RGHS में 'बीमा मॉडल' की तैयारी, 14 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के इलाज का बदलेगा तरीका, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम

Ashish Bhardwaj | Apr 02, 2026, 13:27 IST
Share
rghs
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में कर्मचारियों और पेंशनरों की योजना आरजीएचएस को 'कैशलेस मॉडल' से 'बीमा मॉडल' में बदलने की तैयारी हो रही है। इससे न केवल भुगतान सिस्टम बदलेगा, बल्कि फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।

News In Short

  • राजस्थान सरकार की RGHS योजना को कैशलेस से बीमा मॉडल में बदलने की तैयारी।
  • योजना में बदलाव से फर्जीवाड़े पर नियंत्रण और सरकारी खजाने पर कम दबाव का अनुमान।
  • बीमा मॉडल से अस्पतालों का भुगतान और इलाज में रुकावट नहीं आने का दावा ।
  • पहले पेंशनर्स को बीमा मॉडल में लाया जाएगा, फिर कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा।
  • कर्मचारी संगठनों ने इस बदलाव का विरोध करते हुए क्लेम रिव्यु और प्रक्रिया की जताई चिंता।

News In Detail

जयपुर। राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स कीकैशलेस उपचार योजना आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) अब एक बड़े बदलाव की दहलीज पर है। राज्य सरकार इस योजना को वर्तमान 'कैशलेस मॉडल' से शिफ्ट करके 'बीमा (इंश्योरेंस) मॉडल' पर लाने की तैयारी कर रही है।

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि हमने RGHS का घाटा 700 करोड़ रुपए कम कर दिया है। अब इसे इंश्योरेंस मोड पर लाएंगे ताकि फर्जीवाड़ा पूरी तरह बंद हो और अगले 6-8 महीनों में घाटा शून्य हो जाए।

क्यों पड़ रही है बदलाव की जरूरत?

वर्तमान में सरकार अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स को सीधे भुगतान करती है, लेकिन इसमें दो बड़ी चुनौतियां सामने आ रही हैं। पहला योजना में फर्जी बिलिंग और अनियमितताओं के कारण सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। दूसरा निजी अस्पतालों का करोड़ों रुपया पिछले 8-9 महीनों से बकाया है, जिससे वे कैशलेस इलाज देने में मना करने लगे हैं।

क्या है सरकार तर्क?

सरकार का तर्क है कि बीमा कंपनी को बीच में लाने से व्यवस्था पारदर्शी और तेज होगी। बीमा कंपनी सीधे अस्पतालों के क्लेम सेटल करेगी, जिससे इलाज में रुकावट नहीं आएगी। वहीं इंश्योरेंस कंपनियों का अपना ऑडिट सिस्टम होता है, जिससे फर्जी बिलिंग पकड़ना आसान होगा। इसके साथ ही गंभीर बीमारियों के लिए क्लेम प्रोसेस तेज होगा और अधिक निजी अस्पतालों को योजना से जोड़ा जा सकेगा।

दो चरणों में लागू होगा 'न्यू मॉडल'

सरकार इस बदलाव को एक साथ लागू करने के बजाय सावधानी से दो चरणों में आगे बढ़ाएगी। प्रथम चरण में पेंशनर्स को इस बीमा मॉडल के दायरे में लाया जाएगा। द्वितीय चरण में पेंशनर्स की व्यवस्था सफल रहने के बाद ही सेवारत कर्मचारियों को इसमें जोड़ा जाएगा।

कर्मचारियों की सुविधा या दुविधा?

भले ही सरकार इसे राहत बता रही है, लेकिन कर्मचारी संगठनों ने इसका विरोध जताया है। उनको इस मॉडल में आशंकाएं प्रतीत हो रहीं हैं। कर्मचारयों को डर है कि बीमा कंपनियां 'नियम और शर्तों' का हवाला देकर जायज क्लेम भी रिजेक्ट कर सकती हैं। इसके अलावा कागजी जाल बढ़ जाने से अप्रूवल की लंबी प्रक्रिया से मरीज की जान जोखिम में पड़ सकती है। इलाज के खर्च पर कोई कैपिंग (सीमा) तय कर दी जा सकती है।

ये भी पढ़ें:-

भजनलाल ने आरजीएचएस की खोली पोल, बोले— फर्जीवाड़ा कर एक ही व्यक्ति ले रहा 75 डिब्बे च्यवनप्राश

पूर्व आरजीएचएस निदेशक शिप्रा विक्रम पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, आठ करोड़ के भुगतान में कर दी गड़बड़ी

राजस्थान में आरजीएचएस योजना में बड़ा घोटाला, अलवर में डॉक्टर-मेडिकल स्टोर संचालकों में मिलीभगत

RGHS घोटाला: 1150 रुपये की एमआरआई का 14,950 का बिल, एसओजी की रडार पर 5 नामी डॉक्टर





Tags:
  • राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम
  • कैशलेस उपचार
  • पेंशनर्स
  • आरजीएचएस
  • चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर
  • RGHS
  • कैशलेस से बीमा मॉडल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज