुई है। सीबीआई ने आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि सहायक आयुक्त रतिराम के यहां से ढाई करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी और निवेश दस्तावेज मिले हैं।
RPSC SI Bharti | Highcourt की सरकार को लताड़ ! क्या सुधरेगी राजस्थान सरकार ?
सीबीआई की छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में निवेश और सम्पत्ति के दस्तावेज मिले हैं। सीबीआई जांच में पत्नी-बेटे के नाम पर कंपनियां और फर्म बनाकर निवेश करने से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि रतिराम लग्जरी लाइफ जीने का शौकीन है। वहीं रतिराम के ठिकानों पर की गई रेड में करीब 35 लाख रुपए सोने व चांदी के आभूषण मिले हैं। यह सारा काला धन बताया जा रहा है।
राजस्थान में निजी बसों का चक्का जाम, हजारों रोजगार के साथ ही विवाह व टूरिस्ट इंडस्ट्री भी हुई प्रभावित
सीबीआई की छापेमारी में रतिराम के लग्जरी लाइफ जीने का पता लगा है। उसके जगतपुरा, जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान महंगी गाड़ियां मिली हैं, तो विदेशी नस्ल के कुत्ते भी पाल रखे हैं। आवास में लग्जरी सुख-सुविधाओं की समस्त सामग्री मिली। कार्रवाई के दौरान सीबीआई को प्रभावित करने की भी कोशिश की गई।
एसआई भर्ती 2025 : राजस्थान हाई कोर्ट की लताड़, भर्ती परीक्षा मामलों में विश्वसनीयता खो चुकी सरकार
रतिराम 2018 से 2025 तक जयपुर और अहमदाबाद में कार्यरत रहे। वर्तमान में जैसलमेर में सहायक कस्टम आयुक्त पद पर है। जांच में रतिराम के आय की तुलना में 100 प्रतिशत से अधिक सम्पत्तियां अर्जित की। सीबीआई की ओर से जब्त सम्पत्ति और निवेश संबंधित दस्तावेज, बैंक लॉकर्स की जांच के बाद और भी संबंधित खुलासे हो सकते हैं। अवैध रूप से पैसा और प्रॉपर्टी बनाने के आरोप में सीबीआई ने 28 अक्टूबर को केस दर्ज किया था।
सीबीआई ने रतिराम के ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी। सर्च में करोड़ों की सम्पत्ति और निवेश के दस्तावेज मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रतिराम ने काली कमाई को सफेद करने के लिए पत्नी और बेटों के नाम से फर्म बनाई। फिर उस कमाई को निवेश करना बताया, जबकि पत्नी और बेटे को इनके बारे में ज्यादा पता नहीं है।
राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच में धमकी भरे मेल से मचा हड़कंप, बम होने की धमकी दी, कोर्ट में सुनवाई रुकी
सीबीआई रतिराम की पत्नी और बेटे से भी पूछताछ करके कंपनियों में निवेश संबंधित राशि के बारे में पड़ताल करेगी। सीबीआई की पूछताछ में रतिराम संपत्ति के सोर्स के बारे में संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके। इसके बाद सीबीआई ने मामला दर्ज कर कार्यवाही की। आरोपी के परिवार के सदस्यों के पास कई फर्मों और कंपनियों का मालिकाना हक है। इन फर्मों में अवैध कमाई को ठिकाने लगाया गया है। जांच में इसके सबूत मिले हैं। सीबीआई अब कंपनियों, फर्मों का रिकॉर्ड जांच रही है।
लॉकर्स में 75 लाख रुपए की नगदी मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा 1200 ग्राम सोने के जेवरात भी मिले हैं। लॉकर्स में निवेश और संपत्ति के और भी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। सीबीआई टीम इन दस्तावेज की पड़ताल कर रही है। जांच में और भी अवैध संपत्ति की जानकारी के खुलासे होने की उम्मीद है।
हजारों यात्रियों के लिए बड़ा झटका, एमपी से राजस्थान जाने वाली स्लीपर बसें बंद, जानें वजह
सीबीआई अन्य दस्तावेज खंगाल रही
ढाई करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी
RPSC SI Bharti | Highcourt की सरकार को लताड़ ! क्या सुधरेगी राजस्थान सरकार ?
पत्नी-बेटे के नाम से कंपनी बनाई
अवैध कंपनियों में निवेश सीबीआई की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रतिराम ने अवैध रूप से प्राप्त कमाई को पत्नी मोहिनी और बेटे गौरव के नाम पर बनाई गई कंपनी और फर्म में निवेश करवा रखा है। सीबीआई को उनके नाम से शिपॉन्क ऑनलाइन सर्विसेज एलएलपी, जय नरसिंह इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट सहित 8 कम्पनियों व फर्मों की जानकारी मिली है, जिनकी जांच की जा रही है। अब तक ढाई करोड़ की सम्पत्ति के दस्तावेज मिल चुके हैं। भूखण्ड, कृषि भूमि खरीद के अलावा दूसरे निवेश में यह राशि लगाई गई है।
महंगी गाड़ियां व लग्जरी सुविधाओं का घर
एसआई भर्ती 2025 : राजस्थान हाई कोर्ट की लताड़, भर्ती परीक्षा मामलों में विश्वसनीयता खो चुकी सरकार
28 अक्टूबर को केस दर्ज
काली कमाई का कंपनियों में निवेश
राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर बेंच में धमकी भरे मेल से मचा हड़कंप, बम होने की धमकी दी, कोर्ट में सुनवाई रुकी
रिकॉर्ड जांच रही सीबीआई
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari