आखरी दिन रेवेन्यू बोर्ड में बड़ा फेरबदल, 1735 अधिकारियों के किए तबादले
Ashish Bhardwaj | Jul 11, 2026, 15:44 IST
1735 अधिकारियों के किए तबादले
राजस्थान में तबादलों के आखिरी दिन रेवेन्यू बोर्ड अजमेर ने तहसीलदार, पटवारी सहित 1735 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए। 552 तहसीलदार और 924 पटवारी शामिल हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान में तबादलों के आखिरी दिन रेवेन्यू बोर्ड अजमेर ने 1735 ट्रांसफर किए।
- तहसीलदार, पटवारी और भू-अभिलेख निरीक्षक समेत कई पदों पर बड़ा फेरबदल।
- 552 तहसीलदार और 924 पटवारियों के अंतरजिला तबादले के आदेश जारी।
- 165 भू-अभिलेख निरीक्षकों और 80 राजस्व कर्मचारियों का भी हुआ स्थानांतरण।
- 14 अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
राजस्थान में तबादलों के आखिरी दिन रेवेन्यू बोर्ड अजमेर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। देर रात तक 1735 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए। इनमें तहसीलदार, पटवारी, भू-अभिलेख निरीक्षक सहित कई पद शामिल हैं। 14 अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी भी दी गई है। पूरे राजस्व विभाग में इस फेरबदल से हलचल मच गई है।
अजमेर से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में तबादलों के आखिरी दिन रेवेन्यू बोर्ड अजमेर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। रेवेन्यू बोर्ड अजमेर ने देर रात तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भू-अभिलेख निरीक्षक, राजस्व लेखा सेवा, राजस्व अधीनस्थ लेखा सेवा और पटवारी सहित कुल 1735 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए।
बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में तबादलों का आखिरी दिन था। ऐसे में देर रात तक तबादलों का दौर चलता रहा और कई सूचियां देर रात तक जारी की गईं।
552 तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर
तहसीलदार ट्रांसफर यहां देखें लिस्ट
924 पटवारियों के अंतरजिला तबादले
पटवारी ट्रांसफर यहां देखें लिस्ट
165 भू-अभिलेख निरीक्षक भी हुए इधर से उधर
राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर के रजिस्ट्रार महावीर प्रसाद की ओर से जारी तबादला सूची में कहा गया है कि अधिकारियों का विभिन्न जिलों और कार्यालयों में स्थानांतरण किया गया है। साथ ही उन्हें शीघ्र कार्यमुक्त होकर नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
भू-अभिलेख निरीक्षक यहां देखें लिस्ट
80 अधिकारियों का भी हुआ तबादला
राजस्व अधीनस्थ लेखा सेवा यहां देखें लिस्ट
14 अधिकारियों को मिली पदोन्नति
यहां देखें लिस्ट
इन अधिकारियों की नई पदस्थापना अजमेर, जयपुर, सीकर, बीकानेर, नागौर, भरतपुर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, कोटा और जोधपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में की गई है।
ये खबर भी पढ़े:-
मौत के बाद सुनी तबादले की फरियाद, सूची में आया अनोपाराम का नाम
शिक्षा विभाग में बंपर तबादले, डेढ़ हजार से अधिक प्रिंसिपल इधर-उधर
पुलिस में बड़ा फेरबदल, 49 RPS के ट्रांसफर, जयपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में नए अफसर
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj