राजू ठेहट हत्याकांड, ट्रायल में देरी के चलते आरोपी सरजीत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

Mukesh Sharma | Apr 25, 2026, 15:39 IST
Share
Ashish Bhardwaj (71)
Photograph: (the sootr)

सीकर के राजू ठेहट हत्याकांड के आरोपी सरजीत सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। अदालत ने मामले में चल रही ट्रायल में समय लगने के आधार पर जमानत दी है। सरजीत पर रोहित गोदारा के इशारे पर शूटर्स को हथियार और फोन देने का आरोप है।

News In Short

  • जमानत का आधार,गवाहों की लंबी सूची और धीमी ट्रायल
  • आरोपी पर शूटरों को हथियार और लॉजिस्टिक सहायता पहुँचाने का आरोप
  • शराब कारोबार पर वर्चस्व से शुरू हुई रंजिश और आनंदपाल-लॉरेंस गठबंधन
  • 3 दिसंबर,2022 को ठेहट को सीकर में उसके घर के बाहर ही गोलियों से भूना था
  • बेटी का एडमिशन करवाने आए बेगुनाह ताराचंद कड़वासरा की भी कर दी थी हत्या

News In Detail

राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड के एक आरोपी सरजीत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। आरोपी सरजीत सिंह पर हत्यारों को हथियार और मोबाईल फोन उपलब्ध करवाने के आरोप हैं। सुप्रीम कोर्ट जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बैंच ने अब तक मामले में अभियोजन पक्ष के 154 गवाहों में से केवल 16 गवाहों के बयान होने और ट्रायल पूरी होने में समय लगने के आधार पर जमानत दी है।

सरजीत सिंह पर आरोप

पुलिस के अनुसार आरोपी सरजीत ने हत्यारों को मोबाईल फोन उपलब्ध करवाए थे और हत्या के समय वह लगातार हत्यारे शूटर मनीष के साथ फोन पर संपर्क में था। पुलिस ने ठेहट की हत्या के करीब 10 दिन बाद सरजीत को गिरफ्तार किया था ।

गौरतलब है कि तीन दिसंबर,2022 को ठेहट को सीकर में उसके घर के बाहर ही गोलियों से भून दिया था। आनंदपाल गैंग ने लॉरेंस गैंग के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया था। शूटर्स सेल्फी लेने के बहाने राजू ठेहट के नजदीक गए और उसे गोलियों से भून दिया था। पुलिस की जांच के अनुसार सरजीत ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के इशारे पर काम किया था।

बेगुनाह नागरिक भी मारा गया था

हमलावरों ने ठेहट पर करीब 25 राउंड गोलियां दागीं थीं। इससे उसकी मौके पर ही राजू ठेहट की मौत हो गई। भागने के दौरान हत्यारों ने एक बेगुनाह नागरिक ताराचंद कड़वासरा को भी गोली मार दी थी। कड़वासरा अपनी बेटी का कॉलेज में एडमिशन करवाने सीकर आए थे।

लॉरेंस विश्नोई गैंग ने करवाई हत्या !

राजू ठेहट की हत्या के पीछे राजस्थान और हरियाणा की कुख्यात गैंग का हाथ था। हत्या के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

शेखावटी में अवैध शराब का कारोबार बना दुश्मनी का कारण

शेखावाटी इलाके सीकर,झन्झुनू और चूरु जिलों में हरियाणा के जरिए अवैध शराब की बिक्री का काम बहुत सालों से होता रहा है। अवैध शराब की बिक्री में भारी कमाई को लेकर गैंग वॉर शुरु हुई थी। गैंगस्टर राजू ठेहट ने बलबीर बानूड़ा के साथ अवैध शराब का धंधा शुरू किया। दोनों शेखावाटी में अवैध शराब कारोबार की दुनिया में बड़ा नाम थे। बलबीर बानूड़ा ने अपने साले विजयपाल को भी अपने साथ काम में लगाया था।

पैसे के विवाद में ठेहट ने विजयपाल की हत्या कर दी थी। इसके बाद बानूड़ा ठेहट का दुश्मन और खून का प्यासा हो गया था। बानूड़ा ने ठेहट से बदला लेने के लिए नागौर के आनंदपाल का साथ लिया। बानूड़ा और आनंदपाल ने राजू ठेहट के करीबी गोपाल फोगावट की सीकर में एसके कॉलेज के सामने हत्या कर दी थी।

आनंदपाल का करीबी बना सुभाष बराल

इसके बाद ठेहट ने बानूड़ा को और बानूड़ा ने ठेहट को मारने की कोशिशें शुरु कर दी थीं। फोगावट की हत्या के मामले में बलबीर बानूड़ा को उम्रकैद की सजा हो गई थी। इसी दौरान आनंदपाल गैंग में सुभाष बराल नाम का एक बदमाश शामिल हुआ।

बराल धीरे-धीरे आनंदपाल का खास हो गया और दोनों ठेहट गैंग के पीछे लग गए। दोनों ही गैंग में वर्चस्व की लड़ाई शुरु हो गई थी। लेकिन,2012 तक आनंदपाल,राजू ठेहट और बानूड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

आनंदपाल की मौत के बाद लॉरेंस गैंग लगी पीछे

राजू ठेहट जेल में बंद था और इसी दौरान आनंदपाल कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हो गया था। वर्ष 2017 में पुलिस एनकाउंटर में आनंदपाल मारा गया तो उसकी गैंग कमजोर पड़ गई थी। इसी दौरान राजस्थान में लॉरेंस विश्नोई गैंग की एंट्री हुई थी। इसका जिम्मा रोहित गोदारा गैंग के पास था।

इसके बाद वर्चस्व की लड़ाई में ठेहट और लॉरेंस गैंग आमने-सामने हो गए थे। दोनों ने एक-दूसरे पर कई बार हमले भी किए थे। इस बीच गैंगस्टर रोहित गोदारा ने आनंदपाल के परिवार और उसके खास सुभाष बराल से मेलजोल शुरू कर दिया था और दोनों ही हर हाल में राजू ठेहट को मारने पर तुले हुए थे।

ठेहट की हत्या का बनाया प्लान

लॉरेंस और आनंदपाल गैंग के लोगों ने राजू ठेहट को मारने की प्लानिंग शुरू कर दी थी। 2022 में सुभाष बराल और राजू ठेहट जेल से जमानत पर बाहर आ गए थे। बराल के जमानत पर बाहर छूटते ही दुबई में बैठे आनंदपाल के कुछ परिजनों ने उससे संपर्क किया। इसके बाद सुभाष बराल ने आनंदपाल गैंग के खास सदस्य शक्ति सिंह को और लॉरेंस ने सीकर के बदमाश दिनेश बारी व विक्रम बामरडा को तैयार किया था।

ठेहट को मारने से पहले वैष्णो देवी गए शूटर्स

ठेहट को मारने के लिए जेल में बंद कुछ बदमाशों की जरूरत थी। बदमाशों को जेल में मोबाइल पहुंचाया गया। ठेहट को मारने के लिए शूटर्स का तैयार करने का जिम्मा लॉरेंस गैंग के दिनेश बारी को सौंपा गया था। शूटर्स को मेंटली तैयार कर पूरा प्लान बनाया गया था। बराल और लॉरेंस गैंग के सदस्य शूटर्स को गोवा और वैष्णो देवी समेत देश के टॉप टूरिज्म प्लेस पर लेकर गए थे। इसके बाद हथियारों की प्रैक्टिस करवाई थी। 3 दिसंबर 22 को राजू ठेहट को उसके घर के बाहर ही प्री-प्लान तरीके से गोलियों से भून दिया गया था।

ये भी पढे़:-

राजस्थान यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह से पहले पुलिस ने किया छात्रों को नजरबंद, हंगामे के है आसार

जयपुर नगर निगम में 1 लाख से अधिक वोटर्स के नाम हटे, कुछ वार्डो में मतदाता की संख्या 5 हजार से भी काम

चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में एक महीने में आया ₹41.67 करोड़ का चढ़ावा, टूट गए दान के सभी पुराने रिकॉर्ड

अलवर में स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आक्रोशित ग्रामीणों ने फूंकी आरोपियों की गाड़ी

Tags:
  • लॉरेंस गैंग
  • सुप्रीम कोर्ट से जमानत
  • आनंदपाल
  • गैंगस्टर रोहित गोदारा
  • गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज