एक लाख बीएड धारकों का भविष्य खतरे में, नहीं होगी डेढ़ साल तक नई भर्ती
Ashish Bhardwaj | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में 4037 पद बढ़ाकर कुल 10537 कर दिए। पर नए बीएड डिग्रीधारकों के लिए फॉर्म रीओपन नहीं होंगे। एक लाख नए अभ्यर्थी इस भर्ती से बाहर रहेंगे।
समझें क्या है पूरा मामला
- RPSC ने वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में 4037 नए पद जोड़े हैं।
- अब भर्ती में कुल पदों की संख्या बढ़कर 10,537 हो गई है।
- पद बढ़ने के बावजूद आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू नहीं होगी।
- करीब एक लाख नए बीएड डिग्रीधारक आवेदन से वंचित रहेंगे।
- अभ्यर्थियों ने सरकार से फॉर्म दोबारा खोलने की मांग की है।
पद बढ़े पर दरवाजे बंद
जो अभ्यर्थी अभी बीएड कर रहे हैं या जिनकी डिग्री हाल ही में पूरी हुई है, उन्हें फॉर्म भरने का मौका नहीं मिला। ये वे युवा हैं जो अब शिक्षक बनने की राह देख रहे हैं।
एक लाख युवा इंतजार में
अगर अगले एक से डेढ़ साल तक नई भर्ती नहीं निकली तो इन युवाओं को लंबा इंतजार करना होगा। इस दौरान वे न तो इस भर्ती में बैठ सकते हैं, न ही किसी नई भर्ती का फायदा उठा सकते हैं।
अभ्यर्थियों की मांग क्या है
उनका यह भी कहना है कि अगर पद नहीं बढ़ाए जाते तो इन पदों पर आगे नई भर्ती आती। उस भर्ती में सभी को आवेदन का मौका मिलता। लेकिन अब पद इसी भर्ती में जोड़ दिए गए, जिससे नई भर्ती दूर हो गई।
पहले क्या था नियम
इसी आधार पर युवाओं की मांग है कि पुराने नियम के तहत फॉर्म रीओपन हों।
नियम बदल गया, युवा रह गए बाहर
नया नियम भर्ती नोटिफिकेशन के बाद आया। सरकार का कहना है कि नए नियम प्रक्रियाधीन भर्तियों पर लागू नहीं होते। इसी कारण इस भर्ती में फॉर्म रीओपन नहीं होंगे।
12 लाख से अधिक ने किया आवेदन
अभ्यर्थी सरकार से गुजारिश कर रहे हैं कि उनकी बात सुनी जाए। उनका कहना है कि एक छोटे से फैसले से एक लाख युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
FAQ
- RPSC वरिष्ठ अध्यापक भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं?
पहले इस भर्ती में 6500 पद थे। अब 4037 पद और बढ़ाकर कुल 10537 पद कर दिए गए हैं। यह भर्ती 10 विषयों के लिए है। - नए बीएड डिग्रीधारकों को फॉर्म भरने का मौका क्यों नहीं मिलेगा?
सरकार ने 21 जुलाई 2025 को नियम बदला जिसके तहत 100 प्रतिशत पद बढ़ने पर भी फॉर्म रीओपन नहीं होंगे। यह नियम प्रक्रियाधीन भर्तियों पर लागू नहीं होता। इसलिए जो अभ्यर्थी पहले आवेदन नहीं कर पाए, वे अब नहीं कर सकते। - RPSC वरिष्ठ अध्यापक की अगली भर्ती कब आ सकती है?
इस भर्ती में बड़ी संख्या में पद बढ़ाए गए हैं, इसलिए जानकारों का मानना है कि अगली नई भर्ती एक से डेढ़ साल तक नहीं आएगी। तब तक नए डिग्रीधारकों को इंतजार करना होगा।
ये खबर भी पढे़:-
दवाओं की क्वालिटी पर सरकार सख्त, जांच पास होने पर ही होगी सप्लाई
केंद्रीय मंत्री के सब्सिडी खुलासे पर घमासान, कांग्रेस बोली-इसकी निष्पक्ष जांच हो
नेताओं की बयानबाजी में मर्यादा टूटी, पांचना की लड़ाई सुलह पर आई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari