पेपर लीक के मास्टरमाइंड का नया पैंतरा, खुद को बताया मनोरोगी, SOG पर प्रताड़ना का आरोप

Mukesh Sharma | Published:
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-16T161051.200
Photograph: (the sootr)

पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरपीएससी (RPSC) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा ने बचाव के लिए खुद को कोर्ट में मनोरोगी बताया है। उसे कृषि व्याख्याता भर्ती परीक्षा-2022 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने गिरफ्तार किया था।

News In Short

जेल में बंद आरपीएससी (RPSC) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा ने खुद को बताया मनोरोगी।
रिमांड खत्म होते ही कोर्ट में हुए पेश, आरोप लगाया कि एसओजी की प्रताड़ना से गिर रही सेहत।
कृषि व्याख्याता परीक्षा के साथ आरएएस 2018 को लेकर भी कटारा और उसके भांजे से पूछताछ
कटारा के बयानों के बाद ही पूर्व आरपीएससी कार्यवाहक अध्यक्ष शिवसिंह राठौड़ से पूछताछ।
ओएमआर शीट और इंटरव्यू में धांधली के संगठित खेल का हुआ था खुलासा।

News In Detail

एसआई भर्ती 2021 सहित कई दूसरी भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक करने के आरोपी राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा ने अपने बचाव के लिए नया दांव खेला है। कटारा के वकील ने उन्हें मनोरोगी बताते हुए एसओजी पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। एसओजी ने उसे कृषि व्याख्याता भर्ती परीक्षा-2022 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया था।

एसओजी ने शनिवार को पूछताछ पूरी होने और रिमांड अवधि समाप्त होने पर जयपुर मेट्रोपोलिटन कोर्ट-II में पेश किया था। कोर्ट ने उसे 30 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। कोर्ट में पेशी के दौरान कटारा के वकील ने कहा कि कटारा मनोरोगी हैं और एसओजी उसे प्रताड़ित कर रही है।

इस कारण उसका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। एसओजी एक मामले में रिमांड पूरा होने पर फौरन एक नए मामले में गिरफ्तार कर लेती है। इससे उनका स्वास्थ्य लगातार ​बिगड़ रहा हे।

जेल में ही इलाज के निर्देश

कटारा के वकील ने जेल में उचित इलाज करवाने की मांग की। कोर्ट ने कटारा की पुरानी मेडिकल हिस्ट्री के आधार पर जेल प्रशासन को उचित इलाज करवाने को कहा है।

आरएएस 2018 भर्ती पर भी हो रही है पूछताछ

एसओजी ने कृषि व्याख्याता परीक्षा-2022 मामले में कटारा और उसके भां​जे विजय डामोर को गिरफ्तार किया था। एसओजी दोनों से ही आरएएस भर्ती परीक्षा 2018 के संबंध में भी पूछताछ कर रही थी।

पिछली सुनवाई में एसओजी ने कटारा को डूंगरपुर ले जाकर अनुसंधान करने की अनुमति मांगी थी। लेकिन कटारा के वकील ने उसके मनोरोगी होने और मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट होने का हवाला देकर विरोध किया था।

कटारा से पूछताछ के बाद ही बुलाया शिवसिंह राठौड़ को

कटारा से पूछताछ में ही एसओजी को आरपीएससी (RPSC) के पूर्व अध्यक्ष शिवसिंह राठौड़ के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद ही एसओजी ने राठौड़ को बुलाकर पूछताछ शुरु की थी।

कटारा से इसी साल फरवरी में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने जेल में मुलाकात की थी। इस मुलाकात में कटारा ने आयोग में तत्कालीन अध्यक्ष संजय श्रोत्रिय, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष और सदस्य शिव सिंह राठौड़, दीपक उप्रेती समेत कई लोगों पर संगठित रूप से ओएमआर शीट और आंसर शीट में गड़बडत्री करने की साजिश करने का आरोप लगाया था।

कटारा ने बताया था कि यह पहले ही तय हो जाता था कि किस कैंडीडेट को इंटरव्यू में कितने नंबर देने हैं। एसओजी ने शिव सिंह राठौड़ से तो पूछताछ कर ली है,लेकिन अभी तक दीपक उप्रेती से अब तक कोई पूछताछ नहीं की है।

ये भी पढे़:-

जब सिर्फ 4 घंटे के लिए अधिकारी को मिला दो शहरों का जिम्मा, आदेश देखकर सब रह गए दंग

भीषण गर्मी में भी नहीं लौटे ठंडे क्षेत्रों के परिंदे, जानें क्या है वजह?

RSSB ने की CET 2026 की तैयारी शुरू, नेगेटिव मार्किंग और नए नियम लागू

16 साल बाद भी फाइलों में कैद RPMT-2009 घोटाला; पेपर आउट के 66 संदिग्ध आज भी हैं डॉक्टर

Tags:
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग
  • बाबूलाल कटारा
  • RPSC
  • आरपीएससी
  • किरोड़ीलाल मीणा
  • एसआई भर्ती 2021
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?